Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन स्थानों पर गए तो कांप उठेगी आपकी रूह

इन स्थानों पर गए तो कांप उठेगी आपकी रूह

By Syedbelal

क्या आप में इतनी हिम्मत है कि आप किसी ऐसी जगह पर जाने के लिए तैयार हो जाएं जिसके बारे में कहा जाता हो कि वहां भूतों का बसेरा है? क्या आपने सोते-जगते कभी भी आत्माओं की मौजूदगी को महसूस किया है? या फिर आप भूत, प्रेत और आत्माओं में यकीन ही नहीं करते? अगर ऐसा है तो चलिए हम आपको भारत के कुछ चर्चित भुतहा जगहों के बारे में बताते है। तो सांसों को थाम कर पढ़िए इन जगहों के बारे में-

अगर यह कहा जाए कि भानगढ़ किला भारत का सबसे भुतहा स्थान है, तो गलत न होगा। भानगढ़ राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक मरुस्थल शहर है। इस किले से करीब एक किमी पहले ही भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने एक बोर्ड लगाया है, जिसपर लिखा है-‘‘सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले यहां प्रवेश वजिर्त है। निर्देश का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।''

इस खौफनाक शहर के बारे में दो पौराणिक कथाएं प्रचलित है। एक मिथक यह है कि इस शहर को एक गुरू ने श्राप दिया था। उन्होंने कहा था कि यह शहर मंदिरों के अलावा और किसी चीज की उम्मीद न करे। एक और रोचक मिथक की मानें तो एक तांत्रिक भानगढ़ की राजकुमारी से प्रेम कर बैठा था। जब वह राजकुमारी से विवाह नहीं कर पाया तो उन्होंने इस शहर को श्राप दिया कि यह पूरा ईलाका नष्ट हो जाएगा।

दुमास समुद्री तट, गुजरात

गुजरात का दुमास समुद्री तट एक चर्चित पर्यटन स्थल तो है ही, साथ ही भुतहा भी है। कहा जाता है कि इस समुद्र तट पर मृतकों को जलाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है। हालांकि यहां आने वाले पर्यटक इस समुद्र तट के रहस्य से अंजान रहते हैं, पर स्थानीय लोगों को यहां अजीबो गरीब आवाज सुनाई देती है, जिससे वह आत्माओं को भटकते हुए महसूस करते हैं। लोग तो यहां तक कहते हैं कि रात को यहां नहाने के दौरान कई लोग गायब भी हो चुके हैं। अपने काले रेत के लिए प्रसिद्ध यह समुद्र तट भूत-प्रेत में यकीन करने वालों के लिए किसी दु:स्वप्न से कम नहीं।

पुणे का शनिवार वाड़ा

पुणे स्थित यह किला बेहतरीन नक्काशी और मुगल वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों को ऐसा मानना है कि यह जगह भुतहा है। इसी किले में 13 वर्षीय पेशवा उत्तराधिकारी नारायण राव की हत्या की गई थी। जब हत्यारा उनका पीछा कर रहा था तो वह किले की ओर भागा और चिल्लाया- काका माला वचाव। यानी चाचा मुझे बचाव।

उस बालक की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। ऐसा माना जाता है कि उनकी आत्मा अभी भी इस किले में भटक रही है। लोगों को ऐसा कहते हुए सुना गया है कि पूर्णिमा के दिन आधी रात को उसकी चीखें सुनाई देती है।

रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हैदराबाद का सबसे चर्चित पर्यटन स्थल रामोजी फिल्म सिटी भी भुतहा है। इस विशाल फिल्म सिटी को निजाम सुल्तान की युद्ध भूमि पर बनाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यहां युद्ध में मारे गए सैनिकों की आत्माएं भटकती है।

भारत के कुछ चुनिंदा डरावने स्थल

फिल्म सिटी मौजूद होटल के कमरों में कई बार अजीबो गरीब गतिविधियों का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान अपने आप लाइट बंद हो जाना या अदृश्य हाथों द्वारा धक्का दिए जाने की घटना भी सामने आई है। अब तो आप समझ गए होंगे कि किस तरह भारत के कुछ जगह रहस्यों से भरे हैं। अब आप इन जगहों पर जाना चाहेंगे या फिर भूत-प्रेत की बात को हंसी में उड़ा देंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+