Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो North नहीं जाएं South गोवा, जानिए क्यों!

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो North नहीं जाएं South गोवा, जानिए क्यों!

पार्टनर के साथ गोवा की ट्रिप पर जाना है, लेकिन आपदोनों में किसी को भी पार्टी या क्लबिंग पसंद नहीं है। गोवा में भीड़भाड़ से दूर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे संभव है! ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, हम आपकी इस समस्या का हल चुटकियों में कर सकते हैं। जी नहीं, हम आपको पूरा दिन होटल के कमरे में बंद रहने के लिए नहीं कहने वाले हैं।

goa boat

बल्कि आप गोवा के सी-बीच पर घूमेंगे भी लेकिन अधिक भीड़भाड़ की वजह से आपदोनों की निजता में कोई खलल नहीं पड़ने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं आप गोवा में पार्टी पिपल्स की भीड़ में भी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम कैसे बिता सकेंगे।

गोवा में भीड़भाड़ से अगर आप दूर रहना चाहते हैं तो हमेशा North गोवा के बजाए South गोवा में होटल बुक करें। अरब सागर से सटा यह क्षेत्र उन सभी लोगों को खूब पसंद आता है, जिन्हें भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद है। North गोवा से अलग South गोवा का अपना अलग और अनोखा चार्म होता है। South गोवा के सी-बीच पर लोगों की भीड़ कम होती है, लेकिन यहां लग्जूरियस रिसॉर्ट से लेकर वन्य जीव अभयारण्य तक किसी भी चीज में कोई कमी नहीं होती है।

visit goa

चलिए आपको बताते हैं South गोवा को क्या इतना खास बनाता है :-

कम भीड़ : North गोवा के मुकाबले साउथ गोवा के सी-बीच पर लोगों की भीड़ कम होती है। इस वजह से यहां बिना किसी परेशानी के लोग समुद्र की खूबसूरती को एंजॉय कर पाते हैं। साउथ गोवा का कैंडोलिम बीच दिखने में जितना सुन्दर और साफ-सुथरा है उतना ही यह शांत भी है। यहां आपको बैठने के लिए जगहें आसानी से मिल जाएंगी। थोड़ी शाम ढलने के बाद बीच काफी खाली होने लगता है लेकिन यह बीच महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

शानदार परिवेश : साउथ गोवा में प्राकृतिक सुन्दरता काफी अधिक देखने को मिलती है। जिन लोगों को खासतौर पर हरियाली पसंद होती है, उन्हें साउथ गोवा खूब पसंद आता है। इसके अलावा यहां आपको ढेर सारे नारियल के पेड़ और चावल के खेत भी दिखेंगे।

travel guide

मिलता है Relax करने का मौका : साउथ गोवा का परिवेश काफी शांत होता है। North गोवा में लोग काफी ज्यादा व्यस्त रहते हैं, लेकिन साउथ गोवा में लोग रिलैक्स्ड रहकर ही सारे काम निपटाते हैं। अगर आप तेज रफ्तार जिंदगी से थोड़ा आराम चाहते हैं तो अपनी ट्रिप के लिए होटल साउथ गोवा में ही बुक करें।

रिसॉर्ट : साउथ गोवा में भीड़ तो कम होती है लेकिन यहां कई लग्जूरियस रिसॉर्ट और विला भी होते हैं, जहां आप अपनी छुट्टियां आराम से बीता सकते हैं। कई रिसॉर्ट आपको प्राइवेट बीच भी मुहैया करवाते हैं। यह पर्यटकों को एक्सक्लूसिव अनुभव देता है, जिसमें आपको पार्टनर के साथ सी-बीच का आनंद भी मिल जाता है और आपको लोगों की भीड़ में शामिल भी नहीं होना पड़ता।

goa travelling

हालांकि South गोवा में नाइट लाइफ की संभावनाएं काफी कम हैं लेकिन यहां कई अच्छे रेस्तरां हैं जहां आपको लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाते हुए खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। अगर आप अत्यधिक भीड़भाड़ से परहेज करना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए साउथ गोवा ही बेस्ट जगह है।

More News

    Read more about: goa travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+