अगर आप इस नवंबर महीने के आखिरी दिनों में कुछ उत्साही करने की सोच रहे हैं पर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा या आप कोई योजना नहीं बना पा रहे हैं कि क्या करें तो घबराइये मत, आज हम आपको बताएँगे कि आप अपने नवम्बर महीने के अंतिम दिनों और अंतिम वीकेंड को कैसे मज़ेदार बनायें। आज हम आपको बताने वाले हैं भारत में सबसे पहली बार आयोजित होने वाले अंडरवाटर फेस्टिवल के बारे में। जी हाँ, यह ज़रूर आपके लिए चौंकाने वाली और उत्साहित करने वाली खबर होगी, पर यह सच है। इस वीकेंड यानि की 27 नवम्बर को आयोजित होने वाला है अंडरवाटर फेस्टिवल(महोत्सव), जिसमें सारे खेल और प्रतियोगिताएं पानी के अंदर आयोजित की जाएँगी।
भारत का सबसे पहला अंडरवाटर फेस्टिवल पुणे की फिनकिक एडवेंचर्स द्वारा इस वीकेंड 27 नवम्बर को आयोजित होने वाली है जहाँ लोगों को उनकी प्रतिभाएं दिखाने का भी मौका मिलेगा।

Image Courtesy: Homagni Batista
पानी के नीचे पूरा एक खेल का मैदान और कई रुकावटों के साथ कई मज़ेदार और साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, ऐसे खेल शायद ही भारत में कभी आयोजित हुए होंगे। भारत में अब तक ऐसे किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ है। यहाँ एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें आपको जलीय जीवन के बारे में सारी जानकारियां उपलब्ध होंगी और सबसे दिलचस्प और खास बात इस फेस्टिवल की यह है कि आप पानी के अंदर अपने फोटोज़ क्लिक करवा सकते हैं। तो है ना यह मज़ेदार बात?
फेस्टिवल में आयोजित होने वाली क्रियाएं
1.पानी के अंदर एक पूरा खेल का मैदान आपके लिए तैयार किया जायेगा जहाँ आपको स्कूबा डाइविंग की गतिविधियों से रूबरू कराया जायेगा और इसके साथ ही पानी के अंदर आप अपनी कूल फोटोज़ भी क्लिक करा सकते हैं अपने दोस्तों को दिखाने के लिए।
2.डाइव गेम- इस खेल में सिर्फ उन लोगों को हिस्सा लेने दिया जायेगा जो बकायदा PADI, SSI और CMAS सर्टिफाइड डाइवर्स होंगे।
3.अंडरवाटर हॉकी जिसे ऑक्टोपुश कहा जाता है, खेल के लिए पहले ट्रेनिंग दी जाएगी फिर खेल का आयोजन होगा। इसके साथ ही साथ वॉटर पोलो में भी आप अपना हाथ आज़मा सकते हैं। इन दोनों ही खेलों में हिस्सा लेने के लिए आपको तैराकी आनी चाहिए।
4.PADI, SSI और CMAS सर्टिफाइड डाइवर्स के लिए सरफेस इंटरवल लाउन्ज भी होगा।

Image Courtesy: Wouss
5.कई रोमांचक जैसे स्कूबा डाइविंग, स्केटबोर्डिंग,स्लैकलाइनिंग और सर्फिंग जैसे खेलों के बारे में आप पूरी-पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त करेंगे।
6.आप यहाँ इन मज़ेदार खेलों के साथ-साथ स्विमिंग और लाइफ सेविंग(जीवन रक्षा) की भी कई जानकारियों को प्राप्त करेंगे।
इन सारे खेलों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आप पुणे अंडरवाटर फेस्टिवल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा अभी ही अपने लिए और अपने दोस्तों व परिवार वालों के लिए पास बुक करा सकते हैं।
पता:फिनकिक एडवेंचर्स, डिविज़नल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल, ईशान्य मॉल के पास, येरवाड़ा पुणे,महाराष्ट्र
समय: सुबह 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक।
इस फेस्टिवल की सबसे अच्छी और आकर्षक बात यह है कि इस खेल में10 साल के ऊपर कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है चाहे उसे तैराकी आती हो या ना आती हो, यहाँ तक की विकलांग व्यक्तियों का भी इस फेस्टिवल में हार्दिक स्वागत है।

आग़ा खान महल
Image Courtesy: Khushroo Cooper
अन्य आकर्षण
इस वीकेंड अंडरवाटर फेस्टिवल में भाग लेने के साथ-साथ आप पुणे के अन्य पर्यटन आकर्षणों की भी सैर कर सकते हैं, जैसे आग़ा खान महल, टिल्टिंग आर्ट गैलरी, कालभैरवनाथ मंदिर आदि।
तो अब भी आप देर मत करिये और अपने पासेस बुक करके तैयार हो जाइये पानी की दुनिया देखने और कुछ अलग और कूल फोटोज़ के लिए पोज़ देने के लिए।
"हैप्पीर अंडरवाटर फेस्टिवल!" :)
अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करना मत भूलियेगा।
Click here to follow us on facebook.



Click it and Unblock the Notifications














