Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की 5 मंत्रमुग्ध कर देने वाली फूलों की घाटियाँ!

भारत की 5 मंत्रमुग्ध कर देने वाली फूलों की घाटियाँ!

घाटियों और पहाड़ों में छुपी हुई खूबसूरती का पता लगाना सबसे रोमांचक होता है। प्रकृति की हर पारिस्थितिक तंत्र की अपनी-अपनी खूबसूरती होती है जिनका अनुभव भी सबसे अलग-अलग और खूबसूरत होता है। इन्हीं पारिस्थितिक तंत्रों में से एक भारत में फूलों की घाटी आपको सबसे अलग और सुरम्य अनुभव देते हैं। रंग बिरंगे फूलों से भरी हुई घाटी को देखते रहना, उसमें समां जाने का मज़ा ही कुछ और होता है।

प्रकृति की इन छुपी हुई खूबसूरती को देखने के लिए आपने कभी न कभी ज़रूर ही भारत में फूलों की घाटियों की सैर की योजना बनायी ही होगी।

Valley of Flowers

उत्तराखंड में फूलों की घाटी
Image Courtesy
: Mahendra Pal Singh

चलिए आज हम आपको भारत की सबसे सुन्दर 5 फूलों की घाटियों की सैर पर लिए चलते हैं।

1. उत्तराखंड में फूलों की घाटी

उत्तराखंड में फूलों की घाटी, खूबसूरत घास के मैदानों से ढकी हुयी घाटी है जो रंग-बिरंगे फूलों से पूरी तरह ढकी हुई है। यह एक नैशनल पार्क भी है जो कई जीवों का वासस्थल है, जैसे: कस्तूरी हिरण, स्नो लेपर्ड, नील भेड़, लोमड़ियां, भूरे भालू आदि।

फूलों की घाटी नैशनल पार्क और नंदा देवी नैशनल पार्क मिलकर, ज़ांस्कर घाटी और हिमालय पर्वत के बीच एक यूनिक पारिस्थितिक क्षेत्र बनाते हैं। इस वैश्विक धरोहर को देखना सबसे मनमोहक अनुभव होता है।

Yuthang Valley

युमथांग घाटी
Image Courtesy: Satyakipal94

2. युमथांग घाटी

युमथांग घाटी भारत के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में बसा एक प्रसिद्द फूलों की घाटी है। इस घाटी में यहाँ के स्थानीय फूल र्होडोडेंड्रॉन की लगभग 24 प्रजातियां खिलती हैं। यहाँ का शिंगबा र्होडोडेंड्रॉन अभ्यारण्य पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Tulip Garden Kashmir

ट्यूलिप गार्डन
Image Courtesy: Kevin.abraham335

3. ट्यूलिप गार्डन

कहा जाता है कु श्रीनगर का इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन पुरे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह फूलों का बाग़ ज़बरवान पर्वत के तलहटी पर डल झील के समीप ही स्थित है। यह ट्यूलिप गार्डन राजनेता ग़ुलाम नबी आज़ाद द्वारा बनवाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य फूलों की खेती और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना था।

Kaas Plateau

कास प्लैटू
Image Courtesy:
Tanmay Haldar

4. कास प्लैटू

कास प्लैटू महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वत में बसा हुआ है। यह भारत के सबसे खूबसूरत फूलों की घाटियों में से एक है। यहाँ खिलने वाले जंगली फूल जो अगस्त से सितम्बर के महीनो में खिलते हैं यहाँ के नज़ारे को एक अलग ही अद्भुत दृश्य में बदल देते हैं। कास प्लैटू महाराष्ट्र के उन प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक है जिसे जैव विविधता विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया गया है।

Dzukou Valley

द्ज़ुकोऊ घाटी
Image Courtesy: Mongyamba

5. द्ज़ुकोऊ घाटी

मणिपुर का द्ज़ुकोऊ घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। इस घाटी की खासियत है, सिर्फ यहीं पर खिलने वाला दज़ुकोऊ लिली, जिनकी भरमार इस घाटी की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती हैं।

तो अगली बार अपनी यात्रा की योजना में इन फूलों की घाटियों की सैर को जोड़ना मत भूलियेगा जिनकी सैर पर जा आप प्रकृति के सबसे खूबसूरत पहलु का बिलकुल नज़दीक से एहसास कर पाएंगे।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+