Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »होटल और होमस्टे में क्या होता अंतर है ? क्यों होता है दोनों के किराए में फर्क?

होटल और होमस्टे में क्या होता अंतर है ? क्यों होता है दोनों के किराए में फर्क?

कभी भी वैकेशन पर जाने का जब प्लान बनता है तो आने-जाने के टिकट के साथ जिसकी सबसे पहले बुकिंग की जाती है, वह है होटल। ट्रिप पर ठहरने के लिए अगर मन मुताबिक होटल मिल जाए, तो उस ट्रिप पर घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।

Homestay

कई बार मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों में या फिर Rural इलाकों में आपने होटल के बजाए होमस्टे में रुकने के बारे में भी जरूर सुना होगा। पर होमस्टे आखिर होता क्या है?

आइए आपको होटल और होमस्टे के बीच का फर्क बताते हैं। साथ में यह भी बताते हैं दोनों में से कौन सा ज्यादा सुरक्षित होता है।

क्या होता है होटल

Hotel

जैसा कि होटल के बारे में हम सभी को पता है, होटल वाले अपने गेस्ट को ढेर सारी सुविधाएं प्रदान करते हैं। एसी, बाथरुम में गिजर, शेविंग किट से लेकर शावर किट तक, कमरे में टीवी, रुम सर्विस, ऑन कॉल 24 घंटे खाने-पीने की सुविधा से लेकर लॉन्ड्री और भी कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। इसके अलावा होटल में स्वीमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर-लंच तक में ढेर सारे विकल्प, गेम स्टेशन जैसी ढेर सारी अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।

होमस्टे क्या होता है

Homestay 2

होमस्टे घर से दूर, घर की तरह होता है। लेकिन इसमें होटल की तुलना में कुछ सुविधाएं मिलती हैं। होमस्टे में चाय-कॉफी सिर्फ एक कॉल पर आपको नहीं मिलेगा बल्कि खुद से बनाना पड़ेगा। अगर नाश्ते का समय नहीं है लेकिन कुछ स्नैक्स खाने का मन है तो उसके लिए भी कीचन में आपको खुद ही जाना पड़ेगा। होमस्टे के कमरे ना तो होटल के कमरों की तरह लग्जूरियस होते हैं और ना ही इनके बाथरुम में आपको होटल की तरह गिजर, विभिन्न प्रकार के किट उपलब्ध करवाएं जाते हैं। यहां आपको गैस या फिर इलेक्ट्रिक केट्ल में पानी गर्म करके पीना पड़ेगा।

क्या होता है होटल और होमस्टे में अंतर

Hotel and homestay

पानी - होटल के कमरों में मिनरल वॉटर की बोतलें पहले से रखी होती हैं। पानी मंगवाने के लिए रुम सर्विस को बस एक कॉल करने की जरूरत होती है और कमरे में आपको मिनरल वॉटर की बोतल मिल जाती है। होमस्टे में आपको मिनरल वॉटर मिलेगी, इसकी संभावना ना के बराबर ही होती है। होमस्टे का माहौल घर जैसा होता है, इसलिए यहां पीने के लिए जग में वहीं पानी दी जाती है जो घर के बाकी लोग पीते हैं। अगर बाहर आप रिस्क नहीं लेना चाहते और मिनरल वॉटर ही पीना चाहते हैं तो आपको खुद से खरीद कर लाना पड़ेगा।

गर्म पानी - किसी भी होटल में नहाने के लिए बाथरुम में लगे गिजर को बस ऑन करने की देर होती है। कई होटल में गर्म पानी के सेंट्रलाइज पाइप होते हैं, जिनसे 24 घंटे गर्म पानी आता रहता है। गिजर ऑन करने की भी जरूरत नहीं होती है। लेकिन होमस्टे में गर्म पानी से नहाने के लिए आपको बाल्टी में गर्म पानी दे दिया जाएगा, वो भी सीमित मात्रा में।

Best Homestay

खाना - अगर आप होटल में रुकते हैं, तो भूख लगने पर होटल के ही रेस्तरां से बस एक कॉल कर देने पर आपके रुम में खाना पहुंचा दिया जाता है। क्या खाना है, यह चुनने के लिए आपको एक बड़ी सी मेन्यू कार्ड दी जाती है, जिसमें कई तरह के व्यंजनों का विकल्प मिलता है। हां, इसका बिल आपको अलग से जरूर चुकाना पड़ता है। लेकिन होमस्टे में खाने में आपको सिर्फ वहीं मिलेगा, जो उस दिन का मेन्यू होगा। यहां आपको विस्तृत मेन्यू में से अपनी पसंद के व्यंजन चुनने का मौका नहीं दिया जाता है। खाना आपको होमस्टे के डाइनिंग एरिया में जाकर ही खाना पड़ेगा, आपके कमरे में नहीं पहुंचायी जाएगी।

स्वच्छता - होमस्टे और होटल दोनों जगहों पर ही साफ-सफाई और हाईजिन का विशेष ध्यान दिया जाता है। लेकिन होटल के लग्जरी कमरों और ड्रामाटिक लाइट्स की वजह से होटल के कमरे व बाथरुम ज्यादा साफ दिखाई देते हैं। होमस्टे में कई बार आपको अपनी पसंद से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि होमस्टे में बिस्तर के चादर से लेकर बाथरुम की सफाई तक के लिए शिकायत करनी पड़ती, तब जाकर वहां आपकी पसंद के अनुसार साफ-सफाई करवायी जाती है।

Homestay room

कमरे - होटल में आप अपनी पसंद के अनुसार सिंगल बेड रुम, डबल बेड रुम, रुम विद सेपरेट बेड या फिर नॉर्मल ट्रिपल बेड रुम का चुनाव कर सकते हैं। आपके कमरे की चाभी आपके पास ही होती है, इसलिए सामानों के चोरी होने का डर भी नहीं रहता है। लेकिन होमस्टे में आपको कभी-कभी दूसरे गेस्ट के साथ अपना रुम शेयर करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति में होमस्टे में सामानों को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाती है।

Take a Poll

कौन सा होता है ज्यादा सुरक्षित

अब तक तो आपको समझ में आ चुका होगा कि होटल और होमस्टे के किराए में फर्क के मुख्य कारण क्या होते हैं। अगर सुरक्षा के लिहाज से देखा जाए तो होटल और होमस्टे दोनों की सुरक्षा ही स्थान पर निर्भर करती है। होमस्टे का क्रेज ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में होता है, जहां होटल नहीं होते या फिर काफी कम होते हैं। इसलिए अगर आप पहाड़ों के ग्रामीण इलाकों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो होमस्टे का विकल्प भी चुन सकते हैं।

restuarant

हां, सुरक्षा के लिहाज से आपको होटल या फिर होमस्टे दोनों जगहों पर सतर्कता बरतनी पड़ेगी ही। अगर आप बजट के बारे में सोच रहे हैं तो निश्चित रूप से होमस्टे किफायती विकल्प हो सकते हैं। होमस्टे किराए में खाना-नाश्ता भी शामिल होता है लेकिन होटल में आपको सिर्फ मॉर्निंग ब्रेकफास्ट (निर्धारित समय के अंदर) ही मिलता है। अगर आप होटल के रेस्तरां से खाना मंगवाकर या वहां जाकर खाते हैं तो उसका बिल चेकआउट के समय आपको चुकाना पड़ता है।

More News

    Read more about: travel india hotel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+