Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के उदयपुर के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या त्रिपुरा के उदयपुर के बारे में जानते हैं आप?

राजस्थान के उदयपुर के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या त्रिपुरा के उदयपुर के बारे में जानते हैं आप?

घूमता तो हर कोई है, लेकिन कभी किसी की नजरें उन स्थानों पर टिक जाती है, जो वाकई में अनोखा होता है। कुछ ऐसा ही है उदयपुर लेकिन राजस्थान वाला नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि उदयपुर तो सिर्फ राजस्थान में ही है तो ऐसा नहीं है। दरअसल, जब तक मैं नहीं जानता था तो मैं भी यही कहता था लेकिन भारत का ये दूसरा उदयपुर भी राजस्थान के उदयपुर जैसा ही खूबसूरत है।

आज हम जिस उदयपुर के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह त्रिपुरा में स्थित है। यकीनन, आप में से अधिकतर लोगों ने इसके बारे में नहीं सुना होगा। यह राजधानी अगरतला से 50 किमी. दूर स्थित है। यहां जाने पर आपको एक बात तो कॉमन लगेगी और वो हैं यहां की झीलें। जी हां, भारत के इन दोनों उदयपुर में काफी झीलें हैं, जो पर्यटकों का मन लगाने के लिए काफी है।

udaipur tripura

त्रिपुरा का उदयपुर अपने ऐतिहासिक मंदिरों और झीलों के लिए जाना जाता है, यहां से गुजरने वाली गुमटी नदी इस स्थान की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए अब राज्य सरकार भी उदयपुर के टूरिज्म बढ़ाने पर फोकस कर रही है। यहां घूमने के लिए काफी जगहें हैं, जो आपकी इस यात्रा में आपको बोरियत महसूस नहीं होने देंगी। इसके अलावा यहां ठहरने के लिए होटल भी आपको 1000-2000 तक में मिल जाएंगे।

उदयपुर में घूमने वाली जगहें

1. नीरमहल

उदयपुर की बात की जा रही है तो सबसे पहले झील या पानी पर बने महल की बात करते हैं। त्रिपुरा के उदयपुर का सबसे खास आकर्षण माना जाता है यहां का नीरमहल। यह रुद्रसागर लेक पर बना हुआ एक महल है, जिसे साल 1939 में महाराज बिक्रम किशोर ने बनवाया था। शाही परिवार के बनवाया गया यह महल अपने आलीशान आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है, जिसमें मुगल और प्राचीन आर्किटेक्चर का मिला-जुला प्रारूप देखने को मिलता है।

udaipur tripura

इस महल में 24 बड़े कमरे बनवाए गए थे, जहां शाही परिवार अपना समय बिता सकें। यहां तक पहुंचने के लिए आपको बोट से जाना पड़ता है, जिसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं। उदयपुर का यह खूबसूरत नीरमहल सुबह 09:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

2. बिजॉय सागर झील

त्रिपुरा के इस उदयपुर में भी आपको काफी झील देखने को मिलेगी। इसमें से ही एक है - बिजॉय सागर झील, जो यहां की सबसे बड़ी झील मानी जाती है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में इस झील का निर्माण यहां के स्थानीय लोगों ने अपनी जरूरतों के लिए बनवाया था, जिसे वे महादेब दिघी के नाम से भी जानते हैं। करीब 750 मीटर क्षेत्रफल में फैली यह झील चारों तरफ से हरियाली से घिरी हुई है, जो बेहद ही खूबसूरत लगती है।

3. मातबरी मंदिर

झीलों की इस नगरी अगर आप किसी शांत व धार्मिक स्थान की तलाश में हैं तो आप यहां के मातबरी मंदिर भी जा सकते हैं। इस मंदिर को सुंदरी मंदिर भी कहा जाता है, जो त्रिपुरा का सबसे फेमस मंदिर है। इस मंदिर को करीब 500 साल पहले महाराजा धन माणिक्य देव ने बनवाया था। मंदिर के पास में ही कल्या झील है, जहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालु डुबकी जरूर लगाते हैं। यह मंदिर सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम 08:00 बजे तक खुला रहता है।

udaipur tripura

4. पिलक

अगर आप इस उदयपुर में किसी ऐतिहासिक जगहों की खोज में हैं तो आप पिलक जा सकते हैं। यह एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थान है, जो वर्तमान में एक पुरातात्विक जगह भी है। यहां 8वीं शताब्दी की बनी हुई चीजें और टेराकोटा लेक भी आपको देखने को मिलेगी, जो यहां के इतिहास के बारे में भी बताती है।

5. तृष्णा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो यह उदयपुर आपको निराश नहीं करेगा। यहां पास में ही तृष्णा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी है, जहां आपको पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा, यहां कभी-कभी तेंदुए भी देखने को मिल जाते हैं। यहां पर तृष्णा लेक भी है, जहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको 30 मिनट के लिए 20 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, तृष्णा वन्यजीव अभयारण्य में प्रवेश करने के लिए आपको 6 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे, जहां आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 04:00 बजे तक घूम सकते हैं।

udaipur tripura

उदयपुर में खाने के लिए स्पेशल व्यंजन

त्रिपुरा, पर्यटन के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत राज्य माना जाता है। इस राज्य में जितना आपको घूमने में मजा आएगा, उतना ही आपको यहां खाने में भी स्वाद मिलेगा। जी हां, यहां के लोकल आपकी यात्रा को और भी रंगीन बना देंगे। यहां के स्थानीय व्यंजन- मुई अवनद्रु, मुया बाई वहान और गुडोक का स्वाद ले सकते हैं। इसके लिए यहां के चाइनीज फूड भी काफी अच्छे होते हैं।

उदयपुर जाने का सही समय

त्रिपुरा के उदयपुर जाने के लिए तो आप अपने हिसाब से छुट्टियां डिसाइड कर सकते हैं। लेकिन अगर आप उदयपुर की जगहों को अच्छे से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप यहां अक्टूबर से मई के बीच आएं, यह समय यहां घूमने के लिए काफी अच्छा समय माना जाता है। इस बीच आपको यहां का मौसम काफी सुहावना मिलेगा और आपको घूमने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

त्रिपुरा के उदयपुर कैसे पहुंचें?

उदयपुर, त्रिपुरा का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। जहां पहुंचने के लिए आप त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से सड़क मार्ग या ट्रेन से जा सकते हैं। अगरतला के लिए आपको देश के तमाम हिस्सों से आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। इसके अलावा अगर आप फ्लाइट से आने की सोच रहे हैं तो यहां का नजदीकी हवाई अड्डा महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट है, जो अगरतला में ही स्थित है। यहां आपको कहीं आने-जाने के लिए रिक्शा या बस आसानी से मिल जाएगी।

More News

Read more about: udaipur tripura
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+