Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुवनंतपुरम से 5 सबसे खूबसूरत वीकेंड गेटवे, इन चीजों का आनंद जरूर लें

तिरुवनंतपुरम से 5 सबसे खूबसूरत वीकेंड गेटवे, इन चीजों का आनंद जरूर लें

तिरुवनंतपुरम से टॉप 5 वीकेडं गेटवे । top 5 weekend getaways from thiruvananthapuram

तिरुवनंतपुरम, दक्षिण भारत के केरल राज्य का राजधानी शहर है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध माना जाता है। यहां की कला-संस्कृति और खूबसूरत समुद्री तट, विश्व भर के सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इस शहर को त्रिवेंद्रम नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है, और चारों तरफ से पहाड़ियों, नदी-घाटियों, बैकवाटर और समुद्री तटों से घिरा हुआ है।

एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। तिरुवनंतपुरम और उसके आसपास घूमने-फिरने औऱ देखने योग्य कई स्थल मौजूद हैं। इस लेख में आज हम आपको त्रिवेंद्रम के निकटवर्ती कुछ खूबसूरत स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं।

थेनमाला

थेनमाला

PC- Akhilan

आप तिरुवनंतपुरम से 71 कि.मी का सफर तय कर थेनमाला का प्लान बना सकते हैं। थेनमाला एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो पांच पर्यटन वर्गों में बंटा हुआ है, एक एडवेंचर ज़ोन, हिरण पुनर्वास क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र, नौकायन क्षेत्र और अवकाश क्षेत्र। यह एक इको टूरिज्म क्षेत्र है, जो न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां प्राकृतिक परिवेश आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

आप यहां ट्रेकिंग, बाइकिंग, पर्वतारोहण आदि एडवेंचर गतिविधियां का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के प्राकृतिक स्थलों की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। पलरुवी यहां का प्रसिद्ध जलप्रपात है। एक शानदार अवकाश के लिए यहां का प्लान बना सकते हैं।

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

PC- Ravivg5

थेनमाला के अलावा आप तिरुवनंतपुरम से 102 कि.मी का सफर तय कर आप कन्याकुमारी की सैर का प्लान बना सकते हैं। कन्याकुमारी, तमिलनाडु स्थित एक खूबसूरत पर्यटन और तीर्थस्थल है, जहां सालाना करोड़ों की संख्या में विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। यह खूबसूरत स्थल तीन सागरों के संगम स्थल पर स्थित है, यहां बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर आकर मिलते हैं। यहां देखने योग्य कई महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं, जिन्हे आप यहां की यात्रा के दौरान देख सकते हैं।

आप यहां गांधी मेमोरियल देख सकते हैं, जहां विसर्जन से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियां रखी गईं थी। आप यहां 3000 साल पुराने भाग्यवती अम्मन मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

कुमारकोम

कुमारकोम

तिरुवनंतपुरम से आप 159 कि.मी का सफर तय कर कुमारकोम की सैर का प्लान बना सकते हैं। कुमारकोम केरल का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपने बैकवाटर टूरिज्म के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। चारो तरह हरियाली से भरा यह स्थल पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

सैलानियों को यहां सुकून भरा समय बिताना काफी पसंद हैं। यहां बड़ी संख्या में खड़े नालियल और खजूर के पेड़ इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। आप यहां कुदरती सौंदर्यता के साथ साथ पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

मुन्नार

मुन्नार

PC- Bimal K C

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप तिरुवनंतपुरम से 274 कि.मी का सफर तय कर खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार आ सकते हैं। यह पर्वतीय गंतव्य अपने पहाड़ियों, चाय के बागान, वनस्पति भंडार और मनमोहक आबोहावा के लिए विश्व भर में जाना जाता है।

यहां साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। यहां कई जलप्रपात भी मौजूद हैं, जिन्हें आप मुन्नार भ्रमण के दौरान देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं है। अपने अवकाश को यादगार बनाने के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

कोच्चि

कोच्चि

अपने आनंद को दुगना करने के लिए आप तिरुवनंतपुरम से 211 कि.मी का सफर तय कर कोच्चि आ सकते हैं। अरब सागर से घिरा कोच्चि पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है, जहां आप समुद्री आबोहवा के साथ कई शानदार स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह शहर भारतीय और पश्चिमी संस्कृति का एक खूबसूरत रंग प्रदर्शित करता है।

आप यहां प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक शानदार स्थल है। आप यहां लजीज सी फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+