Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब आर्थिक राजधानी की सैर के साथ-साथ फोटो भी होगा #POST

अब आर्थिक राजधानी की सैर के साथ-साथ फोटो भी होगा #POST

आज हम आपको मुम्बई के उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अधिकतर पर्यटक सिर्फ फोटो खींचवाने के लिए जाते हैं। इन स्थानों पर आपको सुंदरता और पर्यटन का एक सुंदर समायोजन भी देखने को मिलेगा।

देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई में घूमने के लिए यूं तो काफी कुछ है लेकिन कहते हैं ना हर एक शहर की अपनी एक खूबी होती है, जिसके चलते वो पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध होता है। कुछ ऐसी ही कहानी मुंबई शहर की भी है, जो न जाने कितनों के सपनों को सच करने का सबब बन चुका है। मुंबई भारत का एक ऐसा शहर है, जहां दुनिया का हर पर्यटक कम से कम एक बार तो यहां आना चाहता है और यहां के मरीन ड्राइव की एक छोटी सी सैर जरूर करना चाहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी इस शहर में बहुत कुछ है।

तो आइए जानते हैं कि मुंबई की एक छोटी सी ट्रिप को और भी यादगार कैसे बनाया जा सकता है। वर्तमान समय की बात की जाए तो पर्यटक घूमने से ज्यादा फोटो खींचवाने में भरोसा रखते हैं। उन्हें अपनी ट्रिप को यादगार बनाए रखने के लिए फोटो की अधिक आवश्यकता पड़ती है और इसके लिए वे साथ में एक कैमरा भी जरूर रखते हैं या फिर कोई अच्छा सा स्मार्टफोन, जो उनके फोटो को बहुत ही खूबसूरती के साथ क्लिक कर सकें। आज हम आपको मुंबई के कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप बिल्कुल ही सोशल मीडिया की शान बढ़ाने वाले फोटो खींचवा सकते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई के दक्षिण में स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसे साल 1911 ईस्वी में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के प्रथम बॉम्बे आगमन पर बनवाया गया था, जिसका निर्माण कार्य 13 साल बाद 1924 ईस्वी में पूरा किया गया था। मुंबई शहर आने वाले पर्यटक यही से नौकायान का भी लुत्फ उठाते हैं। यहां फोटो खींचवाने के लिए लोग पागल रहते हैं। दरअसल, पास में ही ताज होटल भी मौजूद है, इसका एक मुख्य कारण ये भी है।

विखरोली

विखरोली

विखरोली, मुंबई शहर में ही स्थित एक उपनगर है, जहां घूमने के लिहाज से ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन इस रास्ते से गुजरने पर आपको रेड कलर फूल वाले कुछ पेड़ दिखाई देंगे, जो बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं और यहां पर अक्सर पर्यटक फोटो खींचवाने के लिए रुकते हैं और अपनी मुंबई डायरी के एक पन्ने में विखरोली का भी जिक्र करते हैं।

वैश्विक विपश्यना शिवालय

वैश्विक विपश्यना शिवालय

वैश्विक विपश्यना शिवालय, महात्मा बुद्ध से संबंधित विचार और ज्ञान के प्रकाश के लिए जाना जाता है। यह मुंबई में स्थित विशाल ध्यान केंद्र के रूप में खासा प्रसिद्ध है। इस धार्मिक स्थान पर भगवान बुद्ध के कई अवशेष भी रखे गए हैं। यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक शांति के साथ ध्यान करने के लिए आते हैं। यह स्थान भी फोटो खींचवाने के लिए एक सर्वोत्तम स्थान है।

काला घोड़ा

काला घोड़ा

मुंबई के कई ऐसे स्ट्रीट आपको देखने को मिल जाएंगे, जो देखने में एकदम विदेशी लोकेशन की तरह दिखाई पड़ते हैं। कुछ ऐसी ही स्थानों की लिस्ट में शामिल काला घोड़ा भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है, जहां रात व शाम के समय पर्यटकों की काफी चहल-पहल देखी जाती है। ये सभी ऐसे स्थान है, जहां अब तक फिल्मों की काफी शूटिंग भी की जा चुकी है।

चोर बाजार

चोर बाजार

दुनिया का शायद ही कोई पर्यटक होता होगा, जिसे एंटिक चीजों से प्यार न हो और अगर ऐसी ही एंटिक चीजें आपको सफर के दौरान देखने को मिल जाएगा और उसे खरीदने का भी एक मौका मिल जाएगा या फिर आपको उसके साथ फोटो खींचवाने का मौका मिल जाए तो आप क्या करेंगे। जाहिर है आप उसके साथ फोटो खींचवाएंगे और उसे खरीदने की कोशिश करेंगे। मुंबई का चोर बाजार भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद हर पर्यटक वहां जाना चाहता है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: mumbai मुंबई
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+