Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 बातें जो आपको कर्नाटक के येल्लापुर आने के लिए करेंगी मजबूर

5 बातें जो आपको कर्नाटक के येल्लापुर आने के लिए करेंगी मजबूर

येल्लापुर के नजदीकी पर्यटन स्थल । places to visit in yellapur karnataka

पश्चिमी घाट में स्थित येल्लापुर उत्तरी कर्नाटक का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो मनमोहक आबोहवा, जलप्रपातों, झीलों और पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह स्थल समुद्र तल से 541 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो पश्चिमी घाट के अद्भुत नजारों का प्रदर्शित करने का काम करता है। शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। खासकर मॉनसून के दौरान यहां के कुदरती आकर्षण देखने लायक होते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज येल्लापुर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

मगोड जलप्रपात

मगोड जलप्रपात

येल्लापुर भ्रमण की आप यहां के खूबसूरत जलप्रपातों से कर सकते हैं। मुख्य शहर से 19 कि.मी की दूरी पर स्थित मगोड जलप्रपात यहां का प्रसिद्ध झरना है, जो अपने प्राकृतिक खबूसूरती के बल दूर-दराज के सैलानियों का आकर्षित करता है। यह जलप्रपात यहां की बेदथी नदी ले जल प्राप्त करता है और जो 650 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

यहां का आसपास का नजार बेहद खूबसूरत है, खासकर प्रात : सुबह और शाम का वक्त यहां आने का आदर्श समय है। इस दौरान आप यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के आकर्षक नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

जेनुकल्लुगुडा सूर्यास्त प्वाइंट

जेनुकल्लुगुडा सूर्यास्त प्वाइंट

मगोड जलप्रपात के अलावा आप यहां येल्लापुर से 7 कि.मी की दूरी पर स्थित जेनुकल्लुगुडा सूर्यास्त प्वाइंट का प्लान बना सकते हैं। यह नाम तीन अलग अलग शब्दों से मिलकर बना है, जेनु का अर्थ हनी, कालू मतलब पत्थर और गुड्डा यानी पहाड़।

अरब सागर में समाती बेदथी नदी इस पहाड़ी स्थल को पृष्ठभूमि का काम करती है। यहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त प्वाइंट के शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं। खासकर प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है।

कवदिकरी झील (kavadikeri)

कवदिकरी झील (kavadikeri)

जलप्रपातों के अलावा आप यहां की प्रसिद्ध कवदिकरी झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। येल्लपुर शहर से 20 किमी दूर स्थित यह झील लगभग 62 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली हुई है। पहाड़ियो से घिरे होने के कारण यहां के प्राकृतिक दृश्य देखने लायक हैं।

एक शानदार अनुभव के लिए आप वीकेंड पर यहां का प्लान बना सकते हैं। इस झील के पास एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जो देवी दुर्गा देवी को समर्पित है। झील के किनारे बैठकर आप काफी रिफ्रेशिंग महसूस करेंगे। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

उनछल्ली जलप्रपात

उनछल्ली जलप्रपात

PC-Sukruth

येल्लापुर के नजदीकी जलप्रपातों में आप उनछल्ली भ्रमण का प्लान भी बना सकते हैं। यह जलप्रपात उत्तर कर्नाटक के सिरसी के पास स्थित है। यह जलप्रपात लुसिंगतन फॉल (lushington) के नाम से भी जाना जाता है। यह जलप्रपात अघनाशीनी नदी से जल प्राप्त करता है। उनछल्ली जलप्रपात 116 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाला एक बड़ा झरना है, जो सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। माना जाता है कि इस जलप्रपात की खोज जे.डी लुसिंगटन नाम के एक ब्रिटिश अफसर ने 1845 में की थी।

कालीमठ मंदिर

कालीमठ मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। येल्लापुर से तीन कि.मी की दूरी पर स्थित कालीमठ, यहां का प्रसिद्ध स्टोन टेंपल है। जानकारी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के दौरान किया गया था।

यहां आप मंदिर के आकर्षक स्तंभों, नक्काशी और शिल्पकला को देख सकते हैं। यहां के शिलालेख कन्नड भाषा में लिखे गए हैं। इस मंदिर में एक शिवलिंग और नंदी की मूर्ति भी मौजूद है। प्राचीन वास्तुकला को समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+