Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर भारत की सबसे बड़ी आईटी सिटी, दिल्ली भी है पीछे

उत्तर भारत की सबसे बड़ी आईटी सिटी, दिल्ली भी है पीछे

जाने उत्तर प्रदेश के नॉएडा में आप क्या क्या घूम सकते हैं , और क्या क्या देख सकते हैं

By Goldi

दिल्ली से सटा हुआ और एसीआर के नाम से विखाय्त नॉएडा उत्तर प्रदेश में स्थित एक शहर है, जिसका पूरा नाम ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण है। यह शहर 17 अप्रैल 1 976 को अस्तित्व में आया और हर साल इस दिन 'नोएडा दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

यह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है और इसके प्रशासनिक मुख्यालय में ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित हैं। गुडगांव के साथ साथ नॉएडा भारत में तेजी से बढ़ता आईटी उद्योग का केंद्र है,और आज लगभग सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यालय नॉएडा में स्थापित है।

तो आइये जानते हैं कि, आप नॉएडा में क्या क्या देख सकते हैं

ओखला बर्ड सेंचुरी

ओखला बर्ड सेंचुरी

यह अभयारण्य नोएडा में दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी के तट पर है जहाँ से यह नदी उत्तर प्रदेश के लिए बहती है। इस अभयारण्य की मुख्य विशेषता यहाँ की झील है जिसका निर्माण यमुना नदी पर बांध बनाकर किया गया है।

पक्षी विज्ञानियों के रिकार्ड्स के अनुसार यह झील प्रवासी पक्षियों की 319 प्रजातियों को आकर्षित करती हैं जिनमें से लगभग 50% तिब्बत, यूरोप और साइबेरिया जैसे ठंडे क्षेत्रों से इस हिस्से की गर्म जलवायु के लिए आते हैं। ये यहाँ पर नवम्बर में जब सर्दी शुरू होती है तब आते हैं और मार्च में जब गर्मी शुरू होती है तब इस स्थान को छोड़ देतें हैं।
Pc:Mohsin alam3

शिर्डी मंदिर

शिर्डी मंदिर

यह मंदिर शिर्डी के साईं बाबा को समर्पित है, जोकि नोएडा के प्रसिद्ध और बड़े धार्मिक स्थलों में से एक है। लोगों की मान्यता है कि साईं बाबा के आशीर्वाद से न केवल धन धान्य, स्वास्थ्य और खुशियाँ मिलती हैं बल्कि असाध्य बिमारियों से भी छुटकारा मिलता है। मंदिर द्वारा जरूरतमंद बच्चों को दोपहर का मुफ्त भोजन भी प्रदान किया जाता है। मंदिर में रोजाना पूजा, अर्चना, हवन होते हैं जिनसे आने वाले भक्तगण मंदिर परिसर में गहरी शांति का अनुभव करते हैं।

ग्रेट इंडिया पैलेस, नोएडा

ग्रेट इंडिया पैलेस, नोएडा

देश के सबसे बड़े शॉपिंग माल ने शुमार ग्रेट इंडिया पैलेस 1,39,400 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित यह मॉल मनोरंजन पार्क वर्ड्स ऑफ़ वंडर और डब्लू ओ डब्लू का ही एक हिस्सा है।

मॉल के टॉप फ्लोर पर 6 बड़े मल्टीप्लेक्स हैं जिनमे 1220 दर्शक बैठ सकते हैं। वहीँ पर वैडिंग बाज़ार है जो कि 850 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। इसमें होम इम्प्रूवमेंट का सामन भी है इसलिए इसे होम साज़ भी कहा जाता है। ग्रेट इंडिया प्लेस नोएडा भारत के सबसे हॉट शॉपिंग स्थलों में से एक है।Pc:CaptainRon

कमल मंदिर

कमल मंदिर

बहाई समुदाय द्वारा 1986 में निर्मित कमल के आकार का यह मंदिर वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है जिसे मॉडर्न भारत का 20वी शताब्दी का ताज महल भी कहा जाता है। इस मंदिर के 9 दरवाज़े है, जो आर्क के आकार में बने हुए हैं मंदिर के सेंट्रल हॉल में खुलते हैं, जहाँ एक साथ एक ही बार में 2500 लोग बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं। ये नौ आर्क के दरवाज़े कोणाकार, सादे और बेलनाकार सतह के बने हुए हैं, जिनकी सुन्दर बनावट मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। ऐसा कहा जाता है कि कमल मंदिर के कठिन डिजाईन की वजह से इसे बनाने में लगभग 10000 अलग-अलग आकार के संगमरमर का इस्तेमाल किया गया।

Pc:Arian Zwegers

वर्ड्स ऑफ़ वंडर

वर्ड्स ऑफ़ वंडर

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित वर्ड्स ऑफ़ वंडर और संक्षिप्त में डब्लू ओ डब्लू एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पार्कों में से एक है।

कैसे पहुंचे

कैसे पहुंचे

हवाई अड्डे: निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली हवाई अड्डा है यह देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल द्वारा: नोएडा में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली में हैं जो देश के सभी प्रमुख रेल प्रमुखों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रोड से: नोएडा तीन एक्सप्रेसवे द्वारा संचालित है: नोएडा में विभिन्न मार्गों के माध्यम से डीएनडी फ्लाईवे, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे, यूपीएसआरटीसी, डीटीसी और निजी बसें हैं।
Pc: Leonegi

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+