Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लुप्त होता जा रहा वुलर झील!

लुप्त होता जा रहा वुलर झील!

विशाल व शानदार वुलर झील,जम्मू कश्मीर के झेलम नदी का विस्तार है। इसे एशिया के सबसे बड़े मीठे पानी का स्रोत भी कहा जाता है।

आज कल बहुत ज़्यादा सुनने में आ रहा है, कि शहरीकरण के प्रभाव से देश के लगभग सारे जल निकाय समाप्ति के कगार पर आ गये हैं। वुलर झील भी उन्हीं जल निकायों में से एक है, जो जल्द ही लुप्त होता जा रहा है। यह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से लगभग 70 किलोमीटर दूर बांडीपोरा ज़िले में स्थित है।

Wular lake

वुलर झील
Image Courtesy: Maxx786

नदी के दूसरी तरफ पहाड़ों का नज़ारा एक शन्तिचित्त परिदृश्य बनाता है। इस झील में आपको कई तरह के समुद्री जीव मिल जाएँगे, जिसकी वजह से यह झील मछली पकड़ने का भी मुख्य केंद्र है।

सौभाग्य से वुलर झील 26 वेटलैंड रामसार कन्ज़र्वेशन साइट में से एक है। इसलिए इस झील की रक्षा और इसे बचाए रखने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग कई सारे परियोजनाओं के तहत इसकी सुंदरता को बचाने और बढ़ाने में लगे हैं ताकि इसके पर्यटन में सुधार किया जा सके। इन सबके साथ वुलर झील में कई वॉटर स्पोर्ट्स( पानी के खेलों) का आयोजन भी किया जाता है, जैसे वॉटर स्कीइंग और बोटिंग।

Wular lake

वुलर झील
Image Courtesy: Maxx786

वुलर झील, अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के साथ पक्षियों की कई प्रजातियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यह उन जगहों में से एक है जहाँ आपको कई प्रवासी पक्षियों का समुह सबसे ज़्यादा देखने को मिलेंगे। कई प्रकृति प्रेमी और पक्षियों के वैज्ञानिक वुलर झील पर व्यापक अनुसंधान के लिए भी आते हैं।

बस इतना ही नहीं, वुलर झील का यह आकर्षक नज़ारा कशमीर की घाटी का सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट भी है।

क्यूँ यह लुप्त होता जा रहा है?

वुलर झील का बहुत अधिक मात्रा में उपयोग करना भी वुलर झील के लिए ख़तरा बनता जा रहा है। इसके अलावा यहाँ सबसे ज़्यादा दुष्प्रभाव पड़ रहा है, क्युंकि इसके रखरखाव में बहुत ज़्यादा लापरवाही बरती जा रही है। झील के अधिकतर भाग में काई के जम जाने से वहाँ आने वाली पक्षियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इन सबको मद्देनज़र रखते हुए, इस झील को पूर्वावस्था में लाने की पूरी कोशिश की जा रही है, जो अब तक ख़तरे में है।

Wular Lake

वुलर झील
Image Courtesy: Mohit.vaishnav1

तथापि, इन सबके साथ आप इस आकर्षक मीठे पानी के स्रोत को देखना बिल्कुल भी ना भूलें, जो हज़ारों लोगों के जीवन जीने का एक मात्र स्रोत है। यहाँ तक कि कश्मीर में पकड़े जाने वाली मछलियों में 60% मछलियाँ यहीं से प्राप्त होती हैं।

तो जम्मू कश्मीर के इस आकर्षक वुलर झील के लुप्त हो जाने से पहले इसकी यात्रा पर जाना बिल्कुल भी ना भूलें। श्रीनगर के इस खूबसूरत नज़ारे पर थोड़ी देर के लिए आराम से बैठ कर इस खूबसूरत नज़ारे का आनंद ज़रूर लें।

Wular lake

वुलर झील
Image Courtesy: Maxx786

वुलर झील के नज़दीक अन्य पर्यटक स्थल

खीर भवानी मंदिर, मानसबाल झील, श्रीनगर, आँचार झील, सोपुर आदि वुलर झील के समीप ही मुख्य पर्यटक स्थल हैं।

वुलर झील कैसे पहुँचें

वुलर झील बांडीपोरा ज़िले में स्थित है, जो लेह- श्रीनगर हाइवे से लगभग 20 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। वुलर झील का मार्ग श्रीनगर के मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कई टूरिस्ट बस, श्रीनगर से वुलर झील तक के लिए 1 दिन के ट्रिप का आयोजन भी करते हैं और इसके साथ आसपास के भी कई पर्यटक क्षेत्रों का भ्रमण कराते हैं। आप श्रीनगर से कोई निजी टैक्सी या कैब बुक करा कर भी वुलर झील की यात्रा पर जा सकते हैं।

श्रीनगर कैसे पहुँचें?

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+