Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द शुरू होगी आम जनता की ट्रेन 'वंदे साधारण एक्सप्रेस', कम कीमत पर मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?

जल्द शुरू होगी आम जनता की ट्रेन 'वंदे साधारण एक्सप्रेस', कम कीमत पर मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?

देश के नीचले तबके और जरूरतमंदों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे ने नॉन-एसी ट्रेन चलाने का विचार किया है, जिसमें किफायती कीमतों पर यात्री हाईस्पीड की सुविधा का लाभ उठा सकें। वंदे भारत के तर्ज पर ही इन ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। वंदे साधारण के नाम से सेमी हाईस्पीड इन ट्रेनों को चलाया जाएगा।

train

जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे पिछले काफी समय से इस पर काम कर रही है और अब इस परियोजना का रोडमैप पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इस परियोजना का उद्देश्य आम लोगों को किफायती कीमतों पर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाओं वाली ट्रेन में सफर करवाना है।

तैयार हो रही है कोच और इंजन

coach

मिली जानकारी के अनुसार वंदे साधारण एक्सप्रेस परियोजना में 64 से 65 करोड़ रुपयों के निवेश की उम्मीद है। नॉन-एसी वंदे साधारण एक्सप्रेस के लिए कोच बनाने का काम चेन्नई की इंटीग्रह कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। वहीं इस ट्रेन का इंजन चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में तैयार हो रहा है। फुल एसी वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में यह निवेश काफी कम है, जिसकी कुल लागत लगभग 100 करोड़ रुपये थी। लेकिन बताया जाता है कि इस ट्रेन में वंदे भारत जैसी ही सभी सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी।

क्या-क्या मिलेगी सुविधा

वंदे साधारण एक्सप्रेस में लगभग वह सभी सुविधाएं ही मुहैया करवायी जाएंगी जो वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है। दोनों ट्रेनों में मुख्य अंतर एसी का होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से एसी ट्रेन है और वंदे साधारण एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेन होगी।

वंदे साधारण एक्सप्रेस में जो सुविधाएं मिलेंगी वो निम्न हैं :

  • ट्रेन को दो लोको मोटर से पुश और पुल पद्धति पर चलाया जाएगा। ट्रेन के शुरू और अंत में दो इंजन लगेंगे।
  • ट्रेन में कुल 24 एलएचबी कोच होंगे, जिसमें 2 सेकेंड लगेज, गार्ड, दिव्यांग फ्रेंडली कोच, 8 सेकेंड क्लास अनरिजर्व कोच, 12 सेकेंड क्लास 3 टीयर स्लीपर कोच होंगे। सभी कोच नॉन-एसी होंगे।
  • ट्रेन में अपग्रेडेड सेकेंड क्लास अनरिजर्व और सेकेंड क्लास 3 लेवल स्लीपर कोच होंगे।
  • ट्रेन में बायो-वैक्यूम टॉयलेट, पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम और चार्जिंग प्वाएंट की सुविधाएं होंगी।
  • यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर कोच में सीसीटीवी कैमरा लगया जाएगा।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही वंदे साधारण एक्सप्रेस भी ऑटोमेटिक डोर सिस्टम से लैस होगी।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस को जहां ज्यादा किराए की वजह से साधारण लोगों की पहुंच से दूर है। वहीं वंदे साधारण एक्सप्रेस को मुख्य रूप से आम नागरिकों के लिए ही तैयार किया जा रहा है। इसलिए इसका किराया काफी कम होने की संभावना है।

कब से शुरू हो सकती है वंदे साधारण एक्सप्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक ट्रेन के कोचों का निर्माण पूरा हो सकता है। इसलिए संभावना है कि वंदे साधारण एक्सप्रेस का परिचालन भी इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। हालांकि किन रुटों पर वंदे साधारण एक्सप्रेस का परिचालन होगा? क्या वंदे भारत के रुट पर ही इन ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा?

railway station

वंदे साधारण एक्सप्रेस का किराया क्या होगा? किसी निर्धारित दूरी को तय करने में इन ट्रेनों को कितना समय लगेगा? या किस स्पीड से ये ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी, इस बारे में अभी तक भारतीय रेलवे ने कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारतीय रेलवे इस बाबत जानकारी साझा करेगी।

More News

    Read more about: railway vande bharat train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+