
बैंगलोर से 139 कि.मी और मैसूर से 35 कि.मी की दूरी पर स्थित सोमनाथपुर कर्नाटक का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सोमनाथपुर का सबसे मुख्य आकर्षण यहां स्थित चेन्नाकेशव मंदिर है, जो हौसला वास्तुकला के तीन सबसे प्रसिद्ध और बेहतरीन प्रस्तुतियों में से एक माना जाता है। मंदिर की भव्यता देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों का यहां आगमन होता है।
सोमनाथपुर बैंगलोर के पास सबसे खास वीकेंड गेटवे के रूप में भी जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, साथ में जानिए यहां से कौन-कौन से नजदीकी स्थलों का प्लान बनाया जा सकता है।

चेन्नाकेशव मंदिर
PC- Quietsong
सोमनाथपुरा भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्रसिद्ध चेन्नाकेशव मंदिर से कर सकते हैं। यह मंदिर केशव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्राचीव वैष्णव मंदिर है, जो यहां कावेरी नदी के तट पर स्थित है। मैसूर से 35 कि.मी की दूरी पर स्थित इस मंदिर का निर्माण 1268 में राजा नरसिम्हा तृतीय के जनरल सोमनाथ द्वारा किया गया था। यह मंदिर हौसला वास्तुकला के तीन सबसे प्रसिद्ध प्रस्तुतियों के रूप में जाना जाता है। मंदिर बाकी हौसला मंदिरों तरह एक ऊंचे मंच पर बना है।
परिसर मं तीन मंदिर स्थित हैं, जो आश्चर्यजनक नक्काशी के साथ बनाए गए हैं। इन तीन मंदिरों में केशव, जनार्दन और वेणुगोपाला भगवान की मूर्तिया थी, लेकिन भगवान केशव की गायब होने के बाद अब यहां दो ही मूर्तियां रह गई हैं। दक्षिण मंदिर शैली और इतिहास को समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

मैसूर
PC- Nikitagupta1910
सोमनाथपुर से आप नजदीकी स्थल मैसूर की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मैसूर एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपनी प्राचीन संरचनाओं के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। मैसूर, सोमनाथपुर जाने वाले पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां खड़ा मैसूर पैलेस देश-दुनिया के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शहर का सबसे बड़ा आकर्षण यह महल ही है, जो भारत के सबसे भव्य और विशाल महलों में गिना जाता है। यह महल मैसूर के महाराज का निवास स्थान था। मैसूर महल के अलावा आप यहां जगनमोहन महल, चामुंडेश्वरी मंदिर, सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर चिड़ियाघर, आदि स्थलों पर जा सकते हैं।

शिवानासमुद्र
PC- Tito George
मैसूर के अलावा आप सोमनाथपुर से 27 कि.मी की दूरी पर शिवानासमुद्र स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक छोटा सा गांव है जो अपने जलप्रपातों (बाराचुक्की और गगनचुक्की) के लिए जाना जाता है। ये जलप्रपात कावेरी नदी से जल प्रपात करते हैं। 75 मीटर की ऊंचाई के साथ ये दो जलप्रपात यहां के प्राकृतिक आकर्षणों के मध्य बसे हैं। वीकेंड पर अकसर यहां सैलानी मौज मस्ती के लिए आते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

तालाकाड पंचलिंग मंदिर
PC- Dineshkannambadi
उपरोक्त स्थानों के अलावा आप तालाकाड की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। तालाकाड को कन्नड भाषा में तालाकाडू के नाम से संबोधित किया जाता है। यह स्थल मैसूर से 50 कि.मी और बैंगलोर से 130 कि.मी की दूरी पर स्थित है। तालाकाड कावेरी नदी के किनारे स्थित है। माना जाता है कि इस स्थल पर पहले 30 मंदिर थे। वर्तमान में आप यहां पांच लिंगेश्वर में मंदिरों को देख सकते हैं, जो भगवान शिव के पंच मुख का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जाता है कि यहां स्थित पातालेश्वर मंदिर दिन भर में तीन बार अपना रंग बदलता है। सुबह में लाल, दोपहर में काला और शाम में सफेद। यहां 12 साल में एक बार पंचलिंग के सम्मान में एक वार्षिक त्योहार का भी आयोजन किया जाता है, जो पंचलिग दर्शन के नाम से प्रसिद्ध है।

कैसे करें प्रवेश
PC- Dineshkannambadi
सोमनाथपुर कर्नाटक का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां आप तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा मैसूर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए मैसूर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से सोमनाथपुर राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications













