Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »और भी निखर जाएगा चांद जब होगा 'सुपरमून' का दीदार, कब और कैसे दिखेगा यह नजारा?

और भी निखर जाएगा चांद जब होगा 'सुपरमून' का दीदार, कब और कैसे दिखेगा यह नजारा?

कभी-कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जाता है। अगस्त में ऐसी ही खगोलिय घटना एक नहीं बल्कि दो बार घटने वाली हैं। इनमें से पहली घटना आज रात यानी 1 अगस्त को ही होगी जब आसमान में 'सुपरमून' का दीदार होगा। आज रात जब चांद आसमान में निकलेगा तो आम दिनों की तरह नहीं बल्कि काफी बड़ा और चमकिला होगा।

Moon

इस वजह से ही इसे 'सुपरमून' कहा जा रहा है। आज नजर आने वाले चांद को 'स्टर्जन मून' कहा जाता है। पर स्टर्जन मून क्या होता है? आज आसमान में चांद बड़ा कैसे नजर आएगा? क्या भारत में 'सुपरमून' दिखाई देगा? क्या इसे देखने के लिए किसी खास यंत्र या गैजेट की जरूरत है? चलिए इन सवालों का जवाब ढूंढते हैं।

क्या है सुपरमून?

सुपरमून चांद से जुड़ी एक दुर्लभ खगोलिय घटना है। सुपरमून के समय चांद आम दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बड़ा दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस दिन चांद पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। अगस्त में जो सुपरमून होता है उसे आम तौर पर स्टर्जन मून का नाम दिया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार 1 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,57,530 किमी की दूरी पर होगा। आम दिनों की तुलना में 1 अगस्त को चंद्रमा करीब 14% अधिक बड़ा और 30% अधिक चमकदार दिखाई देगा।

स्टर्जन मून किसे कहते हैं?

Super moon 2

1 अगस्त को जो सुपरमून होगा उसे पारंपरिक रूप से स्टर्जन मून कहा जाता है। चंद्रमा को यह नाम स्टर्जन नाम की एक मछली से मिला है। दरअसल, काफी साल पहले उत्तरी अमेरिका की ग्रेट झीलों यानी ग्रेट लेक्ट में अगस्त के महीने में ही ना जाने कैसे स्टर्जन मछलियों की तादाद काफी बढ़ जाती थी। इस वजह से ही अगस्त में होने वाले सुपरमून या फुलमून के चांद को स्टर्जन मून कहा जाता है।

कहां-कहां दिखेगा सुपरमून?

सुपरमून दुनिया के कई देशों में अलग-अलग समय साफ-साफ नजर आने वाला है।

  • लंदन में सुपरमून शाम को 6 बजकर 33 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
  • ब्रिटेन में सुपरमून शाम को 7 बजकर 31 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया में सुपरमून 2 अगस्त की अहले सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर अपने पूरे शबाब पर नजर आएगा।
  • संयुक्त अरब अमीरात में सुपरमून रात को 10 बजकर 32 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
  • भारत में सुपरमून 1 अगस्त की देर रात 12 बजकर 02 मिनट पर अपने चरम पर होगा।

कैसे देख सकेंगे सुपरमून?

1 अगस्त को होने वाले सुपरमून को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। बस किसी ऐसे स्थान पर जहां से चांद साफ-साफ नजर आता हो, ढूंढ निकालने की जरूरत है। चंद्रोदय और चंद्रास्त के समय का सही पता लगाकर उस समय के आसपास चांद को देखने की कोशिश करें।

सुपरमून को शानदार तरीके से अनुभव करने के लिए अच्छा होगा कि किसी ऐसी जगह को चुनें जहां स्ट्रीट लाइट या रोशनी की चकाचौंध ना हो। इससे चांद की रोशनी ज्यादा साफ और स्वच्छ दिखेगी। अगर शहर से दूर जाना संभव नहीं है तो सुपरमून को आप किसी ऊंची बिल्डिंग की छत से भी देख सकते हैं। हां, इसे देखते समय छत की सारी लाइट्स को जरूर बंद कर दें।

बता दें, अगस्त 2023 का दूसरा सुपरमून 30 अगस्त को होगा। उस दिन चांद को 'ब्लूमून' कहा जाएगा।

More News

    Read more about: india travel astronomy
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+