Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड में शुरू हुई 5 दिवसीय 'भारतीय भूमि से कैलाश दर्शन' यात्रा, जाने कैसे करेंगे बुकिंग!

उत्तराखंड में शुरू हुई 5 दिवसीय 'भारतीय भूमि से कैलाश दर्शन' यात्रा, जाने कैसे करेंगे बुकिंग!

अध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए देवभूमि उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने एक नयी तीर्थ यात्रा 'भारतीय भूमि से कैलाश पर्वत दर्शन' (Mount Kailash Darshan From Indian Soil) की शुरुआत की है। भारत की जमीन पर खड़े होकर ही पिथौरागढ़ जिले से आपको कैलाश पर्वत के मिलेंगे दर्शन। शिवभक्तों को पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए अब पारंपरिक रूट से तिब्बत नहीं जाना पड़ेगा।

खास बात यह है कि भारतीय सीमा से ही अब कैलाश पर्वत के दर्शन होंगे, इसलिए न तो पासपोर्ट और न ही वीजा मिलने की परेशानी में श्रद्धालुओं को उलझना पड़ेगा।

kailash yatra

पहला जत्था हो चुका है रवाना

कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने पिथौरागढ़ जिले में स्थिति पुराने लिपुलेख शिखर का रूट निर्धारित किया है। गत 2 अक्तूबर 2024 को शिवभक्तों का पहला जत्था कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए रवाना हुआ था जिन्हें 3 अक्तूबर को महादेव के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध कैलाश पर्वत के दर्शन भारतीय सीमा से हुए। इस तीर्थ यात्रा में श्रद्धालुओं को आदि कैलाश के साथ-साथ ओम पर्वत के भी दर्शन करवाए जा रहे हैं।

क्या है यह पूरा पैकेज

उत्तराखंड के पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किया गया 4 रात और 5 दिनों के इस टूर पैकेज में पिथौरागढ़ से गुंजी और वापस गुंजी से पिथौरागढ़ की हेलीकॉप्टर सवारी भी शामिल है। इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के ही आराम से अपना सफर पूरा करने का मौका मिल रहा है। श्रद्धालु अपने ठहरने का इंतजाम कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) द्वारा अथवा स्थानीय होमस्टे में किया जा रहा है।

जहां उन्हें उत्तराखंड की शानदार मेहमानवाजी का लुत्फ उठाने का मौका भी मिल सकेगा। इस तीर्थ यात्रा के शुरू होने से उन श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है जो साल 2020 में बंद हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

kailash yatra uttarakhand

कैसे करेंगे बुकिंग

आधिकारिक वेबसाइट पर करें संपर्क : भारतीय भूमि से कैलाश पर्वत दर्शन टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आपको उत्तराखंड टूरिज्म विभाग बोर्ड (UTDB) अथवा कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इन दोनों वेबसाइट पर इस टूर पैकेज की अगली तारीख से लेकर पैकेज और कैसे बुक करेंगे इससे संबंधित सारी जानकारियां विस्तार से दी गयी हैं।

होटल व होमस्टे के लिए KMVN से करें संपर्क : कैलाश पर्वत की यात्रा पर जाकर रुकने की सारी व्यवस्थाएं KMVN ही कर रहा है। इसलिए अगर आप चाहे तो अपने होटल अथवा होमस्टे से संबंधित किसी भी पूछताछ के लिए आप सीधे KMVN से भी संपर्क कर सकते हैं। इनके कर्मचारी बुकिंग से संबंधित श्रद्धालुओं के सभी सवालों को धैर्य के साथ सुनते और उसका जवाब देकर आपके लिए क्या सही और क्या गलत होगा, इसका दिशानिर्देश (Guide) भी देते हैं।

mount kailash with kailash mansarovar

स्थानीय टूर ऑपरेटरों से भी कर सकते हैं संपर्क : चुंकि पिथौरागढ़ रूट से कैलाश पर्वत के दर्शन की तीर्थ यात्रा हाल ही में शुरू हुई है, इसलिए संभव है कि उत्तराखंड के स्थानीय टूर ऑपरेटर भी इस गंतव्य को लेकर टूर पैकेज दें। अगर आप उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं अथवा इस वक्त उत्तराखंड में घूमने के सिलसिले में मौजूद हैं और कैलाश पर्वत के दर्शन करना चाहते हैं तो एक बार स्थानीय टूर ऑपरेटर से भी जरूर संपर्क करें।

More News

    Read more about: uttarakhand kailash
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+