Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» एर्नाकुलम

एर्नाकुलम - केरल की वाणिज्यिक राजधानी

14

एर्नाकुलम - कोच्ची, इन दो जुडवा शहरों में से एर्नाकुलम ज़्यादातर शहरी इलाका है जो की एर्नाकुलम जिले में स्थित है। एर्नाकुलम शहर का नाम यहाँ के प्रसिद्द शिव मंदिर एर्नाकुलाथाप्पन के नाम पर पड़ा है। एर्नाकुलम अपने व्यवसायिक विकास के लिए जाना जाता है और केरल के इतिहास में इसका एक महत्वपूर्ण स्थान है।

दावतें और उत्सव

वाणिज्यिक विकास के अलावा, इस शहर की एक समृद्ध संस्कृति,यहाँ के त्योहारों के दौरान उजागर हुई है जो यहाँ के स्थानीय लोगो और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

पर्यटकों का स्वर्ग!

एर्नाकुलम हमेशा से ही पर्यटकों का गंतव्य रहा है। राजकुमारी स्ट्रीट, बोल्घटी पैलेस,कोच्चि समुद्र तट से लेकर चोट्टानिक्करा मंदिर, एर्नाकुलम में वो सब कुछ है जो एक पर्यटक का सपना होता है. दिलचस्प है की एर्नाकुलम भारत का पहला धूम्रपान मुक्त पर्यटन स्थान है।

एर्नाकुलम कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण का केंद्र रहा है। यह उन पर्यटकों के लिए एक उत्तम स्थान है जिन्हें व्यस्त भीड़ में घूमना पसंद है। एर्नाकुलम हमेशा ही लोगों से भरा होता है, यह स्थान अपने शॉपिंग स्ट्रीट, मॉल एवं पार्क के लिए जाना जाता है। यहाँ हर किसी के लिए कुछ न कुछ है!

वाहन और कनेक्टिविटी

एर्नाकुलम, केरल का एक ऐसा शहर है जो देश के अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा है। नेदुम्बस्सेरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण दुनिया के किसी भी कोने से यहाँ की यात्रा करना आसान हो गया है। शहर और राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों की यात्रा के लिए भी बसें और ट्रेन उपलब्ध हैं।

एर्नाकुलम इसलिए है प्रसिद्ध

एर्नाकुलम मौसम

घूमने का सही मौसम एर्नाकुलम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें एर्नाकुलम

  • सड़क मार्ग
    एर्नाकुलम देश के बाकी हिस्सों से सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग आपको देश के किसी भी हिस्से से शहर में ला सकते हैं। यह उत्तर - दक्षिण कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य के आस पास के हिस्सों से आप आसानी से स्टेट बसों के ज़रिये एर्नाकुलम पहुँच सकते हैं। प्राइवेट बसों से जाने के पूर्व उनके मूल्यों की जांच एवं तुलना कर लें क्यूंकि इन बसों के किराये भिन्न हो सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    एर्नाकुलम में कोई रेलवे स्टेशन है एर्नाकुलम में दो रेलवे स्टेशन हैं - एर्णाकुलम जंक्शन और एर्णाकुलम टाउन। एर्णाकुलम जंक्शन दक्षिण रेलवे स्टेशन है, और एर्णाकुलम टाउन स्टेशन उत्तर रेलवे स्टेशन है। दोनों ही स्टेशन देश के बाकी हिस्सों के साथ जुड़े हुए हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही आप टैक्सी एवं ऑटो की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नेदुम्बस्सेरी में स्थित कोचीन अंतर्राष्टीय हवाई अड्डा एर्नाकुलम शहर से केवल 23 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हवाई अड्डे से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी की सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं जिसका लाभ दिन के किसी भी समय उठाया जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue