Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध योगा सेंटर्स।

भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध योगा सेंटर्स।

योग हमारे जीवन का शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक अभ्यास है जिसका अभ्यास हम कहीं पे भी किसी भी वक़्त कर सकते हैं। हमारे रोज़मर्रा के कार्य भी योगा के क़िस्मों में ही शामिल हैं। इसे हमारे पौराणिक भारत के गुरुओं द्वारा हमारे जीवन को अनुशासित रखने के लिए शुरू किया गया था।

चलिए आज विश्व योगा दिवस के दिन हम आपको भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध योगा सेंटर्स में लिए चलते हैं जहाँ आकर आप दुनिया की सारी मोह माया से दूर हो मोक्ष का आनंद ले सकेंगे।

Trikonasan Yoga

Image Courtesy:Matthew Greenfield

रामामणि अयंगर मेमोरियल योगा इन्स्टिट्यूट, पुणे:
बी के एस अयंगर द्वारा शुरू किए इस योगा सेंटर में हर तरह के गंभीर योगा की पूरे साल रेग्युलर क्लासेस होती हैं जहाँ दुनिया के हर कोने के लोग इस ज्ञान का लाभ उठाने आते हैं। कुछ खास क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं,शारीरिक दुर्बलता के शिकार लोगों के लिए। क्लासेस पूरे साल होती हैं। अगर आप इस सेंटर में दाखिला चाहते हैं तो आपको साल भर पहले ही अप्लाइ करना होगा।
पता:बी/1107, हरे कृष्णा मंदिर रोड, मॉडेल कॉलोनी, शिवाजीनगर, पुणे, महाराष्ट्र 411016
समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक, शनिवार और रविवार बंद।

मुंबई का योगा इन्स्टिट्यूट:
श्री योगेंद्रजी द्वारा सन् 1918 में स्थापित यह भारत का सबसे पुराना योगा सेंटर है। इस योगा सेंटर का मुख्य लक्ष्य लोगों को कुछ विशिष्ट रोगों, हृदय एवं साँस की समस्यायों, मधुमेह की समस्या, तनाव की समस्यायों जैसे रोगों से मुक्ति दिलाना है।
पता: श्री योगेंद्र मार्ग, ऑपोसिट रेलवे क्वॉर्टर्स, योगा इन्स्टिट्यूट रोड, प्रभात कॉलोनी, सांताक्रूज़ ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400055
समय: रोज़ सुबह 6:30 बजे से शाम के 7 बजे तक।

Yoga Class at Center

Image Courtesy:Trollderella

बिहार स्कूल ऑफ योगा,मुंगेर बिहार:
1963 में सत्यानंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया योगा का यह मॉडर्न स्कूल 14वीं सदी के किलों के बीचोबीच स्थित है। सेंटर लोगों को योगा का अभ्यास कराने के साथ साथ देश के कुछ हॉस्पिटल्स के योगा प्रॉजेक्ट्स और मेडिकल रिसर्च में भी सहायता करता है।
पता:मुंगेर फ़ोर्ट, मुंगेर, बिहार 811201
समय: सुबह 8:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक, शनिवार और रविवार बंद।

आष्टांग योगा रिसर्च इन्स्टिट्यूट, मैसूर:
आष्टांग योगा का एक रूप है। 1948 में इस इन्स्टिट्यूट की स्थापना कृष्णा पट्टाभी जॉय ने की थी। इस इन्स्टिट्यूट में दाखिले के लिए आपको 2 महीने पहले ही अप्लाइ करना होगा।
पता: 247 न्यायमर्ग, सिद्धार्थनगर लेअौट, मैसूर, कर्नाटका 570011
समय: सुबह 5:30 बजे से शाम 8 बजे तक, शनिवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और रविवार बंद।

Chakrasana Yoga

Image Courtesy:Kennguru

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश:
अगर आप योगा के साथ साथ अध्यात्मिक सुख भी चाहते हैं तो सन् 1948 में गंगा के तट पर स्थापित हुए इस आश्रम में ही जाएँ, जहाँ आप विशिष्ट तरह के योगा के साथ अध्यात्मिक जीवन जीने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। यह आश्रम हर साल मार्च के महीने में विश्व योगा त्योहार का भी आयोजन करता है।
पता:परमार्थ निकेतन आश्रम, मेन मार्केट रोड,राम झूले के पास, स्वर्ग आश्रम, ऋषिकेश, उत्तराखंड-249304
समय: रोज़ सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक।

कृष्णामाचार्या योगा मंदिर:
कृष्णामाचर्या के बेटे टी.के.एस. देसीकाचार द्वारा सन् 1976 में इस योगा सेंटर की स्थापना हुई। मॉडर्न योगा के जनक कहे जाने वाले कृष्णामाचर्या के शिष्यों की तरह इस योगा की विशेषताएँ भी पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। यहाँ योगा के कुछ खास तरीकों पर ज़ोर दिया जाता है।
पता: नया न.31(पुराना 13), फोर्थ क्रॉस स्ट्रीट, रामा कृष्णा नगर, मांडावेली, चेन्नई, तमिलनाडु-600028
समय: रोज़ सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक, रविवार बंद

योगा के इन उत्तम स्थानों पर जाइए और जीवन में इनका लाभ उठाइए।
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!!

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+