Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर-एर्नाकुलम और बैंगलोर-मदुरै समेत कई और रूट्स पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

बैंगलोर-एर्नाकुलम और बैंगलोर-मदुरै समेत कई और रूट्स पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

अगले कुछ समय के अंदर कई नयी रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है। इसमें बैंगलोर से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की तारीख की घोषणा भी कर दी गयी है। इसके साथ ही पूरी संभावना है कि जल्द ही बैंगलोर से मदुरै की रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देशभर के 12 नये रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है, जिसमें से 7 रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस की मिनी रेक पहुंच भी चुकी है। बाकी 5 रूट्स पर अगले कुछ दिनों के अंदर ही नयी रेक को भेज दिया जाएगा। हालांकि अभी तक बैंगलोर-मदुरै रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने की तारीख की आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गयी है।

bangalore madurai vande bharat express

31 जुलाई से बैंगलोर-एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस

Hindustan Times की एक रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई से बैंगलोर-एर्नाकुलम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि सप्ताह में 3 दिन इस ट्रेन का संचालन होगा। 8 कोच वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी निश्चित रूप से काफी घट जाएगी। बैंगलोर से यह ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को हर सप्ताह खुलेगी। वहीं एर्नाकुलम से यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेगी।

क्या होगी Timing

बैंगलोर-एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस बैंगलोर कैंट से सुबह 5.30 बजे खुलेगी जो दोपहर 2.20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वहीं वापसी में एर्नाकुलम से यह ट्रेन दोपहर 12.50 बजे खुलेगी और बैंगलोर कैंट स्टेशन पर रात को 10 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन त्रिशुर, पलक्कड, पोडान्नुर, तिरुपुर, एरोडे और सालेम स्टेशनों पर रुकेगी। बता दें वर्तमान में बैंगलोर से मैसूर, चेन्नई, हैदराबाद, धारवाड़ और कोयंबटूर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है।

बैंगलोर-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस

बैंगलोर से मदुरै के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 20 जून से शुरू होने वाला था लेकिन 17 जून को पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना के बाद इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। Deccan Herald की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे, दोनों ही आधिकारिक रूप से इसके शुरू होने की विज्ञप्ति जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि मांग अधिक होने की वजह से फिलहाल इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनायी जा रही है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार 8 कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक मदुरै पहुंच चुकी है, जो निश्चित रूप से बैंगलोर-मदुरै रूट के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी।

bangalore Ernakulam vande bharat express

क्या होगी संभावित Timing

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै स्टेशन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी जो बैंगलोर SMVT स्टेशन पर दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वहीं बैंगलोर के SMVT स्टेशन से दोपहर 1.45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी जो रात 10.25 बजे मदुरै पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव डिंडिगुल, तिरुचिरापल्ली, करुर और सलेम स्टेशनों पर होने की संभावना है।

इसके अलावा केआर पुरम, नमक्कल में भी इस ट्रेन को ठहराव मिल सकता है, हालांकि अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं आया है। बैंगलोर-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया ₹1200-₹1300 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1800-₹2000 होने की संभावना है।

और किन रूट्स पर शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मिली जानकारी के अनुसार ICF चेन्नई ने कुल 70 वंदे भारत रेक का निर्माण किया है। इनमें से वंदे भारत एक्सप्रेस के मिनी रेक को 7 जगहों पर भेजा गया है जिसमें जयपुर-इंदौर रूट, जबलपुर-रायपुर रूट, पुणे के दौंड, गुजरात के अहमदाबाद, केरल का कोल्लम, मुंबई, चक्रधरपुर शामिल है। ये सभी रेक 8 कोच वाली हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही 20 या 24 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू होने वाला है जिसमें विमान जैसी सुविधाओं के साथ यात्रियों का सफर और भी आसान और आरामदायक बनने वाला है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+