Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में फिर से लॉन्च होगी Uber Black, जानें क्या है इसके फायदे और कैसे बुक करेंगे कैब

मुंबई में फिर से लॉन्च होगी Uber Black, जानें क्या है इसके फायदे और कैसे बुक करेंगे कैब

भारत की लोकप्रिय कैब ऐप कंपनी उबर ने एक बार फिर से अपनी ब्लैक कैटेगरी को लॉन्च करने की घोषणा की है। बताया जाता है कि उबर ब्लैक कैटेगरी को सबसे पहले मायानगरी मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार यह सेवा अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2013 में उबर ने सबसे पहले अपना ब्लैक कैटेगरी लॉन्च किया था लेकिन...

एक साल बाद ही इस सेवा को बंद कर दिया गया था। पर सामान्य उबर (Uber) कैब से उबर ब्लैक सेवा (Uber Black Service) कैसे अलग होगी? कैसे बुक कर सकेंगे उबर की ब्लैक सेवा?

Mumbai uber black relaunch

उबर की ओर से जारी प्रेस वार्ता में उबर इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने बताया कि हम उबर ब्लैक को एक नये अवतार में फिर से वापस लाने के फैसले को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उबर की सामान्य कैब से कितनी अलग होगी उबर ब्लैक?

उबर की सामान्य कैब सेवाओं से उबर की ब्लैक कैटेगरी की कैब सेवा काफी अलग होने वाली है। उबर की ब्लैक कैटेगरी इसकी प्रीमियम और लग्जरी श्रेणी की सेवा है। Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार उबर ब्लैक में यात्री अपने सफर को कस्टमाइज कर सकते हैं।

इसके साथ ही यात्रियों को कई सुविधाएं भी ब्लैक कैटेगरी में दी जाएंगी, जिसमें क्वाइट मोड, तापमान का नियंत्रण, लगेज हेल्प के साथ ही वेटिंग टाइम का ज्यादा होना भी शामिल होगा। इस सेवा के तहत यात्रियों को 5 मिनट का वेटिंग विंडो मिलेगा जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त वेटिंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही कार भी उबर के सामान्य कैब की तुलना में प्रीमियम श्रेणी की होगी।

मिली जानकारी के अनुसार साल 2013 में सबसे पहले उबर ब्लैक को सी-सुईट श्रेणी की गाड़ियों जैसे मर्सिडिज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी के साथ यात्रियों की सेवा में उतारा गया था। हालांकि बाद में इन गाड़ियों को टोयोटा इनोवा, हॉन्डा सिटी आदि गाड़ियों से बदल दिया गया था। उबर ब्लैक के लिए जिन ड्राईवर्स को नियुक्त किया जाता था, वे हमेशा हाई रेटेड ड्राईवर ही होते थे।

कैसे बुक कर सकेंगे उबर ब्लैक?

  • उबर के सामान्य कैब की तरह ही मुंबईवाले उबर ब्लैक सेवा को भी मोबाइल ऐप के माध्यम से ही बुक सकते हैं।
  • सबसे पहले मोबाइल में उबर ऐप को खोलना होगा।
  • यहां अपने गंतव्य को टाइप करना होगा।
  • सामान्य उबर कैब की तरह ही अपने लिए गाड़ी का चुनाव करने का विकल्प दिया जाएगा, जिसमें 'Uber Black' को चुनना होगा।
  • इसके बाद किराया और गंतव्य की जांच कर बुकिंग को फाइनल करने पर आपके उबर ब्लैक की बुकिंग पूरी हो जाएगी।

बता दें, वर्तमान समय में देशभर के 125 शहरों में उबर की मोटर साइकिल, ऑटो, कार से लेकर शटल व बस सेवाओं का लाभ आम लोग उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: travel mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+