Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नोएडा

नोएडा पर्यटन- भारत का आई टी पॉवर हाउस

17

नोएडा न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण का ही संक्षिप्त नाम है जो कि प्राधिकरण द्वारा ही रखा गया है। यह 17 अप्रैल 1976 से अस्तित्व में आया और हर साल यह दिन "नोएडा दिवस " के रूप में मनाया जाता है।

भारत का आई टी हब

नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है और इसके प्रशासनिक मुख्यालय नजदीकी ग्रेटर नोएडा क़स्बे में हैं। गुडगाँव के साथ ही नोएडा भी भारत कि उभरती हुई आई.टी इंडस्ट्री का केंद्र है, आज लगभग सभी मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस नोएडा में हैं। जिनमें आईबीएम् , मिरेकल, एओन हेविट, फुजित्सु, एबिक्स, सीएससी, ट्राइबल फ्यूज़न, फिसेर्व, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल, एरिक्सन, टैक महिंद्रा, अडोब और डैल आदि हैं। विशेष आर्थिक क्षेत्र होने के कारण अधिकतर कम्पनियों नें नोएडा को अपने मुख्यालय के रूप में चुना है। नोएडा की नई दिल्ली से नजदीकी भी इसका दूसरा कारण है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी आई.टी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का मुख्यालय भी यहाँ बनाया है।

नोएडा की प्रसिद्धि का दूसरा कारण यहाँ स्थित फिल्म सिटी है जो कि संदीप मारवाह द्वारा स्थापित की गई थी। आज यह फिल्म सिटी भारत के मुख्य न्यूज़ चैनल्स का गढ़ है जिनमें एनडीटीवी,टीवी टुडे ग्रुप, सीएनएन आईबीएन, जी न्यूज़, सीएनबीसी आदि मुख्य हैं। यह देश का मुख्य कांफ्रेंस और मीटिंग का केंद्र है, यहाँ देश के दो सबसे बड़े कांफ्रेंस और प्रदर्शनी स्थल, इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट, और देहली इंटरनेशनल एक्सपो सेंटर हैं।

नोएडा नई दिल्ली मेट्रो से अच्छी प्रकार से जुडा हुआ है, यहाँ बहुत से शोपिंग माल्स और ग्रेट इंडिया प्लेस जैसे मल्टीप्लेक्सेज हैं।

नोएडा देश का मुख्य कांफ्रेंस, मीटिंग और प्रदर्शनी का केंद्र है, इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट की अपने परिसर में 2015 तक 400 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाने की योजना है।

जहाँ तक सफाई का सवाल है, सफाई में नोएडा का 17वा स्थान है जो कि गुडगाँव से बहुत आगे है जिसका 87वा स्थान है।

नोएडा के आस पास के टूरिस्ट पैलेस

नोएडा में हाल के वर्षों में रियल एस्टेट उद्योग में बहुत तेजी हुई है। यहाँ अनेक प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स आ चुके हैं, जिनमें वर्ड्स ऑफ़ वंडर भी शामिल है जो कि एम.एस इंटरनेशनल मनोरंजन पार्क प्राइवेट लिमिटेड और यूनिटेक लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। द ग्रेट इंडियन पैलेस उत्तर भारत के बड़े मॉल्स में से एक है जो कि दुनिया के सभी बड़े ब्रांड्स का केंद्र है। इसके आलावा यहाँ कई मनोरंजन केंद्र और मल्टीप्लेक्स भी हैं।

आलीशान इमारतों की चकाचौंध और ग्लैमर के अलावा नोएडा में साई बाबा मंदिर, लोटस टेम्पल और इस्कॉन मंदिर आदि हैं। ओखला पक्षी अभयारण्य शहर से दूर शांति प्रदान करता है। सेक्टर 18 का मार्केट नोएडा का मुख्य शोपिंग हब है।

नोएडा कैसे पहुंचे

नोएडा पहुंचना हवाई यात्रा, रेल और रोड द्वारा सुगम है। दिल्ली यहाँ के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन है।

नोएडा इसलिए है प्रसिद्ध

नोएडा मौसम

घूमने का सही मौसम नोएडा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नोएडा

  • सड़क मार्ग
    नोएडा तीन एक्सप्रेस वेज़ से जुडा हुआ है जो कि डीएनडी एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे हैं, जहाँ से यू.पी परिवहन, दिल्ली परिवहन, और प्राइवेट बसे सभी जगहों के लिए उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नोएडा में कोई रेलवे स्टेशन नहीं हैं। नजदीकी स्टेशन दिल्ली है जहाँ से आप नोएडा के लिए मेट्रो या कैब ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दिल्ली एयरपोर्ट यहाँ का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। आप यहाँ से कैब लेकर दिल्ली मेट्रो तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue