Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक ट्रेवलर के लिए इन वेलेंटाइन गिफ्ट्स से बेहतर कुछ नहीं

एक ट्रेवलर के लिए इन वेलेंटाइन गिफ्ट्स से बेहतर कुछ नहीं

By Syedbelal

वेलेंटाइन सप्ताह का आग़ाज़ हो चुका है। जल्द ही हम वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट भी करने वाले हैं, मगर उससे पहले जरा ये बताइये क्या आप किसी ट्रेवलर संग डेट कर रहे हैं? अगर आप का जवाब हां है तो जरूर आपको ये सवाल बार बार परेशान कर रहा होगा कि अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दिया जाये ? जाहिर है आप अपने पार्टनर को एक ऐसा गिफ्ट देना चाहेंगे जो एक तरफ आपके साथी के सामने आपके अंदर छुपे प्यार का इजहार करे और दूसरी तरफ उसकी ट्रेवल से जुडी जरूरतों को भी पूरा करे।

गिफ्ट के मामले पर अब आपको अपना सिर खपाने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन रचनात्मक तोहफों के बारे में बता राहे हैं जिनको देने पर आपका प्यार पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।

पढ़ें : बंगलौर में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन

प्यार का रूमानी एहसास

प्यार का रूमानी एहसास

कहा जाता है प्यार तभी है जब व्यक्ति में इजहार करने का जज्बा हो। अब भला चॉकलेट और गुलाब से बेहतर है कोई चीज जो प्यार का इज़हार करा सके। तो इस वेलेंटाइन अपने पार्टनर संग आप गुलाब के फूल और चॉकलेट अवश्य एक्सचेंज कीजिये।

 ट्रेवल मैप या नक्शा

ट्रेवल मैप या नक्शा

इसको पढ़ने के बाद शायद आप सोचें कि भला मैप भी कोई गिफ्ट करने की चीज है? सवाल सही है आपका लेकिन हम आपको कोई मामूली नक्शा देने की सलाह नहीं दे रहे हैं। इस बार जब वेलेंटाइन डे पर आप अपने साथी को नक्शा दें तो इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपने अपने नक़्शे पर चित्रित उन स्थानों को सिक्के के माध्यम से अच्छे से खुरचा हो जिनकी यात्रा आपने अपने साथी संग की हो। यकीन मानिये इस गिफ्ट को देखने के बाद आपका पार्टनर आपको पहले की अपेक्षा कहीं अधिक प्यार करेगा।

ट्रेवल टिप्स लिए हुए ट्रेवल गाइड

ट्रेवल टिप्स लिए हुए ट्रेवल गाइड

चाहे कोई कितना ही बड़ा ट्रेवलर क्यों न हो उसे एक गाइड की जरूरत हमेशा रहती है। तो इस वेलेंटाइन आप अपने साथी को एक ट्रेवल टिप्स से सुसज्जित ट्रेवल गाइड दें। ये गिफ्ट आपके साथी को आपका दीवाना बना देगा।

कॉफी मग

कॉफी मग

इसे पढ़ने के बाद शायद आप सोचें कि भला कॉफी मग भी वेलेंटाइन डे पर कोई अपने साथी हो देता है? जी हां सुनने में ये बड़ी छोटी चीज है मगर आप चाहें तो इसे कीमती बना सकते हैं। आप कॉफी मग पर उन देशों या उन शहरों का नाम प्रिंट करा सकते हैं जिनकी यात्रा आपने अपने साथी संग कि हो। यदि आप चाहें तो आप कॉफी मग पर उन स्थानों पर ली गयी तस्वीरें भी प्रिंट करा सकते हैं। विश्वास रखिये ये आपके साथी के लिए एक बेशकीमती तोहफा होगा।

झूला

झूला

ये गिफ्ट केवल सुनने मात्र से ही एक अनूठा फील देता है। इस वेलेंटाइन आप अपने साथी को ये झूला गिफ्ट करिये। जब भी आपका साथी उस झूले को कहीं डालेगा तो उसे आपकी याद सताएगी।

ओलोक्लिप आई फोन 4 इन 1 कैमरा लेंस

ओलोक्लिप आई फोन 4 इन 1 कैमरा लेंस

अगर आपका पार्टनर फोटोग्राफी का शौक़ीन है और ज्यादा बड़े गैजेट्स से परहेज करता है तो ये एक सबसे बेहतर गिफ्ट है आपके पार्टनर को देने के लिए। आपको बताते चलें कि मोबाइल कैमरे का ये लेंस एक डीएसएलआर की ही तरह काम करता हैऔर वर्त्तमान में इसे फोटोग्राफी के सबसे बेहतर गैजेट में गिना जाता है।

एक दूसरे को करें पैम्पर

एक दूसरे को करें पैम्पर

इस वेलेंटाइन आप किसी अच्छे स्पा की यात्रा अवश्य करें और एक दूसरे के साथ होते हुए एक दूसरे को पैम्पर करें। याद रखिये ऐसा करके आप अपने और अपने साथी के बीच के रिश्ते को और अधिक मजबूत कर सकते हैं।

एक दूसरे के साथ करें यात्रा

एक दूसरे के साथ करें यात्रा

ये आपके वेलेंटाइन के लिए दिए जाने वाले सभी तोहफों में सबसे कीमती है। तो अब देर किस बात की इस वेलेंटाइन आप अपने सारे जरूरी कामों को किनारे करिये और टाइम निकालते हुए अपने साथी संग किसी अच्छे डेस्टिनेशन की एक साथ यात्रा कीजिये।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+