Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जुलाई में जरूर घूमे कौसानी का रुद्रधारी फॉल्स, दिखता है स्वर्ग सा सुन्दर नजारा

जुलाई में जरूर घूमे कौसानी का रुद्रधारी फॉल्स, दिखता है स्वर्ग सा सुन्दर नजारा

देवभूमि उत्तराखंड अपनी सुन्दरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहता है। कुदरत की खूबसूरती से ओत-प्रोत उत्तराखंड का कौसानी यूं तो एक आम पर्यटन स्थल है लेकिन देश के दूसरे शहरों की हलचल से दूर यहां आपको काफी शांति मिलेगी। कौसानी से थोड़ी दूर पर ही कंताली गांव के पास ही है रुद्रधारी वाटर फॉल व मंदिर।

rudradhari falls

इस जगह पर ऐसे तो साल भर ही पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन जुलाई में जब मानसून में बारिश की बूंदे प्रकृति का अलग ही श्रृंगार करती हैं, तब इस वाटरफॉल पर घूमने का आनंद दोगुना हो जाता है।

आइए आपको इस वाटरफॉल के बारे में और जानकारी देते हैं :

कहां है रुद्रधारी वाटरफॉल

rudradhari trecking

रुद्रधारी वाटरफॉल कौसानी से लगभग 10 किमी दूर कंताली गांव के पास, कौसानी-अल्मोड़ा रोड, उत्तराखंड में मौजूद है। कौसानी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक Must Visit है। जो पर्यटक रोमांच के लिए छोटे-मोटे ट्रेकिंग करने के शौकिन हैं, ऐसे सैलानियों को रुद्रधारी वाटरफॉल की ट्रेकिंग पर जरूर जाना चाहिए। इस जगह पर सिर्फ वाटरफॉल ही नहीं बल्कि कई पुरानी गुफाएं भी हैं, जहां आप घूम सकते हैं। मानसून के समय पहाड़ों पर जब हरियाली छा जाती है उस समय इस वाटरफॉल की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है।

क्यों दिया गया यह नाम

rudradhari

रुद्रधारी वाटरफॉल के पास कई प्राचीन गुफाएं हैं, जिनमें से एक गुफा एक मंदिर है। इस मंदिर भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। इस वजह से ही इस वाटरफॉल का नाम रुद्रधारी वाटरफॉल दिया गया। रुद्र यानी महादेव और हरि यानी भगवान विष्णु। यह वाटरफॉल आदि कैलाश क्षेत्र या त्रिशुल पर्वत पर ट्रेकिंग के दौरान साफ-साफ नजर आता है। मंदिर और वाटरफॉल के आसपास चारों तरफ पाइन और अन्य बड़े-बड़े पेड़ों के जंगल हैं, जो इस जगह की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। इन पेड़ों पर कई तरह के पहाड़ी पक्षियों का भी बसेरा है, जिनकी चहचहाहट ट्रेकिंग के दौरान आपके मन को खुश कर देंगे।

कैसे पहुंचे रुद्रधारी वाटरफॉल

rudradhari temple

रुद्रधारी वाटरफॉल उत्तराखंड में कौसानी से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है। इस वाटरफॉल के पास कंताली गांव है, जहां से इस वाटरफॉल की दूरी महज 2 किमी है। कौसानी से कंताली गांव जाने के लिए आपको गाड़ी या कैब आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद कंताली गांव से आपको ट्रेकिंग करते हुए इस वाटरफॉल तक पहुंचना पड़ता है। रुद्रधारी वाटरफॉल और इसके पास मौजूद मंदिर तक पहुंचने में आपको 4 घंटों का समय लग सकता है। यह वाटरफॉल सुबह 8 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहता है।

अगर आप जुलाई में मानसून के समय किसी ऐसी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं जो शांत होने के साथ-साथ जहां छोटे से ट्रेकिंग का भी आनंद उठाया जा सकें, तो आपको उत्तराखंड में कौसानी के पास मौजूद रुद्रधारी वाटरफॉल की ट्रेकिंग पर जरूर आना चाहिए। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने उन सभी दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें जिनके साथ आप इस ट्रेकिंग पर जाने का प्लान बनाना चाहते हैं।

FAQs
रुद्रधारी वाटरफॉल के पास कौन सा मंदिर है?

रुद्रधारी वाटरफॉल के पास कई गुफाएं हैं। इनमें से एक गुफा में भगवान शिव और भगवान विष्णु का मंदिर है। इन मंदिरों तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करने की जरूरत होती है। यह छोटा सा ट्रेकिंग होता है जिसकी सुन्दरता मानसून के समय काफी बढ़ जाती है।

रुद्रधारी वाटरफॉल कहां है?

रुद्रधारी वाटरफॉल उत्तराखंड में कौसानी से करीब 10 किमी दूर, कौसानी-अल्मोड़ा रोड पर स्थित है। यहां से सबसे नजदीक कंताली गांव है जो यहां से लगभग 2 किमी दूर है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: uttarakhand kausani tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+