कई बार हॉलीवुड फिल्में देखकर आपका मन भी उन खूबसूरत लोकेशंस पर जाने का करता होगा। नीले समुद्र के बीच रोमांस करना मन को खुश कर देता है। बॉलीवुड फिल्मों में भी कइ सीन की शूटिंग विदेशों में की जाती है और उनके लोकेशंस देखकर आपका मन भी वहां घूमने को करता ही होगा।
हालांकि, विदेश जैसी कई जगह भारत में भी हैं, जहां जाकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप किसी दूसरे देश में आ गए हों। मुंबई से 187 किमी दूर स्थित लवासा कुछ ऐसा ही है। भारत की पहला पहला नियोजित शहर लवासा पुणे से 60 किमी दूर है। ये शहर इटली के पोर्टोफिनो से बहुत मिलता-जुलता है।
सड़कों और डिजाइन से लेकर लवासा में पोर्टोफिनो की तरह साफ झील और चमकती हुई बिल्डिंगें खड़ी हैं। इस शहर की खूबसूरती से आपको प्यार हो जाएगा।

लवासा
2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण लवासा का मौसम बेहद सुहावना रहता है। मॉनसून और सर्दी के मौसम में लवासा घूमना सबसे ज्यादा सही रहता है क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम ठंडा और सुंदर रहता है।
मॉनसून जुलाई से सितंबर और सर्दी अक्टूबर से मार्च तक रहती है।PC:Sarath Kuchi

मुंबई से लवासा का रूट :
पहला रूट : छेद्दा नगर - बैंगलोर-मुंबई हाइवे - एनएच 48 - हिंजवडी फेज़ 2 रोड़ - हिंजेवडी-पिरंगुट रोड़ - टेमघर-लवासा रोड़ - दास्वे रोड़ - लवासा (188 किमी - 4 घंटे)
दूसरा रूट : छेद्दा नगर - बैंगलोर-मुंबई हाइवे - एसएच 92 - एसएच 93 - तमहिनी घाट रोड़ - मुल्शी रोड़ - टेमघर-लवासा रोड़ पिरंगुट में - दास्वे रोड़ - लवासा (230 किमी - 5 घंटे 20 मिनट)
लवासा के रास्ते में आप इन जगहों पर भी रूक सकते हैं :

नवी मुंबई
मुंबई से 22 किमी दूर स्थित नवी मुंबई एक मेट्रोपोलिटन शहर है। पाम बीच मार्ग से ड्राइव करते हुए आपको सड़क के किनारे कई समुद्रतट और सुंदर नज़ारे दिखाई देंगें। खारगढ़ में पंडावकड़ा झरना और महापे में पार्सिक पर्वत पर ट्रैकिंग की जा कती हैं। वंडर्स पार्क में सैर का मज़ा भी ले सकते हैं।
नवी मुंबई में वंडर्स पार्क, सेंट्रल पार्क, पार्सिक हिल और पांडवकड़ा झरना देख सकते हैं।PC:Biswajit Patra

इमैजिका थीम पार्क
नवी मुंबई से 46 किमी दूर है एडलैब्स एमैजिका थीम पार्क जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती कर सकते हैं। यहां हर उम्र के लोगों के लिए राइड्स हैं जैसे निट्रो और स्क्रीम मशीन।
इस पार्क में एक रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट भी हैं और यहां कई अन्य सुविधाएं जैसे मुंबई से इस थीम पार्क की पैकेट ट्रिप भी मिलती है। ये पार्क सुबह 11.30 से शाम 6.30 बजे तक खुला रहता है।
PC:Aaditya Bardhan

लोनावला
लोनावला हिल स्टेशन को भारत में गर्मी की मार से बचने के लिए ब्रिटिश लॉर्ड एल्फिनस्टोन ने खोजा था। इस जगह को इसके मौसम और चिक्की के लिए जाना जाता है। यहां पर गुड़ से और मूंगफली से चिक्की बनाने वाली कई दुकानें हैं। लोनावला में 2100 फीट ऊंचे टज्ञइगर्स लीप पर ट्रैकिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां से इस पूरे हिल स्टेशन का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।
तुंगरली झील, पवना बांध, राजमाची किला और भुशी बांध जैसी जगहें भी लोनावला में देख सकते हैं। PC:Kandoi.sid

कामशेत
पश्चिमी घाट में स्थित कामेशत भी अन्य खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत कम जगहें हैं और यहां आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। तो अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो कामशेत जरूर आएं। पैराग्लाइडिंग के अलावा कामशेत भैरी गुफाएं, बेदसा गुफाएं और पावना झील के लिए प्रसिद्ध है। पावना बांध पर आर्टिफिशियल झील है पावना।PC: Dinesh Valke

टेमघर बांध
लवासा पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले पड़ता है टेमघर बांध जोकि मुल्शी गांव के पास है। इस बांध की खास बात है कि से पानी के बहाव से ऊपर की जगह नीचे की ओर खिसकता है। से बांध मुठा नदी पर बना है।PC:Abhay gobade

लवासा
लवासा जैसा कोई और शहर नहीं है। इसकी कई सड़कों के नाम इटली शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित हैं। दास्वे गांव को लवासा नाम दिया गया और अब इसे दास्वे बुलिवर्ड भी कहा जाता है। यहां की सड़कों के नाम ऑर्नेमल प्लांट्स जैसे केलोसिया और थिकेट हैं।
लवासा में पर्यटकों की भीड़ भी खूब रहती है। पर्यटन विभाग से अनुमति लेने के बाद लवासा में प्रोफेशनल शूट भी किया जा सकता है।
PC:Nishanth Jois

लवासा के मुख्य आकर्षण
लवासा शहर में पर्यटकों के लिए काफी कुछ है। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स जैसे जैट स्काईंग, कायाकिंग कर सकते हैं या फिर लवासा झील पर आराम भी फरमा सकते हैं। यहां पर कंट्री क्लब से लवासा शहर का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।PC:Cryongen

लवासा में कैंपिंग
लवासा में कैंपिंग का एक नया ही अनुभव होता है। जंगलों में कैंपिंग और ट्रैकिंग की जगहों से लवासा बिलकुल अलग है। यहां आप रैपेलिंग, राफ्ट बिल्डिंग, आर्चरी और योग भी कर सकते हैं।
इसके अलावा यहां ग्रुप एक्टिविटीज़ जैसे मैड एड्स, कोलाज मेकिंग आदि भी कर सकते हैं। लवासा में पर्यटन विभाग द्वारा पैकेज सर्विस में इस तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।PC: Yoursamrut



Click it and Unblock the Notifications













