Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »6 खास कारण: आखिर जीवन में एकबार दिल्ली की यात्रा क्यों करनी चाहिए?

6 खास कारण: आखिर जीवन में एकबार दिल्ली की यात्रा क्यों करनी चाहिए?

By Goldi

भारत की राजधानी दिल्ली, सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं बल्कि, एक बेहद ही महत्वपूर्ण पर्यटन हब भी माना जाता है। भारत के राजनीती का मुख्य केंद्र दिल्ली, मुंबई के बाद भारत के सबसे दूसरा बड़ा शहर है। जिसे घूमने देखने हर साल लाखों की तादाद में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

लेकिन क्यों दिल्ली हर पर्यटक ले लिए खास है, अगर आप भी यही बैठकर सोच रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं, खास पांच कारण कि, आखिर दिल्ली इतनी खास क्यों है, और हर पर्यटक जीवन में एकबार दिल्ली क्यों घूमना पसंद करता है?

भव्य वास्तुकला

भव्य वास्तुकला

Pc: Anupamg

इस शहर में जहां एक तरफ लाल किला की खूबसूरती अपनी ओर आकर्षित करती है, तो दूसरी और राष्ट्रपति भवन की सुंदर वास्तुकला (मूल रूप से ब्रिटिशों द्वारा वाइसराय द्वारा निर्मित)पर्यटकों को अपनी ओर लुभाती है। इन सबके अलावा, पर्यटक यहां क़ुतुब मीना (तुर्क शासक कुतुब-उद-दीन-एबाक द्वारा निर्मित)) , जामा मस्जिद, इंडिया गेट आदि है, जहां सुबह-शाम पर्यटकों को घूमते हुए देखा जा सकता है।

खूबसूरत मंदिर

खूबसूरत मंदिर

Pc:Swaminarayan Sanstha

शॉपिंग के दीवानों के लिए मक्कामदीना है दिल्ली

शॉपिंग के दीवानों के लिए मक्कामदीना है दिल्ली

Pc:VasenkaPhotography

करीब से जाने भारत को

करीब से जाने भारत को

Pc:Shashwat Nagpal
राजधानी दिल्ली में कई संग्रहालय, स्मारक इत्यादि हैं जो किसी व्यक्ति को भारत के इतिहास और वर्तमान के बारे में जानने में मदद करते हैं। यहां राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय है, जहां आप विज्ञान को अनूठे अंदाज में समझ सकते हैं, तो वहीं राष्ट्रीय संग्रहालय आपको भारत के इतिहास बारे में बताता है। इसके अलावा इंडिया गेट अखिल भारतीय युद्ध स्मारक, राजघाट महात्मा गांधी के स्मारक के रूप में निर्मित है।

सम्रद्ध संस्कृति

सम्रद्ध संस्कृति

Pc: Daderot
दिल्ली संस्कृति और परंपराओं का घर है, वर्तमान में दिल्ली के अंदर कई संस्कृतियों का 'मिश-मैश' देख सकते हैं। दिल्ली में कुछ बस्तियां मुस्लिम आबादी (मुख्य रूप से पुरानी दिल्ली में) है, कुछ में पंजाबी लोग हैं, कुछ बंगाली ( सीआर पार्क जिसे लोकप्रिय रूप से मिनी बंगाल के नाम से जाना जाता है)।

इसके अलावा आप दिल्ली घूमते हुए प्राचीन कला और शिल्प व्यवसाय को भी देख सकते हैं। अगर आप दिल्ली की कला-संस्कृति को देखना चाहते हैं, तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले सभागार सांस्कृतिक स्थानों की सैर अवश्य करें।

 लजीज खाना

लजीज खाना

Pc:Irfan ali k c
पर्यटन, शॉपिंग के अलावा दिल्ली अपने लजीज खाने के लिए खासा मशहूर है। चांदनी चौक के परांठे, लाजपत नगर की चाट , गोल गप्पे आदि आपको दिल्ली यात्रा पर जरुर ट्राय करने चाहिए। इसके अलावा दिल्ली में कई प्रसिद्ध रेस्तरां आदि मौजूद है, जहां आप कई भारतीय पर विदेशी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+