Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मॉनसून में ट्रैवल करना हो तो फॉलो करें ये जरूरी ट्रैवल टिप्स

मॉनसून में ट्रैवल करना हो तो फॉलो करें ये जरूरी ट्रैवल टिप्स

By Belal Jafri

वैसे तो घूमना अपने आप में एक अलग तरह का आनंद देता है लेकिन बात जब बरसात या मॉनसून में घूमने की हो तो प्रायः ये देखा गया है कि लोग मॉनसून के दौरान घूमने से कतराते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मॉनसून के दौरान मौसम कभी भी बदल सकता है और बारिश के चलते आप अपने होटल के कमरे में केवल टीवी ही देख पाएंगे या फिर आप होटल की खिड़की से बारिश की गिरती हुई रिमझिम बूंदों को तो देखेंगे, लेकिन उन्हें अपने बदन पर गिरते हुए महसूस नहीं कर पाएंगे।

Read : नार्थ इंडिया की इन तस्वीरों को सिर्फ देखने मात्र से ही उड़ जाएंगे आपके होश

आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको देने वाले हैं वो ट्रैवल टिप्स जिनको यदि आप अपनाते हैं तो आप अपने मॉनसून ट्रैवल को भी हमेशा के लिए अपनी यादों में जीवित रख सकते हैं। आज हमारे द्वारा बताई गयी ये टिप्स जहाँ एक तरफ बहुत ही बेसिक हैं तो वहीँ दूसरी तरफ मॉनसून में ट्रैवल करने वाले ट्रैवलर के लिए ये बेहद ख़ास और अपना एक अलग महत्त्व रखती हैं।

तो आइये जानें मॉनसून में ट्रैवल के दौरान क्या क्या जरूर रखना चाहिए आपको अपने पास।

छाता

छाता

बारिश की अनिश्चितता कई बार परेशान व्यक्ति को सकती है। इससे बचने का सबसे आसान तरीका ये है कि आपके पास एक हैंडी छाता हो जिसे आप कहीं भी कैरी कर सकें। ज्ञात हो कि छाता जहां एक तरफ आपको बारिश के पानी से बचाता है तो वहीँ ये बतौर फैशन स्टेटमेंट भी आपको एक अलग पहचान देता है।
फोटो कर्टसी - Atilla Kefeli

रेनकोट

रेनकोट

कई बार ये देखा गया है कि बारिश की बूंदें छाते पर भारी पड़ जाती हैं और आप बारिश के पानी से भीग ही जाते हैं। ऐसे में मॉनसून ट्रैवल के दौरान रेनकोट एक बेहतर विकल्प है। तो यदि आप मॉनसून में कहीं घूमने जा रहे हों तो आप अपने बैग में रेनकोट रखना न भूलें।
फोटो कर्टसी - Kay Adams

जूते

जूते

बरसात के दौरान सबसे बड़ा डर रहता है अपने जूतों को बचाना। गौरतलब है की बरसात के पानी से जूते अक्सर ही ख़राब हो जाते हैं। तो ऐसे में आप अब जब भी बारिश के दिनों में कहीं घूमने जा रहे हों तो अपने साथ एक जोड़ी गमबूट अवश्य रखें। ऐसा करके जहां एक जूतों को खराब होने से बचा सकते हैं वहीँ दूसरी तरफ आप अपनी ट्रिप की छोटी छोटी उलझनों को भूलकर उसे एन्जॉय कर सकते हैं।
फोटो कर्टसी - HeveaFan

 मेडिकल किट

मेडिकल किट

यात्रा के दौरान हल्का खांसी जुखाम होना एक आम बात है लेकिन कभी कभी लापरवाही के चलते व्यक्ति की तबियत ज्यादा खराब हो जाती है। प्रायः ये देखा जाता है कि नयी जगह और मौसम के बदलाव के चलते ही व्यक्ति के स्वास्थय पर बुरा असर पड़ता है और वो बीमार पड़ जाता है। तो अब आप अपनी यात्रा पर एक मेडिकल किट अवश्य साथ रखें। ये मेडिकल किट ज्यादा महंगी नहीं होती हैं और आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर बड़ी ही आसानी से प्राप्त हो जाएंगी।
फोटो कर्टसी - ProjectManhattan

छोटी तौलिया

छोटी तौलिया

मॉनसून में यात्रा के दौरान आप अपने साथ एक छोटी तौलिया अवश्य रखें। साथ ही आप इस बात का भी ख्याल रखें कि जो तौलिया आप ले जा रहे हैं वो पानी को अच्छी तरह सोखती है । यदि आप भीग जाएं तो इन तौलियों का इस्तेमाल आप अपने को सुखाने के लिए कर सकते हैं।
फोटो कर्टसी - Xavigivax

बैगपैक

बैगपैक

ज्यादा सामान हमेशा ही परेशानी का कारण बनता है जहां एक तरफ इसे ढोने में व्यक्ति थकता है तो वहीं दूसरी तरफ बार बार पैकिंग भी एक बेहद मुश्किल काम है अतः यात्रा के वक़्त अपने साथ कैनवस का एक छोटा बैग अवश्य रखें। इन बैगों में आप अपनी रोज़ मर्रा की चीजों को रख सकते हैं।

फोटो कर्टसी - Berghaus Vulcan

मच्छर से बचाने वाली क्रीम

मच्छर से बचाने वाली क्रीम

आप अपनी यात्रा के दौरान अपने साथ लगेज में मच्छरों से बचने की क्रीम अवश्य रखें। कई बार ये देखा जाता है कि आप ओपन एयर हैंगआउट करते हैं या फिर अपने ट्रेवल को रोमांचक बनाने के लिए बॉन फायर का पालन करते हैं और वहां अत्याधिक मच्छर आपकी ट्रिप और आपके हैंग आउट का मज़ा किरकिरा कर देते हैं। तो अगली बार जब भी आप कहीं जा रहे हों तो मच्छरों को भगाने का इंतेजाम पहले ही कर लें।
फोटो कर्टसी - Tjeerd Wiersma from Amsterdam, The Netherlands

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+