Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंगलौर में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन

बंगलौर में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन

By Staff

वेलेंटाइन डे जल्द ही आने वाला है। क्या प्लान है आप लोगों का ? इस वेलेंटाइन डे पर आपने कहां जाने का सोचा है ? जी हां जल्द ही हमारे बीच वेलेंटाइन डे आने वाला है और कपल्स इसी जद्दोजहद में हैं कि आखिर ऐसा क्या करें कि ये वैलेंटाइन डे हमेशा के लिए यादगार बन जाये। यहां हम आपकी परेशानी को समझते हुए आपको एक छोटी सी सलाह देना चाहेंगे। जाइये इस बार अपने साथी संग किसी अच्छे स्थान पर वेकेशन मना के आइये। वेकेशन पर जाने से पहले इस बात का ख्याल अवश्य रखियेगा कि आप अपने शहर से ज्यादा दूर न जाएं या दूसरे शब्दों में कहा जाये तो वेकेशन के लिए उन स्थानों का चुनाव करिये जो आपके शहर से नजदीक हो।

तो अब यदि आप और आपका साथी कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में ही रह रहे हों तो जानिये कैसे आप बना सकते हैं अपने वेलेंटाइन डे को ख़ास और यादगार।

एकांत की तलाश करने वालों के लिए

एकांत की तलाश करने वालों के लिए

हममें से अधिकतर लोग ऐसे होंगे जिन्हें अपने पार्टनर के साथ रहते वक़्त प्राइवेसी चाहिए होती है, और ऐसे लोग बिल्कुल भी ये नहीं चाहते कि कोई इनकी प्राइवेसी में खलल डाले। तो प्राइवेसी के इच्छुक लोग इस वेलेंटाइन डे बैंगलोर से दो घंटे की ड्राइव कर येलागिरी आएं। यह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बसा हुआ छोटा सा हिल स्टेशन है और इसको पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है। आपको बताते चलें कि इस स्थान का शुमार भारत के सबसे शांत डेस्टिनेशनों में होता है।

फूडीज के लिए

फूडीज के लिए

वेलेंटाइन डे और तरह तरह का खाना ज़रा रुकिए और ये बताइये क्या आप और आपका साथी दोनों ही खाने के शौक़ीन हैं ? अगर आपका जवाब हां है तो आप एक साथ होते हुए बैंगलोर में ही कई ज़ायक़ों का एक साथ आनंद ले सकते हैं। आप ब्रिगेड और एमजी रोड अवश्य जाएं यहां कई ऐसे फ़ूड जॉइंट हैं जिनका ज़ायका अपने आप में लाजवाब है। तो इस वेलेंटाइन डे आप ब्रिगेड आएं और प्रेम के दिन को एक बेहद नए अंदाज में मनाएं।

आलसी कपल्स के लिए

आलसी कपल्स के लिए

बहुत से कपल्स आलसी होते हैं ये लॉन्ग ड्राइव या वेकेशन पर जाने से अच्छा किसी विशेष और आरामदायक स्थान पर रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए बैंगलोर स्थित स्पा रेसॉर्ट एक आदर्श गंतव्य है। तो अब देर किस बात की यदि आपके अंदर भी हल्का फुल्का आलस्य हो तो आप भी इस वैलेंटाइन डे इन रिसॉर्ट्स का भ्रमण करें। हम वादा करते हैं आप कभी इस वेलेंटाइन डे को भुला नहीं पाएंगे।

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए

इस वेलेंटाइनडे क्यों न एक साथ एडवेंचर का आनंद लिया जाये ? यदि आप सहमत हों तो भीमेश्वरी आइये यहां आपके द्वारा करने के लिए बहुत कुछ है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, कोरेकल राइड का आनंद लेते हुए कावेरी नदी में पड़े मगरमच्छों को देख सकते हैं, रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। कुल मिलाके भीमेश्वरी उनके लिए है जो कुछ अलग करना चाहते हैं और जिनके अंदर डर को जीतने का जज्बा हो।

रोमांटिक लोगों के लिए

रोमांटिक लोगों के लिए

हममें से ऐसे बहुत से लोग हैं जो हर चीज में सुंदरता देखते हैं, जहां एक तरफ ऐसे लोग एक खिलते हुए फूल को भी देखकर मुस्कुरा देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ हवा झील नदी नाले पर्वत पहाड़ भी अच्छे लगते हैं। जी हां हममें से कई कपल्स ऐसे हैं जो उन चीजों को देख खुश होते हैं जो बेहद तुच्छ होते हैं।

बैंगलोर स्थित नंदी हिल्स एक ऐसी ही जगह है। नंदी हिल्‍स, बंगलौर से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है जो समुद्र स्‍तर से 4,851 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आप नंदी हिल्स आइये और अपने साथी कि बाँहों में बाहें डाल उगते हुए सूरज का नज़ारा लीजिये।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+