मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिए न तो जगहों की कमी है और न ही यहां समय का पता चलता है। लेकिन आप अगर मायानगरी की भागदौड़ से दूर कुछ समय अपने या अपने परिवार और दोस्तों के साथ थोड़ा ठहर कर समय को एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको जरूरत है एक लॉन्ग वीकेंड की और उसके साथ ही एक शानदार से लॉन्ग वीकेंड डेस्टिनेशन की।
जहां हरियाली हो, पक्षियों की चहचहाहट हो, बारिश की बुंदों को एंजॉय किया जा सकें और झरनों व पहाड़ों के शानदार नजारों का लुत्फ उठाया जा सकें।

हम यहां आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो मुंबई से बहुत ज्यादा दूर नहीं है लेकिन यहां आप सहयाद्री और पश्चिमी घाट की प्राकृतिक सुन्दरता को भरपूर निहार सकेंगे।
1. लोनावला और खंडाला
इन दोनों जुड़वा शहरों की पहचान ही इनकी हरियाली और शानदार पर्वतीय नजारें हैं। बारिश के मौसम में यहां आपको कई जगहों पर झरने दिखाई देंगे, जो इन दोनों शहरों की सुन्दरता में चार चांद ही लगा देते हैं। अगर आप मुंबई से किसी लॉन्ग वीकेंड पर 3-4 दिनों के लिए किसी रिफ्रेशिंग जगह की तलाश कर रहे हैं तो लोनावला या खंडाला का विकल्प जरूर सोच सकते हैं। यहां आप नेचर वॉक पर जा सकते हैं, पार्टनर का हाथ पकड़ कर पेड़ों के बीच से गुजरती सड़कों पर टहल सकते हैं। वाटरफॉल पर एंजॉय कर सकते हैं।
मुंबई से दूरी : लगभग 82 किमी

2. माथेरान
मुंबई के आसपास 3-4 दिनों के लिए घूमने की परफेक्ट जगहों में माथेरान का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। यह न सिर्फ भारत का बल्कि पूरे एशिया महादेश का है कार-फ्री पहाड़ी शहर है। यहां तक पहुंचने का एकलौता साधन टॉय ट्रेन है। अपनी घनी हरियाली, प्रदूषण मुक्त हवाएं और शानदार नजारों के लिए माथेरान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर्यटक ट्रेकिंग, घुड़सवारी और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। माथेरान की सनराइज और सनसेट आपको बिल्कुल एक अलग ही दुनिया का अनुभव करवाती है।
मुंबई से दूरी : लगभग 80 किमी

3. पंचगनी
हालांकि मुंबई से पंचगनी की दूरी थोड़ी ज्यादा है लेकिन यह जगह कैंपिंग के लिए आदर्श मानी जाती है। यहां के स्ट्रॉबेरी के बागान, पुराने बंगले और कई रोमांचक जगहें आपको बेहद आकर्षित करती हैं। पंचगनी की प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को स्ट्रॉबेरी के बागिचे और उससे बनी ताजा जैम या कैंडी बेहद पसंद आती है। यहां देखने लायक कई प्वाएंट्स हैं जैसे सिडनी, ढोम डैम और टेबल लैंड।
मुंबई से दूरी : 244 किमी

4. महाबलेश्वर
बात अगर स्ट्रॉबेरी की हो ही रही है तो क्यों न महाबलेश्वर का भी जिक्र छेड़ दिया जाए। मुंबई से कुछ दूरी पर मौजूद महाबलेश्वर लॉन्ग वीकेंड पर घूमने-फिरने के साथ-साथ ऐतिहासिक जगहों को करीब से जानने के लिए भी बेस्ट जगह है। यहां कई पुराने मंदिर हैं, जहां पर्यटक घूमने जाते हैं। इसके अलावा 17वीं शताब्दी में बना मराठा किला प्रतापगढ़ का किला और शिव मंदिर भी हैं, जिन्हें खासतौर पर देखने के लिए पर्यटक महाबलेश्वर पहुंचते हैं। आप यहां भी स्ट्रॉबेरी के बागानों में घूम, स्ट्रॉबेरी को चखना और उससे बने ताजा जैम-जेली व अन्य उत्पादों को खरीद सकते हैं।
मुंबई से दूरी : लगभग 263 किमी

5. नासिक
गोदावरी नदी के किनारे बसा नासिक सावन के महीने में घूमने के लिए भी परफेक्ट जगह है। यहां आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ-साथ सीता गुफा, श्री कालाराम मंदिर, मुक्तीधाम मंदिर, हरिहर किला, सोमेश्वर महादेव मंदिर और सोमेश्वर वाटर फॉल आदि में भी घूमने जा सकते हैं। अगर मंदिरों से कुछ अलग देखना चाहते हैं तो नासिक के सिक्कों के म्यूजियम में भी एक बार जरूर घूम आएं। यहां आपको अपने देश के साथ-साथ कई और देशों में सिक्कों के इतिहास में झांकने का मौका मिलेगा।
मुंबई से दूरी : लगभग 166 किमी



Click it and Unblock the Notifications














