Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राष्ट्रीय उद्यान से रंगीन शहर, वीकेंड पर जोधपुर से बनाएं इन स्थलों का प्लान

राष्ट्रीय उद्यान से रंगीन शहर, वीकेंड पर जोधपुर से बनाएं इन स्थलों का प्लान

नाथद्वार, जयपुर, पुष्कर , रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान , माउंट आबू और उदयपुर, जोधपुर से शानदार निकटवर्ती वीकेंड गेटवे हैं।

जयपुर और उदयपुर जैसे शाही शहरों से लेकर माउंट आबू जैसे हिल स्टेशन तक, जोधपुर से आसपास घूमने और देखने के लिए पर्यटन स्थलों की भरमार है। जोधपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है, जहां आना पर्यटकों के लिए किसी सपने से कम नहीं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जोधपुर जैसे भारतीय शहर विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाने का काम करते हैं। हर साल यहां लाखों की तादाद में पर्यटकों को आगमन होता है, जिन्हें यहां के किले, महल और राजस्थान संस्कृति बेहद पसंद आती है।

यह शहर कई ऐतिहासिक शहरों और स्थलों से घिरा हुआ है, जहां का प्लान शहर भ्रमण या वीकेंड पर बनाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको जोधपुर के निकटवर्ती उन सबसे खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें, जो आपकी सप्ताहंत यात्रा का यादगार बनाने का काम करेंगे। जानिए ये स्थल आपको किसी प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

 नाथद्वार

नाथद्वार

PC- Rahul sadhwani

अरावली की पहाड़ियों पर स्थित नाथद्वार राजस्थान का एक धार्मिक स्थल है, जो बनास नदी के किनारे बसा है। यह शहर अपने प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर श्रीनाथजी के लिए जाना जाता है। नाथद्वार का शाब्दिक अर्थ है, श्रीनाथजी का प्रवेशद्वार। माना जाता है कि मुख्य देवता की मूर्ति पहले गोवर्धन पर्वत पर थी जिसे बाद में नाथद्वार स्थानांतरित किया गया था। श्रीनाथजी के दर्शन के लिए देशभऱ से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

जयपुर

जयपुर

PC-ArishG

जोधपुर से आप गुलाबी नगरी जयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। जयपुर राजस्थान का एक विश्व प्रसिद्ध शहर है, जो अपने महल, किले, मंदिर, हवेलियों और शाही तौर तरीकों के लिए जाना जाता है। शहर की रूपरेखा, वास्तुकला, माहौल पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। यहां सालभर विश्व भर से प्रयटकों का आगमन होता है। कई तरह के अंतरराष्ट्रीय त्योहार भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें विश्व के कई देश हिस्सा लेते हैं। यह राज्य का अनिवार्य स्थल है, जिसके बगैर राजस्थान यात्रा अधूरी है। पर्यटकों के आनंद व मनोरंजन के लिए यहां कई तरह की चीजें उपलब्ध है। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

पुष्कर

पुष्कर

PC-flickr

जोधपुर से आप पुष्कर की यात्रा का प्लान बना सकते हैं, पुष्कर राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य है, जहां विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। यह भारत का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां मौजूद झील देश के पांच पवित्र सरोवर में गिनी जाती है। हर साल यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां की यात्रा काफी कम बजट में बनाई जा सकती है। यह स्थल अपने कैमल फेयर के लिए भी काफी लोकप्रिय है। आप यहां आकर पुष्कर झील में पवित्र स्नान कर सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए यहां की यात्रा बेहद खास मानी जाती है।

रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान

रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान

PC-Zahirabbaswikiindia

अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आप जोधपुर से रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह उद्यान राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। वन्यजीव उत्साही पर्यटकों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां वनस्पतियों, जंगली जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं। वन्य जीवन को करीब से देखने के लिए यहां पर्यटकों के लिए सफारी की भी सुविधा उपलब्ध है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों को देखने के लिए एक खास विकल्प है। बाघों के अलावा आप यहां जंगली सूअर, सांभर, हायना, तेंदुआ आदि को भी देख सकते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू

PC-Graphikamaal

जोधपुर से आप राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह अरावली श्रृंखला का हिस्सा है, और जैन धर्म के लोगों का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। ग्रीष्मकाल के दौरान यहां सैलानियों का भारी जमावड़ा लगता है। हरा भरा पहाड़ी परिदृश्य इस स्थल को खास बनाने का काम करता है। यहां का वातावरण बेहद शांत है, जो पर्यटकों को काफी आनंद का अनुभव कराता है। यह पहाड़ी स्थल का संबंध भारतीय पौराणिक काल से है, माना जाता है कि यहां महर्षि वशिष्ठ ने धरती को राक्षसों से बचाने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया था। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर

PC-Geri

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां झीलों के शहर उदयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राजस्थान का ऐतिहासिक शहर है जिसे महाराणा उदय सिंह ने बसाया था। यहां छोटी-बड़ी कई झील मौजूद हैं, इसलिए इसे 'सिटी ऑफ लेक' के नाम से भी संबोधित किया जाता है। आप यहां झीलों के अलावा प्राचीन महल, किले, हवेलियां और अन्य अतीत से जुड़ी संरचनाओं को देख सकते हैं। अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+