Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के चुनिंदा अज्ञात जलप्रपात, जिनसे बेखबर हैं अधिकांश पर्यटक

महाराष्ट्र के चुनिंदा अज्ञात जलप्रपात, जिनसे बेखबर हैं अधिकांश पर्यटक

महाराष्ट्र प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां आप कई शानदार जलप्रपातों की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां कई ऐसे भी वाटरफॉल्स मौजूद हैं, जिनके बारे में अधिकांश पर्यटक अंजान

कुदरती सौन्दर्यता के मामले में महाराष्ट्र, देश का एक अनन्वेषित स्थल कहा जा सकता है, जहां के प्राकृतिक खजानों से अधिकांश सैलानी अनजान हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि यह राज्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है, लेकिन यहां प्राकृतिक आकर्षणों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। प्राकृतिक रूप से भी महाराष्ट्र एक समृद्ध राज्य हैं, जहां की नदियां, समद्री तट, सहाद्री की पहाडियों में सबसे पर्वतीय स्थल आदि शानदार अवकाश के लिए दूर दराज बैठे सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

ज्यादातर पर्यटक महाराष्ट्र आकर प्राचीन स्थलों, मंदिरों या हिल स्टेशन तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी राज्य में घूमने-फिरने और देखने योग्य कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं। यहां कई ऐसी भी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जो अभी तक अधिकांश पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए राज्य के चुनिंदा कुछ खास अनन्वेषित जलप्रपातों के बारे में।

देवकुंड जलप्रपात

देवकुंड जलप्रपात

PC- Kautuk1

महाराष्ट्र के जलप्रपातों की सैर आप यहां के देवकुंड जलप्रपात से कर सकते हैं। देवकुंड राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है, जो पर्यटकों के मध्य एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय है। यह एक खूबसूरत झरना है, जो बड़े चट्टानी रास्तों से अपना सफर जमीन तक तय करता है। अपने अद्भुत परिदृश्य के साथ यह जलप्रपात काफी हद तक सैलानियों को आनंदित और रोमांचित कनरे का काम करता है।

यहां का साफ पानी, आसपास का हरा भरा माहौल किसी का भी मन मोह सकता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं। जलप्रपात तक पहुंचने लिए आपको कुछ दूरी तक सफर ट्रेकिंग का सहारा लेना होगा।

सहस्त्रकुंड जलप्रपात

सहस्त्रकुंड जलप्रपात

देवकुंड के बाद आप महाराष्ट्र के नांदेड जिले स्थित सहस्त्रकुंड जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह झरना नांदेड मुख्य शहर से लगभग 100 कि.मी की दूरी पर स्थित है। सहस्त्रकुंड प्राकृतिक रूप के साथ -साथ धार्मिक महत्व भी रखता है, क्योंकि यहां आसपास कई मंदिर मौजूद हैं। यह झरना स्थानीय लोगों के मध्य काफी लोकप्रिय है।

अगर आप अज्ञात स्थलों और कुछ नया जानने का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर आएं। मॉनसून के दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है, आप इस बीच यहां का प्लान बना सकते हैं। वीकेंड पर थकान उतारने और मौज-मस्ती करने के लिए यह एक उपयुक्त स्थल है।

वजराई जलप्रपात

वजराई जलप्रपात

PC- Vinayakmore

महाराष्ट्र के अनन्वेषित जलप्रपातों की श्रृंखला में आप यहां के वजराई झरने की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस जलप्रपात की ऊंचाई 853 फीट की है, और यह राज्य के चुनिंदा अधिक ऊंचाई वाले वाटरफॉल्स में गिना जाता है। वजराई जलप्रपात सतारा से लगभग 27 कि.मी दूर सह्याद्रि पहाड़ियों के नजदीक स्थित है।

चारों तरफ से प्राकृतिक शौंदर्यता से धिरा यह झरना, प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के मध्य भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है, यहां ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद लिया जा सकता है। एक रिफ्रेशिंग एहसास के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

पलासदारी जलप्रपात

पलासदारी जलप्रपात

PC- Shivashree

आप मुंबई से निकटवर्ती पलासदारी जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह झरना भी राज्य के अनन्वेषित जलप्रपातों में गिना जाता है, जहां की खूबसूरती से अधिकांश पर्यटक अंजान हैं। एक नेचर लवर्स के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आत्मिक और मानसिक शांति का अनोखा अनुभव किया जा सकता है। एक रिफ्रेशिंग एहसास के लिए इस स्थल का चुनावा एक आदर्श विकल्प है। हां का मुंबई से सड़क मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं।

दुगारवाडी जलप्रपात

दुगारवाडी जलप्रपात

PC- Dusanesurbhi

उपरोक्त जलप्रपातों के अलावा आप महाराष्ट्र के दुगारवाडी वाटर फॉल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक आकर्षक झरना है, जो नासिक से लगभग 30 कि.मी की दूरी पर स्थित है। अपनी शानदार भौगोलिक स्थित के साथ दुगारवाडी जलप्रपात अपने आसपास से मनमोहक वातावरण के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसका प्रदूषण रहित और साफ जल यहां आने वाले सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। वीकेंड पर मौज मस्ती और रिफ्रेशिंग एहसास के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X