Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के टॉप 6 धनी मंदिर, जो देते हैं टाटा, बिड़ला और अंबानी को दौलत में मात

भारत के टॉप 6 धनी मंदिर, जो देते हैं टाटा, बिड़ला और अंबानी को दौलत में मात

By Syedbelal

भारत देश कई मायनों में अनूठा है। यहां ऐसा बहुत कुछ है जो एक पर्यटक को वो सब कुछ देता है जिसके बारे में उसने शायद ही कभी सोचा हो। आप भारत में यात्रा कहीं भी करें आपको प्रायः हर गली हर मुहल्ले हर चौराहे पर मंदिर दिख ही जाएंगे। गौरतलब है कि भारत के मंदिर जहां एक तरफ वास्तुशिल्प और मूर्तियों के मामले में बेजोड़ हैं तो वहीं ये काफी धनी भी हैं। इनमें से कुछ मंदिरें तो ऐसे हैं कि अगर भारत के सभी धनी व्यक्तियों को एक साथ मिला दिया जाए, तो भी मंदिर की ही संपत्ति ज्यादा निकलेगी।

कुल मिला के ये कहना हमारे लिए कोई बड़ी बात न होगी कि इन मंदिरों के दर पर आने के बाद अर्थ जगत के दिग्गज जैसे बिल गेट्स, अज़ीम प्रेमजी , अनिल और मुकेश अम्बानी, लक्ष्मी मित्तल भी एक हद तक बौने नज़र आएंगे। तो इसी क्रम में आज हम आपको अवगत कराएंगे भारत के चंद धनी मंदिरों से जिनकी सुंदरता और बेमिसाल वास्तुकला आपको मंत्र मुग्द कर देगी। तो आइये इस लेख के जरिये इन मंदिरों को जानें थोड़ा गहराई से।

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

तिरुअनंतपुरम केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत का सबसे धनी मंदिर है। यह मंदिर भगवान विष्णु के 108 पवित्र स्थलों में से एक है। यहां भगवान विष्णु की सुंदर प्रतिमा अनंत यानी सर्प पर विराजमान है।

वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति

तिरुमाला हिल्स की चोटी पर स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रति वर्ष आयोजित होने वाला ब्राह्मोत्सव और वैकुंता एकादशी के दौरान लाखों की तादाद में लोग आते हैं। लोग यहां अपने पसंदीदा भगवान को पैसा और सोना समर्पित करते हैं।

वैष्णु देवी मंदिर, जम्मू और कश्मीर

वैष्णु देवी मंदिर जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और यहां जाकर आप प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं।

सोमनाथ मंदिर, सौराष्ट्र

सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर गुजरात के पश्चिमी छोर पर पड़ता है। गुजरात के पर्यटन विभाग ने इस मंदिर का काफी प्रचार-प्रसार किया है, जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

जगन्नाथ मंदिर, पुरी

ओडीशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जगन्नाथ का अर्थ होता है ब्राह्मांड का भगवान। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और यहां इस पंथ को मानने वाले बड़ी संख्या में दान करते हैं।

भारत के टॉप 6 धनी मंदिर

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

भगवान शिव को समर्पित काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। ऐसी मान्यता है कि यहां गंगा में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। इस स्थान की खूबसूरती देखते ही बनती है।

भारत के टॉप 6 धनी मंदिर

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+