Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या है पानीपुरी का इतिहास और क्यों सर्च इंजन गूगल कर रहा है इसे Celebrate?

क्या है पानीपुरी का इतिहास और क्यों सर्च इंजन गूगल कर रहा है इसे Celebrate?

सर्च इंजन गूगल भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फुड और आपकी चटखारेदार पानीपुरी को एक अनोखे तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने पानीपुरी पर एक गेम Doodle बनाया है। इस गेम में लोग 'पानीपुरी वाले भईया' को अपने ग्राहकों को उनके मनपसंद फ्लेवर वाली पानीपुरी बेचने में मदद कर रहे हैं।

google doodle

लेकिन इतने तरह के स्ट्रीट फुड होने के बावजूद अचानक गूगल ने पानीपुरी को ही क्यों सेलिब्रेट करने का मूड बनाया? और सबसे पहला पानीपुरी किसने और क्या सोचकर तैयार किया होगा?

चलिए इन सवालों का जवाब ढूंढते हैं :

गूगल क्यों कर रहा है पानीपुरी को सेलिब्रेट

Pani Puri

सर्च जाएंट गूगल अक्सर डूडल बनाकर त्योहारों, खास लोगों और उपलब्धियों का जश्न मनाता है। पानीपुरी को सेलिब्रेट करने के पीछे भी एक बड़ी उपलब्धि ही है। दरअसल, 12 जुलाई 2015 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां ने अपने ग्राहकों को 51 फ्लेवर्स की पानीपुरी परोसी थी जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था। उस रेस्तरां का नाम Golden Book of World Records में दर्ज हो गया था। 8 साल बाद भारतीयों की सबसे फेवरेट स्ट्रीट फुड को डूडल के जरिए गूगल उस उपलब्धी के लिए ही सम्मानित कर रहा है।

किन नामों से पुकारा जाता है इसे

भारत में जितने राज्य हैं, लगभग हर राज्य में पानीपुरी किसी ना किसी स्वरूप में जरूर मौजूद है। दिल्ली, पंजाब, जम्मु कश्मीर और उत्तरी राज्यों में इसे गोल गप्पा कहा जाता है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में इसे पुचका या फुचका के नाम से जाना जाता है।

Pani Puri

हरियाणा में इसे पानी पताशी, मध्य प्रदेश में फुल्की, उत्तर प्रदेश में पानी बताशे या पताशी, असम में फुस्का या पुस्का, गुजरात के कुछ हिस्सों में पकोड़ी और ओडिशा में इसे गुपचुप कहा जाता है। हालांकि गूगल ने पानीपुरी का परिचय दक्षिण एशियाई स्ट्रीट फुड के तौर पर करवाया है, जो बाहर से कुरकुरा होता है और अंदर उबला आलू, चना, मसाले, मिर्च भरा रहता है। गूगल ने इसमें फ्लेवर्ड (इमली/पुदिना) पानी होने की बात भी कही है।

कितने फ्लेवर्स की मिलती है पानीपुरी

PaniPuri

शुरुआती दिनों में पानीपुरी सिर्फ खट्टी इमली के फ्लेवर में ही मिलती थी। लेकिन धीरे-धीरे लोगों के स्वाद में परिवर्तन हुआ और अब यह लगभग हर 'पानीपुरी वाले भईया' के पास पुदिना और मीठी चटनी के फ्लेवर में भी उपलब्ध है। इसके अलावा आजकल यह मार्केट में आपको दही, चॉकलेट, स्वीट कॉर्न, पिज्जा, चिकन और भी ना जाने कितने फ्लेवर्स में उपलब्ध है। लेकिन हर पानीपुरी लवर का फेवरेट पारंपरिक इमली की खट्टी पानी के साथ मिलने वाली पानीपुरी ही मानी जाती है।

किसने सबसे पहले बनाया था पानीपुरी

क्या आप जानते हैं पानीपुरी का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है और सबसे पहली पानीपुरी द्रौपदी ने बनायी थी। जी हां, जब द्रौपदी की शादी पांडवों से हुई तो उस समय उनके पास धन-संपदा का काफी अभाव था। इसलिए पांडवों की माता कुंति ने रात की बची हुई आलू की सब्जी और आटा से द्रौपदी को कुछ ऐसा भोजन बनाने के लिए कहा जिससे पांडवों का पेट भर सके।

Panipuri

तब द्रौपदी ने अपनी पाक कला (Culinery Art) का इस्तेमाल कर पानीपुरी तैयार किया था। दूसरी मान्यता के अनुसार पानीपुरी सबसे पहले मगध यानी वर्तमान के दक्षिणी बिहार में तैयार की गयी थी।

More News

    Read more about: food india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+