Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल कैथल के बारे में

जाने हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल कैथल के बारे में

By Goldi

कैथल हरियाणा राज्य के प्रमुख स्थानों में से एक है जो उनके ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस शहर के पास आज भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो आपको प्राचीन भारत की झलक दिखाते है।

कई हजारों साल पीछे ले जाते इस शहर के बारे में कहा जाता है कि, इस शहर की स्थापना पांडवों में सबसे बड़े पांडू पुत्र युधिष्ठिर ने की थी, इसके अलावा इस जगह को राम भक्त हनुमान जी का जन्मस्थान भी कहा जाता है। आज यह शहर कई प्राचीन मन्दिरों का घर है, जहां दर्शन करने के लिए हजारों की श्रद्धालु पहुंचते हैं।

हालांकि, बदलते समय के साथ यह जगह कई आक्रमणों का शिकार हुई है, लेकिन फिर भी इस शहर की सुन्दरता बरकरार है। तो अगर आप इन छुट्टियों कुछ नया देखना और अनुभव करना चाहते हैं, तो कैथल की यात्रा अवश्य करें। आइये जानते हैं कैथल के खास स्थलों के बारे में

 रजिया सुल्तान का मकबरा

रजिया सुल्तान का मकबरा

Pc:Kamal.gilani.11
रजिया सुल्तान भारत की पहली महिला शासक थी और 13 वीं शताब्दी के दौरान दिल्ली सल्तनत की हुकुमत पर उन्होंने शासन किया था। बताया जाता है कि, रजिया सुल्तान को उनके पति के साथ स्थानीय जाटों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद उनके शरीर को इस मकबर के भीतर दफन कर दिया गया। हालांकि बाद में, उनकी कब्र को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।

आज पर्यटक कैथल में, रजिया सुल्तान का मकबरा जर्जर अवस्था में देख सकते हैं, बताया जाता है कि, इस शहर में कई आक्रमण हुए जिसके चलते ये मकबरा भी नष्ट हो गया। भले ही यहां रजिया सुल्तान के मकबरे को ढूंढना थोड़ा मुश्किल जरुर है, लेकिन इस जगह की खूबसूरती आपका दिन जरुर बना देगी।

कैथल किला

कैथल किला

Pc:Manojkhurana

कैथल किला कई आक्रमणों का शिकार रहा है, ऐसे में इस किले का कई बार पुननिर्माण कराया गया, अगर आप एक इतिहास प्रेमी है, तो इस किले को जरुर घूमे। हरियाणा का महत्वपूर्ण किला होने के चलते हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक इस किले को देखने आते हैं।

कैथल के मंदिर

कैथल के मंदिर

Pc:Kamal.gilani.11

हरियाणा के अन्य स्थानों की तरह कैथल अपने मन्दिरों के लिए खासा जाना जाता है। कई प्राचीन मन्दिरों की उपस्थिति के कारण, इसे हरियाणा में हिंदुओं के बीच एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी माना जाता है। पर्यटक यहां घूमते हुए अंजनी तेला मंदिर, भगवान हनुमान का जन्मस्थान खांदेश्वर मंदिर, भारत में 64 ज्योतिर्लिंगों में से एक, और ग्यारा रुद्र शिव मंदिर आदि को देख सकते हैं।

कैथल के गुरुद्वारा

कैथल के गुरुद्वारा

Pc:Manojkhurana

कैथल कई गुरुद्वारों का घर है जिनमे नीम साहिब, टोपीयन वाला, मंजी साहिब और गुरुद्वारा साहिब आदि शामिल हैं। इन खास धार्मिक स्थलों की सैर करते हुए आप खुद के अंदर शांति की अनुभूति पा सकते हैं। अगर आप शांति के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो इन खास गुरुद्वारों में आना कतई ना भूलें।

भाई की बावली

भाई की बावली

कैथल में स्थित भाई की बावली एक प्राचीन कुयां है, जिसका निर्माण भाई समुदाय के लोगों ने कराया था। ऐतिहासिक महत्व के अलावा, भाई की बावली वास्तुकला की सुंदरता से परिपूर्ण है, यदि आप कैथल की वास्तुशिल्प सुंदरता को देखने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको इस अद्भुत सुंदरता पर जाना चाहिए।

कैथल में क्या देखें
उपर्युक्त स्थानों के अलावा, कैथल शेख तय्यब के मकबरे आदि के लिए भी लोकप्रिय है, जो 16 वीं शताब्दी के पठान वास्तुकला को चित्रित करता है और मुगल राजा अकबर के सलाहकार शेख तय्यब को समर्पित है। इसके अलावा पर्यटक आप हजरत शाह कमल कादरी के मकबरे पर जा सकते हैं ।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+