Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जानिए कितना लगेगा समय और क्या है किराया?

दिल्ली से अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जानिए कितना लगेगा समय और क्या है किराया?

रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने का प्लान बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली से अयोध्या के बीच सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले यह दिल्ली से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए बड़ा तोहफा है।

delhi-ayodhya vande bharat express

दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर यह ट्रेन काफी कम समय में ही रामनगरी अयोध्याधाम पहुंचा देगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने से अयोध्या और दिल्ली के बीच की दूरी और भी घट गयी है। राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद कोई श्रद्धालु चाहे तो दिल्ली से अयोध्या जाकर बड़े ही आराम से रामलला के दर्शन करके वापस दिल्ली लौट सकता है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन हो रहा है। सिर्फ बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

आनंद विहार-अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर अयोध्या और वापस अयोध्या से खुलकर वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आएगी। अप और डाउन रूट पर इस ट्रेन का नंबर 22425 और 22426 है। बुधवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से अयोध्या के बीच किया जाएगा। दिल्ली से अयोध्या के रास्ते में यह ट्रेन सिर्फ दो स्टेशनों पर, कानपुर और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

क्या होगा ट्रेन का समय

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्याधाम स्टेशन से खुलेगी और रात को 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी।

यानी खास तौर पर सप्ताहांत में अगर कोई व्यक्ति शनिवार की सुबह अयोध्या के लिए निकलता है तो शनिवार की शाम से लेकर रविवार की दोपहर तक उसके पास रामलला के दर्शन व अयोध्या के विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर घूमने का समय होगा। दिल्ली से अयोध्या जाते समय रास्ते में यह ट्रेन सुबह 11 बजे कानपुर और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

कितना होगा किराया

वंदे भारत का किराया किसी भी आम ट्रेन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन इस ट्रेन की विशेषताएं और इसका कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने की खासियत इस किराए को न्यायसंगत बना देती है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-अयोध्या रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार का किराया ₹1,625 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,965 है।

कानपुर सेंट्रल से अयोध्याधाम तक चेयरकार का किराया ₹835 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,440 है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार (दिल्ली) के चेयरकार का किराया ₹1,250 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,270 है। इस ट्रेन का संचालन 4 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के बीच शुरू हो चुका है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+