Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू होने वाली है गेम चेंजर बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस?

कब से शुरू होने वाली है गेम चेंजर बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस?

जल्द ही बैंगलोर से हैदराबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली है। दोनों शहरों के बीच तेज रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस किसी गेम चेंजर से कम नहीं होगी। यह तेलंगना में चलने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। दो महत्वपूर्ण शहरों, हैदराबाद से बैंगलोर को जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस एक बड़ा कदम होने वाली है।

hyderabad bangalore vande bharat express

बैंगलोर से हैदराबाद के काचीगुडा स्टेशनों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को यह दूरी तय करने में सिर्फ 4 घंटों का समय लग सकता है। हालांकि यह ट्रेन कब से शुरू होगी, इस बाबत अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर से हैदराबाद तक सड़क मार्ग से जाने पर 10 घंटों का समय लग जाता है। लेकिन ट्रेन से यह दूरी सिर्फ 4 घंटों में तय की जा सकेगी। इस रुट पर फिलहाल सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन यशवंतपुर काचीगुडा दुरंतो एक्सप्रेस है, जिसे 610 किमी की दूरी को तय करने में करीब 7 घंटों का समय लगता है। बताया जाता है कि इस रुट पर ट्रेन का ट्रायल रन भी शुरू हो चुका है। इस रुट वंदे भारत के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा आईटी प्रोफेशनल, बिजनेसमैन और उन छात्रों को होने वाला है जो नियमित रूप से दोनों शहरों के बीच आते-जाते हैं।

secunderabad hyderabad bangalore

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर-हैदराबाद रुट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोचों की ट्रेन होगी, जिसमें 14 चेयरकार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे। जानकारी के मुताबिक ट्रायल रन के लिए जो ट्रेन भेजी गयी है, वह 8 कोच वाली रेक है। साउथ सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया, "हम काचीगुडा से धोने के बीच ट्रेन का ट्रायल रन कर रहे हैं। हमें जैसे ही पूरी ट्रेन सेट मिल जाती है, हम इस ट्रेन का सामान्य परिचालन शुरू कर देंगे।"

इस ट्रेन का संभावित रुट यशवंतपुर, धर्मवरम, धोने, कुरुनूल सिटी, गडवाल जंक्शन, महबूबनगर, शादनगर और काचीगुडा हो सकती है। शादनगर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव देने की वजह हैदराबाद एयरपोर्ट के साथ कनेक्शन को बढ़ाना है। संभावना जतायी जा रही है कि पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। अगस्त में ही इस ट्रेन के शुरू होने की संभावना है।

बता दें, यह वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटर और तेलंगना दोनों राज्यों के लिए तीसरी वंदे भारत होने वाली है। इससे पहले कर्नाटक में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मैसूर से चेन्नई वाया बैंगलोर और बैंगलोर से धारवाड़ के बीच होता है। तेलंगना में इससे पहले दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम और तिरुपति के बीच होता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+