Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लो बजट में घूमने वाले हिल स्टेशंस, जहां बर्फबारी का भी मजा लिया जा सकता है

लो बजट में घूमने वाले हिल स्टेशंस, जहां बर्फबारी का भी मजा लिया जा सकता है

उत्तराखंड और हिमाचल का घूमने का असली आनंद तो सर्दी के मौसम में ही आता है। इसके प्रमाण हैं यहां के हिल स्टेशंस और यहां होने वाली बर्फबारी। दरअसल, इन दोनों राज्यों में कई ऐसे हिल स्टेशंस, जिन्हें प्रकृति ने शायद अपने हाथों से सजाया हो और इन्हें खुद से कुदरत का नायाब नमूना बनाया हो। लेकिन अब सवाल आता है कि किस हिल स्टेशन की ओर रूख करें, जहां कम पैसे में घूमा जा सके।

ये सभी हिल स्टेशंस भारत के काफी प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है, जहां साल भर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में आप यहां अपने पार्टनर, फ्रेंड्स या फैमिली के साथ जा सकता हैं। शहरों की भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ियों में बसे ये हिल स्टेशंस शांत व सुकून के पल बिताने के लिए बेहद खास है। और सबसे खास बात, इन हिल स्टेशनों पर आपको बर्फबारी भी देखने को मिल जाएगी।

Himachal Pradesh

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खूबसूरती में चार-चांद लगाता कल्पा किन्नौर के सबसे बड़े गांवों में से एक है। शहर की चकाचौंध से दूर बसा यह गांव पर्यटकों को अपने शांत वातावरण में बाहे फैलाकर स्वागत करता है। गांव के चारों हरियाली देखने को मिलती है, जो पर्यटकों सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ जाने की सोच रहे हैं तो आप यहां बर्फबारी का मजा भी ले सकते हैं। गांव से करीब 10 किमी दूर स्थित देवी चंडिका का मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है, जो अपनी वास्तुकला के लिए जानी जाती है।

कुफरी, हिमाचल प्रदेश

कुफरी, हिमाचल प्रदेश के उन हिल स्टेशनों में से एक है, जो पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध है। वैसे तो यहां सालभर आया जा सकता है लेकिन अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप यहां सर्दियों के मौसम में आए, तब आपको बर्फबारी भी देखने को मिलेगी, जो आपकी ट्रिप को और भी खास और शानदार बना देगा।

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश

बर्फीली चादरों और घने जंगलों के बीच बसा मैक्लोडगंज अंग्रेजों के जमाने से ही काफी प्रसिद्ध रहा है। बर्फबारी के दौरान यहां काफी लोग देखने को मिलते हैं, जो अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमना पसंद करते हैं। बर्फीली चादरों के बीच उनकी मस्ती इस हिल स्टेशन को और भी खास बनाती है। यहां तिब्बती मठों को देखा जा सकता है और यहां के लोग भी तिब्बती कल्चर को फॉलो करते हैं। इसके अलावा, यहां नदियां, झरने और तालाब इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं।

Uttarkhand

तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। सर्दी के मौसम में इसकी सुंदरता देखने लायक बनती है, चारों तरफ से बर्फीली चादर से ढका यह हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत लगता है। यह एक बजट हिल स्टेशन है, ऐसे में आप कम पैसे में ही अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां घूमने जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां बर्फबारी का आकर्षक नजारा भी देखा जा सकता है। यहां आपको नदी किनारे कॉटेज भी बने मिल जाएंगे, जिसमें आप काफी कम पैसे (लगभग 1500 रुपये) में ही स्टे ले सकते हैं।

औली, उत्तराखंड

अगर कहा जाए कि औली, उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है तो यह गलत नहीं होगा। इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह देवभूमि की उन स्थानों में से एक है, जहां देशी और विदेशी दोनों पर्यटक आना पसंद करते हैं और यहां जमकर लुत्फ उठाते हैं। यह हिल स्टेशन बद्रीनाथ धाम के रास्ते में आता है, शायद इसीलिए यह पर्यटकों की नजरों से बच नहीं पाता। यहां एशिया की सबसे लंबी केबल कार (4 किमी) भी है, जिसकी सवारी करना बिल्कुल न भूलें, औली की सुंदरता का असली आनंद इसी से आता है।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल, उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां अब तक कई सेलिब्रिटीज भी पहुंच चुके हैं। अपनी झीलों के लिए प्रसिद्ध यह पर्यटन स्थल पहाड़ों से घिरा हुआ है, जहां से आप हिमालय की चोटियों को भी आसानी से देख सकते हैं। पहाड़ियों पर बसे इस शहर में एक शक्तिपीठ भी है, जिसे नैना देवी के नाम से जाना जाता है। परिवार, दोस्त या पार्टनर तीनों के साथ यहां आप जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां बर्फबारी का भी आनंद लिया जा सकता है।

कानाताल, उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित कानाताल एक छोटा सा गांव है, जो अपनी आकर्षक नजारों के लिए जाना जाता है। बर्फबारी के समय इस स्थान की सुंदरता देखने लायक बनती है। देहरादून से मसूरी की दूरी लगभग 60 किमी है। ऐसे में अगर आप चाहे तो मसूरी की भी एक ट्रिप लगा सकते हैं। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी सर्दी के मौसम में सफेद चादरों से घिर जाती है। इस दौरान इसका नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला होता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+