Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम : PM Modi ने दिखाई झलक, तैयार होने के बाद कैसा दिखेगा यह!

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम : PM Modi ने दिखाई झलक, तैयार होने के बाद कैसा दिखेगा यह!

पीएम मोदी ने 23 सितंबर को वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। पूरी तरह से तैयार होने के बाद यह क्रिकेट स्टेडियम कैसा लगेगा, इसकी पहली झलक प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दिखा दी है। बनारस में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो और उसमें भगवान भोलेनाथ की झलक ना दिखें, ऐसा तो नहीं हो सकता है। इस क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीरों से भी यह बात साफ है।

Narendra Modi

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह से भगवान शिव की थीम पर तैयार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिलान्यास कार्यक्रम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और लिट्ल मास्टर सुनील गावस्कर भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। स्टेडियम को तैयार करने में अनुमानित लागत करीब 451 करोड़ रुपये की होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार ने करीब 121 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) 330 करोड़ की लागत से इसका निर्माण करेगी।

स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में करीब 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और इसकी सीढ़ियां वाराणसी के गंगा घाटों के तर्ज पर तैयार की जाएंगी। सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं से यह स्टेडियम लैस होगा। इसके क्रिकेटरों के प्रैक्टिस करने के लिए अलग प्रैक्टिस ग्राउंड होगा। स्टेडियम में कुल 7 पीच होंगी जिनपर डे-नाइट मैच करवायी जा सकेंगी। बारिश के समय जल निकासी के लिए अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होने वाला है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्टेडियम की तस्वीरें शेयर की है :-

varanasi cricket stadium

भगवान शिव की थीम पर बनेगा काशी का क्रिकेट स्टेडियम।

cricket stadium

स्टेडियम को राजातालाब क्षेत्र में रिंग रोड के पास तैयार किया जा रहा है, जिसकी एंट्री भी बेलपत्र के आकार में होगी।

damaroo

क्रिकेट स्टेडियम का पवेलियन और मुख्य बिल्डिंग भगवान शिव के डमरू के आकार का होगा।

Bel Patra

स्टेडियम की विशाल फ्लड लाइट्स को त्रिशुल के आकार में बनायी जाएगी।

half moon

सम्पूर्ण स्टेडियम का आकार अर्द्धचंद्राकार होगा।

trishool

भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेलपत्र के डिजाइन से स्टेडियम की बाहरी दिवारों को सजाया जाएगा।

More News

    Read more about: varanasi uttar pradesh india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+