Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंध कवि सूरदास की धरती पर देखे रंग बिरंगे पक्षी

अंध कवि सूरदास की धरती पर देखे रंग बिरंगे पक्षी

ताजनगरी से 20 किमी दूर स्थित सुर सरोवर बर्ड सेंचुरी का गठन उत्तरप्रदेश वन विभाग द्वारा 27 मार्च 1991 को हुआ था...यह खूबसूरत बर्ड सेंचुरी कीठम झील के किनारे स्थित है। पर्यटक इस सेंचुरी में प्रवासी पक्ष

By Goldi

ताजनगरी से 20 किमी दूर स्थित सुर सरोवर बर्ड सेंचुरी का गठन उत्तरप्रदेश वन विभाग द्वारा 27 मार्च 1991 को हुआ था...यह खूबसूरत बर्ड सेंचुरी कीठम झील के किनारे स्थित है। पर्यटक इस सेंचुरी में प्रवासी पक्षियों को भी निहार सकते हैं।

सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां हैं।

Sur Sarovar Bird Sanctuary

सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश का छोटा लेकिन एक महत्व पूर्ण पक्षी अभयारण्य है । यह पक्षी अभयारण्य वीकेंड के दौरान छुट्टी बनाने के लिए एक उत्तम जगह है, खासकर की यह जगह पक्षियों को निहारने वालो के लिए और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

कब आयें
यहां गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम बेहद तीव्र होते है..जुलाई से सितम्बर के बीच मानसून के मौसम और सर्दियों के मौसम में यहां का दौरा किया जा सकता है।

Sur Sarovar Bird Sanctuary

आगरा यमुना नदी के किनारे बसा हुआ एक बेहद खूबसूरत सा शहर है, जोकि ताजमहल के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आगरा दिल्ली से करीबन 204 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। यहां बस, ट्रेन और हवाई जहाज से आसानी से पहुंचा जा सकता है। आगरा सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि ग्वालियर,मथुरा,जयपुर के नजदीक भी है। आगरा का अपना हवाई अड्डा भी है जोकि शहर से करीबन 11 किमी की दूरी पर स्थित है।

यह अभयारण्य सुरम्य पृष्ठभूमि के साथ साथ वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इस जगह का नाम प्रसिद्ध अंध हिंदी कवि, सूरदास जी के नाम पर रखा गया है, जिनका यह जन्मस्थान भी है।

इस बर्ड सेंचुरी में विदेशी और प्रवासी पक्षियों की 165 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। घने जंगलों के बीच स्थित कीठम झील में पर्यटक बोटिंग का आनन्द उठा सकते हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले प्रवासित पक्षियों की उच्च तीव्रता के कारण पक्षी विज्ञानियों के लिए भी यह जगह बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यटक इस बर्ड सेंचुरी में हिरन, छोटे जर्ब्स, डेटर, धान पक्षी, कंघी बतख, पिंटैल, ग्रेइंग हंस, हंस, नाइट बोरन, स्पूनबिल और कॉर्मोरंट जैसे पक्षियों की खूबसूरत प्रजातियां देख सकते हैं।

Sur Sarovar Bird Sanctuary

यह बर्ड सेंचुरी भारत के महत्वपूर्ण भालू बचाव केंद्रों में से भी एक है।वर्ष 2005 में यहां 25 भालुयों को लाया गया था, आज यहां करीबन 300 से ज्यादा भालू है, जिनकी देखरेख वन्यजीव विशेषज्ञों द्वारा की जाती है। यह बर्ड सेंचुरी शैक्षिक केंद्र के रूप में भी कार्य करता है। इसके अलावा, आप अजगर की अद्भुत प्रजातियां भी देख सकते हैं जो यहां रखे गए हैं।

Sur Sarovar Bird Sanctuary

आगरा कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक इमारतों का घर है, जैसे ताजमहल, फतेहपुर सिकरी आदि।इसके अलावा आप यहां राम बाग़,कोराई गांव भी देख सकते हैं।आगरा चमड़े के लिए भी लोकप्रिय है, आप यहां से चमड़े की भी खरीददारी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+