Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Video : एनिमेशन वीडियो में समझें कैसे भिड़ी कोरोमंडल और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस

Video : एनिमेशन वीडियो में समझें कैसे भिड़ी कोरोमंडल और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस

शुक्रवार (2 जून) की शाम को ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच ट्रिपल रेल दुर्घटना हुई। इस भीषण रेल दुर्घटना में अब तक करीब 261 लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं और 900 लोग घायल हैं।

odisha rail accident

यह हादसा शाम को करीब 7.20 बजे ओडिशा के बाहानगा स्टेशन के पास हुआ। यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के 2 कोच बाहानगा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गये। ठीक उसी समय विपरित दिशा से आ रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस के दोनों कोच से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन तीसरी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से जा भीड़ा और मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

यह हादसा इतना भयानक था कि देखते-देखते पूरा इलाका मलबों के ढेर में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनास्थल का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से टूट चुका है। कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक उखड़कर ट्रेन के कोच की जमीन को भेदकर अंदर घुस गया है। हर तरफ बस तबाही का मंजर ही नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह रेल दुर्घटना सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे भीषणतम रेल दुर्घटना है।

हालांकि इस हादसे को लेकर एक बात और कही जा रही है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस अपने ट्रैक से ही जा रही थी। लेकिन गलती से कोरोमंडल एक्सप्रेस का लाइन मालगाड़ी की तरफ मुड़ा हुआ था। इसलिए कोरोमंडल एक्सप्रेस सीधे जाकर मालगाड़ी से टकराई, उसका इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। इस टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये। उसी समय बगल की पटरी से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस कोरोमंडल एक्सप्रेस के इन डिब्बों से टकराकर पटरी से उतर गयी। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समते तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। कम घायल यात्रियों को लेकर एक रेस्क्यू ट्रेन कोलकाता के सांतरागाछी स्टेशन पहुंच चुकी है। हादसे के तुरंत बाद ही दक्षिण पूर्व रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों को रद्द भी कर देना पड़ा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+