Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों की छुट्टियों में नोएडा के पास इन हिल स्टेशनों के लिए गाड़ियों में ही घूमने निकल पड़े

गर्मियों की छुट्टियों में नोएडा के पास इन हिल स्टेशनों के लिए गाड़ियों में ही घूमने निकल पड़े

मई का महीना बीतने ही वाला है और जून की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले लोग किसी हिल स्टेशन पर घूम कर आना चाहते हैं। लास्ट मोमेंट पर टिकटों के लिए ज्यादा इंतजार ना करते हुए गाड़ी से ही हिल स्टेशनों के लिए निकल पड़े।

hill station

हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं जहां ग्रेटर नोएडा से गाड़ियों से जाना ही ज्यादा सुविधाजनक होता है।

सातताल

Sattal

उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है सातताल। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सातताल ग्रेटर नोएडा से 320 किमी दूर है। गाड़ी से आने में आपको 8 घंटे का समय लग सकता है। यहां आप चाहे तो नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं या फिर होटल में बैठकर ही यहां के खूबसूरत नजारों को एंजॉय कर सकते हैं।

लैंसडाउन

Landsdowne

उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए आदर्श हो सकता है। यहां आप नदी के किनारे कैंपिंग, बाजारों में घूमना, नजारों का भरपुर लुत्फ उठाने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। लैंसडाउन ग्रेटर नोएडा से लगभग 258 किमी दूर है। गाड़ी से जाने पर आपको 5-6 घंटों का समय लग सकता है। फ्लाईट से आने पर आपको 152 किमी दूर देहरादून आना पड़ेगा और ट्रेन से आने पर आपको 44 किमी दूर कोटद्वार स्टेशन आना होगा।

नैनीताल

Nainital

झीलों के शहर नैनीताल में बच्चे नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। शाम के समय आप यहां के माल रोड पर टहल सकते हैं और नैना देवी के मंदिर में आरती देख सकते हैं। यहां आए तो तिब्बती स्टॉल से थुकपा खाना बिल्कुल मत भूलिए। ग्रेटर नोएडा से इसकी दूरी 273 किमी है। गाड़ी से आप लगभग 5 घंटों में यहां पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आने पर आपको काठगोदाम आना होगा जो नैनीताल से 35 किमी दूर है।

कसौली

Kasauli

अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी हिमाचल प्रदेश का शहर कसौली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफरों और कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। ग्रेटर नोएडा से कसौली करीब 360 किमी दूर है। ग्रेटर नोएडा से गाड़ी से आप 7 घंटों में यहां पहुंच सकते हैं।

More News

    Read more about: noida delhi nainital
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+