Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तेज गर्मी से पाना है राहत तो Weekend Trip पर घूम आएं महाराष्ट्र के ये वॉटरफॉल्स

तेज गर्मी से पाना है राहत तो Weekend Trip पर घूम आएं महाराष्ट्र के ये वॉटरफॉल्स

गर्मी में पानी के पास एक अलग ही सुकून मिलता है। फिर चाहे वह नीला समंदर हो या झरने का पानी। महाराष्ट्र में दोनों जगह ही उपलब्ध है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर समुद्र के किनारों पर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। इस वजह से Sea Beach पर काफी ज्यादा भीड़ मिलती है।

waterfall

इसलिए हम आपको महाराष्ट्र के कुछ झरनों के बारे में जहां वीकेंड ट्रिप पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के साथ-साथ गर्मी को भी मात दे सकते हैं।

Weekend ट्रिप के लिए महाराष्ट्र के कुछ प्रसिद्ध झरने

चाइनामैन वॉटरफॉल

chinaman waterfall

महाबलेश्वर के पास कार्वियाली रोड और टाइगर पाथ रोड के पास यह झरना हरियाली और घने जंगलों से घिरा हुआ है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित यह झरना आंखों को सुकून प्रदान करने के साथ-साथ गर्मी में भी राहत देगी।

लिंगमाला वॉटरफॉल

lingmala waterfall

महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के पास ही एक और फेमस झरना है, लिंगमाला वॉटरफॉल। इस झरने का मुख्य स्रोत वन्ना घाटी है, जहां से पानी करीब 600 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यहां आसमान में अक्सर इंद्रधनुष बनता दिखायी देता है। इस जगह का मनमोहक नजारा आपको निश्चित रूप से ताजगी से भर देगा।

कुन वॉटरफॉल्स

koon waterfalls

पुराने पुणे-मुंबई के रास्ते पर लोनावाला और खंडाला के जुड़वां हिल स्टेशनों के बीच में आपको कुन वॉटरफॉल्स मिलेगा। यह महाराष्ट्र का एक फेमस वॉटरफॉल है। 659 फीट की ऊंचाई से सफेद दूध जैसा पानी नीचे गिरता है। मानसून के बाद इस झरने की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

अम्बोली घाट वॉटरफॉल

amboli ghat water

सिंधुदुर्ग जिले में स्थित अम्बोली घाट वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। घाट के आस पास से होकर छोटी-छोटी नदियां बहती हैं और साथ में अस्थायी वॉटरफॉल आपको तेज गर्मी से जरूर राहत पहुंचाएगा। इस वॉटरफॉल की सुन्दरता भी मानसून के समय कई गुना बढ़ जाती है।

देवकुंड वॉटरफॉल

devkund waterfall

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित देवकुंड वॉटरफॉल के लिए भीरा गांव से ट्रेक शुरू करना होता है। यह वॉटरफॉल महाराष्ट्र का एक फेमस झरना है। हालांकि इस वॉटरफॉल पर वीकेंड पर लोगों की काफी भीड़ होती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि देवकुंड वीकडेज में ही जाएं।

भावली वॉटरफॉल

bhavli waterfall

महाराष्ट्र के नासिक जिले में भावली वॉटरफॉल के साथ-साथ बावली डैम भी है। वॉटरफॉल नीचे डैम में ही गिरती है। आप चाहे तो वॉटरफॉल के साथ-साथ डैम में भी घूम सकते हैं। यहां से सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला का खूबसूरत नजारा दिखायी देता है। भावली वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए भावली गांव से ट्रेक करना पड़ता है।

गावली देव वॉटरफॉल

gav;i dev waterfall

यह वॉटरफॉल नवी मुंबई में है। काफी कम लोगों को इस वॉटरफॉल के बारे में पता है। इसलिए यहां भीड़ भी कम होती है। इस वॉटरफॉल पर प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ आपको बर्ड वॉचिंग का आनंद भी मिलेगा। दरअसल, यह वॉटरफॉल गावली देव पक्षी अभ्यारण्य में पड़ता है। इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको करीब 15 मिनट ट्रेक करना पड़ेगा।

More News

    Read more about: maharashtra india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+