Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छत्तीसगढ़ : पांच बातें जो आपको जगदलपुर आने के लिए करेंगी मजबूर

छत्तीसगढ़ : पांच बातें जो आपको जगदलपुर आने के लिए करेंगी मजबूर

जगदलपुर के पांच सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । top 5 places to visit in jagdalpur chhattisgarh

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का एक प्राचीन शहर है, जो कभी बस्तर रियासत की राजधानी हुआ करता था। समय के साथ बढ़ती औद्यौगिक गतिविधियों के कारण इसे बस्तर की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह एक समृद्ध स्थल है, जो अपने प्राकृतिक खजानों के लिए काफी ज्याद प्रसिद्ध है। आप यहां नदी, तालाब, झरने, वन्यजीव अभयारण्यों के साथ खूबसूरत मंदिर और गुफाएं भी देख सकते हैं।

यहां का हरा भरा वातावरण पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए जगदलपुर के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां का प्लान आप छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान बना सकते हैं।

तीरथगढ़ जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात

जगदलपुर भ्रमण की शरुआत आप यहां का प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात से कर सकते हैं। यह एक 300 फीट की ऊचाई वाला एक बड़ा झरना है, जिसे देखना ही अपने आप में काफी रोमांचक एहसास है। यह जलप्रपात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का ही एक भाग है। यहां वीकेंड पर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। पर्यटन के लिहाज से यह एक खास स्थल है। मुख्य शहर से यह बस कुछ ही दूरी पर स्थित है। पिकनिक मनाने के लिए भी यहां सैलानियों का आवागमन लगा रहता है।

कैलाश और कुटुमसर गुफा

कैलाश और कुटुमसर गुफा

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां की प्राचीन गुफाओं की रोमांच भरी सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां स्थित कैलाश और कुटुमसर गुफा काफी ज्यादा लोकप्रिय है। शहर के मध्य स्थल से ये गुफाएं लगभग 28 कि.मी की दूरी पर स्थित हैं। ये गुफाएं यहां की कांगेर घाटी के घने जंगलों के मध्य स्थित है। कुटुमसर भुमिगत गुफा है। ये गुफाएं विश्व की सबसे लंबी प्राकृतिक गुफाओं में गिनी जाती है। एक रोमांचक सफर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

दलपत सागर झील

दलपत सागर झील

झरनों के अलावा आप यहां की प्रसिद्ध झीलों को भी सैर कर सकते हैं। दलपत झील, राज्य की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में गिनी जाती है, जो लगभग 350 हेक्टर में फैली है। हाल के वर्षों में यह राज्य में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है। यहां न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। दरअसल इस झील का निर्माण वर्षा जल को इकट्टा करने के उद्देश्य के किया गया था, पर जल्दी ही यह झील फिशिंग और पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए लोकप्रिय हो गई।

इन झील के मध्य एक द्वीप भी बना हुआ है, जो यहां का मुख्य आकर्षण माना जाता है। इस द्वीप पर एक मंदिर, लाइट हाउस और एक म्यूजिकल फाउंटेनभी बना हुआ है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

जगदलपुर से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर स्थित आप कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह उद्यान न सिर्फ अपने वन्यजीवन बल्कि कई प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। कैलाश और कुटुमसर गुफा भी इसी उद्यान में स्थित हैं। यह नेशनल पार्क यहां की कोलाब नदी के पास स्थित है। इस पार्क की स्थापना 1982 में की गई थी। आप यहां कई वन्यजीवों की प्रजातियों को देख सकते हैं, जिसमें बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली, चितल, भौंकने वाली हिरण, लोमड़ी, गीदड़, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि को देख सकते हैं।

दंतेश्वरी मंदिर

दंतेश्वरी मंदिर

PC-Ratnesh1948

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। हर साल यहां सैकड़ों के तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जानकारी के अनुसार यह धार्मिक स्थल 600 साल पुराना है, जो स्थानीय देवी दंतेश्वरी की पूजा के लिए बनाया गया था। माता की मूर्ति काले पत्थर को बनाई गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में दैवीय शक्ति है। एक धार्मिक अनुभव के लिए आप यहां आस सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+