शॉपिंग मॉल और मेलों में तो आप जरूर जाते होंगे। वहां आप कार्ट लेकर सामान पसंद करते हैं। उसके बाद काउंटर पर जाकर हर एक सामान का मूल्य चुकाने के बाद उसे अपने घर लेकर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे मेले के बारे में सुना है, जहां आपको पहले कार्ट/बॉक्स खरीदना पड़ता है।

बॉक्स में आप जितना सामान भर सकें, वह सारा सामान आपका। इसी पैटर्न पर मुंबई में चल रहा 'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर, इसी सप्ताह में यह खत्म भी होने वाला है। इसके खत्म होने से पहले एक बार जरूर यहां घूम आएं।
क्या है 'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर?
'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर अपने आप में एक अनोखा बुक फेयर है। यहां निर्धारित मूल्य चुकाकर अपने लिए एक बॉक्स को लॉक कर लेना होगा। इसके बाद अपने बॉक्स को पूरा भरने तक आप किताबों से भर सकेंगे। इन किताबों का मूल्य जो भी हो, आपको उसके लिए अलग से मूल्य चुकाने की जरूरत नहीं होगी। आप सारी किताबें अपने साथ घर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप प्रकाशक नहीं हैं, तब भी यहां आप चाहे तो अपनी किताबें भी बेच सकते हैं। 'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर में तीन तरह की बॉक्स हैं, जिन्हें पुस्तकप्रेमी अपने लिए लॉक कर सकते हैं।

कितनी तरह के बॉक्स उपलब्ध?
'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर में ग्राहकों के लिए तीन साइज के बॉक्स उपलब्ध हैं, जिन्हें वे अपने बजट के अनुसार लॉक कर सकते हैं।
1. द '𝗢𝗱𝘆𝘀𝘀𝗲𝘂𝘀' बॉक्स : इस बॉक्स का मूल्य सिर्फ ₹1,199 है। इस बॉक्स में कम से कम 8-10 किताबें आ जाएंगी। हालांकि किताबों की संख्या उनके आकार पर भी निर्भर करती है।
2. द '𝗣𝗲𝗿𝘀𝗲𝘂𝘀' बॉक्स : यह थोड़ा बड़े आकार का बॉक्स है, जिसमें 15-17 किताबें आ सकती हैं। इस बॉक्स का मूल्य ₹1,999 है। बॉक्स में किताबें भरते समय काफी सावधानी से अपनी जरूरतों के अनुसार ही भरे।
3. द '𝗛𝗲𝗿𝗰𝘂𝗹𝗲𝘀' बॉक्स : यह तीसरा और सबसे बड़ा बॉक्स है। इस बॉक्स में कम से कम 28-30 किताबें आएंगी। आकार के अनुसार किताबों की संख्या घट या बढ़ सकती हैं। इस बॉक्स का मूल्य ₹2,999 है। सभी बॉक्स का मूल्य वन टाइम पेमेंट हैं। यह पेमेंट कर देने के बाद किताबों का मूल्य चाहे जितना भी हो, चुकाने की जरूरत नहीं होगी।
कहां और कब तक चलेगा बुक फेयर?
'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर की शुरुआत 31 जुलाई को हुई है। बुक फेयर 6 अगस्त को खत्म हो जाएगी। इसके खत्म होने से पहले एक बार जरूर इस बुक फेयर में घूम कर आएं। 'लॉक द बॉक्स' बुक फेयर मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद इनफिनिटी मॉल में चल रहा है। सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक बुक फेयर खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications














