Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आ गईं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर की तस्वीरें, अपर बर्थ पर जाने के लिए होगी सीढ़ियाँ

आ गईं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर की तस्वीरें, अपर बर्थ पर जाने के लिए होगी सीढ़ियाँ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली सेट पर तेजी से काम चल रहा है और अगले 2 महीनों के अंदर यह पटरी पर उतर सकती है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के तकनीकी कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन सेट का निर्माण BEML लिमिटेड द्वारा बैंगलोर स्थित रेल यूनिट में किया जा रहा है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को राजधानी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से भी तेज रफ्तार की होंगी। इन ट्रेनों को खासतौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

vande bharat sleeper train

रेल मंत्री बतायी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की विशेषताएं :

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की मजबूती के बारे में बताते हुए कहा कि कार बॉडी स्ट्रक्चर हाई ग्रेड ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से तैयार की गयी है। इसमें क्रैश बफर्स और कपलर में इंटीग्रेटेड क्रैशवर्थी एलिमेंट को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कड़े सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए ट्रेन सेट को सभी फायर स्टैंडर्ड जरूरतों का पालन करते हुए तैयार किया गया है।

कब से पटरी पर उतरेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के ट्रायल रन पर अभी सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल रन 15 अगस्त तक शुरू किया जा सकता है। ट्रायल रन के पूरा होने और सभी सुरक्षा मानकों को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही भारतीय रेल इस ट्रेन का संचालन शुरू करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस साल के अंत तक यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है।

vande bharat sleeper coach intirior

किन रूट्स पर सबसे पहले चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने बताया कि इस साल 2 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जाएगा। हालांकि उन्होंने रूट पर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। बताया जाता है कि दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को आम लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है। किराया के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है लेकिन संभावना है कि इसका किराया राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से लगभग 10 या 15 फीसदी ज्यादा हो।

vande bharat sleeper train

क्या होंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की खासियतें?

  • यह एक हाई स्पीड ट्रेन होगी जो 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
  • इस ट्रेन का ट्रायल रन 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक किया जाएगा।
  • पहली ट्रेनसेट 16 कोच की होगी, जिसमें 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल होगा।
  • 16 कोच में कुल 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे जिसमें एसी 3 टियर में 611, एसी 2 टियर में 188 और एसी फर्स्ट क्लास में 24 बर्थ होंगी।
  • दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए बेहतर क्वालिटी के ग्लास फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक से तैयार पैनलों द्वारा इंटिरियर बनाया गया है।
vande bharat express sleeper train
  • वायु प्रतिरोध को कम करने के लिए एयरोडायनैमिक्स डिजाइन दिया गया है।
  • यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सुसज्जित मॉड्यूलर पैंट्री होगी।
  • दिव्यांगों के लिए अगर से सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी।
  • ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे।
  • शौचालय गंध-मुक्त और यूजर फ्रेंडली होंगे।
  • हर बर्थ पर रीडिंग लाइट और USB चार्जिंग सुविधा दी जाएगी।
  • यात्रियों के इस्तेमाल के लिए हाई स्पीड वाई-फाई, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और फायर डिटेक्शन सिस्टम होंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+