Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब खुद अंदर से देखे 'बाहुबली' का महल

अब खुद अंदर से देखे 'बाहुबली' का महल

अब आप भी करिये दीदार बाहुबली के भव्य सेट का..जल्दी से टिकट बुक कर डालिए

By Goldi

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने निर्देशक राजा मौली की फिल्म बाहुबली ना देखी हो..फिल्म बाहुबली में प्रभास और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म का पहला भाग वर्ष 2015 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद फिल्म का दूसरा भाग निष्कर्ष के साथ साल 2017 में रिलीज हुआ। दक्षिण भारत की बाहुबली पहली फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी थी।

आप सोच रहे होंगे कि, आज ट्रेवल की साईट पर अचानक बाहुबली का जिक्र कैसे...तो जनाब फिल्म का जिक्र दरअसल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि अब पर्यटक बाहुबली के आलिशान सेट का दीदार कर सकेंगे। जी हां अब से हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में बना हुआ बाहुबली सेट पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है...इसका फैसला फिल्म निर्माता और फिल्म सिटी के अधिकारीयों ने किया है।

दरअसल हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में करीब 100 एकड़ में फैले सेट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बताया जाता है कि यहां काफ़ी संख्या में लोग आ भी रहे हैं।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

हर एक दशक कोई ना कोई ऐसी फिल्म जरुर आती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती है, उन्ही में से एक है निर्देशक राजामौली की फिल्म बाहुबली, जिसने पूरे भारत में कमाई के झंडे गाड़ दिए थे।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

चर्चित रही बाहुबली फिल्म में महिष्माति का सेट 35 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था। इससे बनाने में 50 दिन तक 500 कारीगरों ने काम किया था।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

बाहुबली फैन्स के लिए खबर वाकई ख़ुशी की है, कि अब वह सबसे महंगी फिल्म बाहुबली के सेट पर फिल्म से जुड़ी हर चीज को देख सकते हैं।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

बता दें, यह सेट दर्शकों के लिए आगामी 14 दिसम्बर तक खुला हुआ है। यहां आप वह सारी वस्तुएं देख सकते हैं,जिनका फिल्म के निर्माण में इस्तेमाल हुआ था। आम लोग फिक्शन की इस दुनिया को अब रियल्टी में देख सकेंगे लेकिन इसके टिकट लगाए गए हैं।

 बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

यहां दो तरह के टिकट हैं। साधारण 1250 रुपए का और प्रीमियम 2349 रुपए का।टिकटें 14 दिसंबर तक ही मिलेंगी।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

इसके सेट को बनाने से पहले उनकी टीम ने लगभग 1500 स्केच बनाए थे, जिसके बाद माहिष्मती के लिए इन डिजाइन्स को फाइनल किया गया था।

 बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

फिल्म में भल्लालदेव का एक बहुत बड़ा स्टैच्यू दिखाया गया है, उसे बनाने के लिए फिल्म की टीम ने पहले इसका एक छोटा थ्री डी मॉडल बनाया और फिर इसकी सौ फिट ऊंची रिपलिका तैयार की गई थी। फायबर से बनी इस विशाल मूर्ति को बनाने के लिए तीन इंडस्ट्रियल क्रेन के साथ करीब 200 मजूदरों ने 1 महीने तक काम किया था।

 बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप रामोजी फिल्म सिटी की साइट पर सर्च कर सकते हैं। यहां आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।बता दें कि ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन' की वर्ल्डवाइड कमाई 2000 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

 बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

निर्देशक राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म बाहुबली महज एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये सिनेमा के परदे पर रची गई एक ऐसी तिलिस्मी दुनिया है जिसके लार्जर दैन लाइफ किरदार, भव्य सेट और स्पेशल इफेक्ट से सजे दृश्यों के अलावा जबरदस्त एक्शन भरे जंग के खौफनाक मैदान ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था।

बाहुबली का सेट

बाहुबली का सेट

रामोजी करीब 2000 एकड़ में फैली हुई हैं। जिसमें अब तक करीब 2000 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। रामोजी फिल्मसिटी में करीब 500 से ज्यादा सेट लोकेशन है जहा हर साल अनेको फिल्मों की शूटिंग होती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+