Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोरबा के ये पर्यटन स्थल बनाएंगे आपकी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार

कोरबा के ये पर्यटन स्थल बनाएंगे आपकी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार

कोरबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in korba, location, things to do

राजधानी शहर रायपुर से 231 कि.मी की दूरी पर स्थित कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य का एक बड़ा औधोगिक क्षेत्र है। यह नगर अपनी अनूठी शहरी जीवनशैली और छत्तीसगढ़ संस्कृति के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बड़ी कोयले की खदानों के अलावा इस शहर का योगदान पर्यटन में भी काफी ज्यादा है। आप यहां कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन खजानों को देख सकते हैं। यहां के मानव निर्मित और कुदरती आकर्षणों को देखने के लिए देशभर से पर्यटक आते हैं। इस लेख के माध्यम से हमारे साथ जानिए पर्यटन के लिहाज से यह शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

चैतुरगढ़ किला

चैतुरगढ़ किला

PC-Hasnain Kapasi

कोबरा भ्रमण की शुरुआतआप यहां के ऐतिहासिक स्थलों से कर सकते हैं। शहर के ह्रदय स्थल से मात्र 70 कि.मी की दूरी पर स्थित चैतुरगढ़ का किला आपके लिए एक शानदार पर्यटन विकल्प हो सकता है। समुद्र तल से 3060 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह किला यहां के खास पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है। इस भव्य किले के निर्माण का श्रेय राजा पृथ्वीराज देव को जाता है।

इसके अलावा इस स्थल का अपना पौराणिक महत्व भी है। यहां महिषासुर को समर्पित एक मंदिर भी स्थित है। किल की ऊचाई से आप यहां की पांच झीलों की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

सीतामढ़ी

सीतामढ़ी

यात्रा के दौरान अगर आप थोड़ा रोमांच भरा अनुभव लेना चाहते हैं तो सीतामढ़ी गुफाओं की सैर का प्लान बना सकते हैं। सीतामढ़ी तीन चट्टानी गुफाओं के लिए जाना जाता है। ये तीन गुफाएं भगवान, राम, लक्ष्णण और सीता को समर्पित हैं। माना जाता है कि वनवास के दौरान यह स्थल भगवान राम का अस्थाई निवास बना था। इसलिए स्थानीय लोग इस स्थल को एक धार्मिक स्थान की तरह मानते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां मिले पदचिह्न लोगों के धार्मिक विश्वास को और पक्का करते हैं।

केंदई जलप्रपात

केंदई जलप्रपात

ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के अलावा आप आप यहां के प्राकृतिक आकर्षणों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। शहर के ह्रदय स्थल से 85 कि.मी की दूरी पर स्थित केंदई गांव अपने खूबसूरत जलप्रपात के लिए जाना जाता है। यह स्थल अब एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी बन गया है, जहां वीकेंड पर लोग मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। सुबह और शाम के दौरान यह जलप्रपात काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। केंदई जलप्रपात 75 फीट ऊंचा है।

स्नेक पार्क

स्नेक पार्क

कोरबा भ्रमण के दौरान आप आप यहां के प्रसिद्ध स्नेक पार्क की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह उद्यान रेपटाइल लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां सांपों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। यह स्नेक पार्क तपकर में स्थित है, जो प्राचीन काल में नागलोक माना जाता था।

माना जाता है कि इस पार्क के निर्माण से पहले यहां मौजूद सांप इंसानी बस्तियों में आसानी से चले जाते थे। लेकिन अब यह स्थल सांपों के लिए सुरक्षित जगह बन गया है। दूर-दूर से पर्यटक इस स्नेक पार्क को देखने के लिए आते हैं।

पाली

पाली

PC-NehalDaveND

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के अन्य प्रसिद्ध स्थल पाली की सैर कर सकते हैं। यह स्थल राजा विक्रमादित्य के पूजा स्थल के रूप में जाना जाता है। आप यहां तालाब के पास एक बड़ा शिव मंदिर देख सकते हैं। मंदिर की वास्तुकला बहुत हद तक पर्यटकों को प्रभावित करती है। मंदिर की वास्तुकला प्राचीन शिल्पकारों की दक्षता को भली भांति प्रदर्शित करती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+