Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लंदन आई के तर्ज पर बनेगा 'गोरखपुर आई', जानिए कितना ऊंचा होगा यह झूला

लंदन आई के तर्ज पर बनेगा 'गोरखपुर आई', जानिए कितना ऊंचा होगा यह झूला

लंदन आई, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा 'जाएंट व्हील' है, के तर्ज पर अब गोरखपुर आई बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। लंदन आई को देखने के लिए हर साल 3 से 4 लाख लोग लंदन पहुंचते हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने इसे बनाने की पहल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रामगढ़ताल में 'गोरखपुर आई' बनाया जाएगा।

हाल ही में इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी कर दिया गया है, जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी थी। चयनित कंपनी को गोरखपुर आई बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

London eye

गोरखपुर विकास प्राधिकरण रामगढ़ताल क्षेत्र में लंदन आई के तर्ज पर गोरखपुर आई बनाना चाहती है। इससे रामगढ़ताल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। बता दें, गोरखपुर आई पर्यटन के विकास के लिए किसी नयी योजना का हिस्सा नहीं है बल्कि यह साल 2020 में ही सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लंदन के इस विशाल झुले की तरह गोरखपुर में भी झुला बनाने का प्रस्ताव दिया था।

कितना ऊंचा बनेगा झुला

लंदन आई, जिसके तर्ज पर ही गोरखपुर आई को तैयार करने की योजना बनायी जा रही है, वह 135 मीटर ऊंचा एक विशाल झुला है। यह झुला टेम्स नदी के किनारे स्थित है, जिसपर बैठकर पूरे लंदन शहर का भव्य नजारा दिखाई देता है। हर साल इस झुले के कारण ब्रिटेन सरकार को करीब 600 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। इस झुले में लगभग 32 कैप्सूल लगे हुए हैं और हर कैप्सूल में 25 लोग एक साथ बैठ पाते हैं।

capsule of london eye

पूरा एक चक्कर लगाने में लंदन आई को 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है। यह झुला काफी धीमी गति से चलता है ताकि लोग लंदन के शानदार नजारों को अच्छी तरह से Enjoy कर सकें। गोरखपुर के रामगढ़ताल में जिस झुले को लगाने की तैयारियां चल रही हैं, उसकी ऊंचाई 151 मीटर हो सकता है। यानी ऊंचाई के मामले में यह झुला लंदन आई को भी पीछे छोड़ देगा। इस झुले पर बैठकर गोरखपुर शहर के चारों तरफ करीब 10-15 किमी की दूरी तक का नजारा साफ-साफ नजर आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस काम में फ्रांस और ब्रिटेन की कंपनियां सबसे अधिक रुचि दिखा रही हैं। पिछले महीने हुई GDA के उपाध्यक्ष के विभिन्न कंपनियों की ऑनलाइन बैठक में मुंबई, श्रीनगर और गुरुग्राम जैसे शहरों की देसी कंपनियों के साथ-साथ फ्रांस की एजिस, ब्रिटेन की अरुप और यूनाइटेड स्टेट टेक्सस की सीबीआरई जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर आई को तैयार करने में 1000 से 2000 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है। गोरखपुर आई के लिए DPR तैयार करने में 6 महीना और अगले 3 साल में यह झुला पूरी तरह से बन पाएगा।

More News

    Read more about: uttar pradesh gorakhpur lucknow
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+