Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Year Ender 2024 : इस साल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध 10 होटल कौन-कौन से रहे? जानिए यहां

Year Ender 2024 : इस साल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध 10 होटल कौन-कौन से रहे? जानिए यहां

घूमने के लिए किसी जगह को फाइनल करने के साथ ही सबसे पहले लोग जिस चीज के बारे में बात करते हैं, वो है होटल। साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। लेकिन इस साल होटल व्यवसाय भी उतना ही चमका है। मेहमानों को आराम, सुविधा और संतोष के साथ ही कई होटल श्रृंखला (Hotel Chain) ने दुनिया में अपना नाम काफी फैलाया है।

इस साल के खत्म होने से पहले क्यों न एक बार पीछे मुड़कर देख लिया जाए कि कौन सी होटल श्रृंखला ने इस साल मेहमानों का दिल सबसे ज्यादा जीता। यह हम नहीं बल्कि अमेरिकी सर्वे एजेंसी YouGov.com की रिपोर्ट बता रही है। बता दें, YouGov.com की Q3 2024 सर्वे में ऑनलाइन होती है, जिसमें दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं।

top 10 hotel chain

YouGov.com की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रसिद्ध होटल श्रृखलाएं

1. हॉलीडे इन एक्सप्रेस (Holiday Inn Express)

Fame : 96%
Popularity : 60%
इस लिस्ट में पहला नाम हॉलीडे इन एक्सप्रेस का है। यात्रियों के लिए यह होटल चेन काफी लोकप्रिय है। होटल में आधुनिक सुविधाओं से लैस कमरे हो या शानदार ब्रेकफास्ट यह होटल अपनी सेवाओं से यात्रियों का दिल जीत लेता है। खास बात है कि शानदार होटल होने के बावजूद यह होटल यात्रियों के पॉकेट पर अधिक दबाव नहीं डालता है।

2. हॉलीडे इन (Holiday Inn)

Fame : 96%
Popularity : 63%

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध होटल श्रृंखलाओं की लिस्ट में यह दूसरा नाम है। यह हॉलीडे इन एक्सप्रेस का ही सिस्टर ब्रांड है। शानदार सुविधाओं के साथ ही बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रसिद्ध हॉलीडे इन परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों की पहली पसंद होता है।

3. वॉल्ट डिज्नी पार्क्स एंड रिसॉर्ट (Walt Disney Parks and Resotrs)

Fame : 95%
Popularity : 54%
डिज्नी की जादुई दुनिया सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी आकर्षित करती है। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध होटल श्रृंखलाओं की लिस्ट में वॉल्ट डिज्नी रिसॉर्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया है। डिज्नी वर्ल्ड घूमने जाने वाले लोगों और परिवारों का इस होटल में रुकना एक सपने जैसा ही होता है।

hotel top 10

4. मोटेल 6 (Motel 6)

Fame : 95%
Popularity : 38%
बजट फ्रेंडली होने के बावजूद मोटेल 6 साफ-सफाई और मेहमानों को ठहराने के शानदार साधनों वाला होता है। जिन लोगों को रोड ट्रिप्स पर जाना या एडवेंचर लॉन्ग ड्राईव पर बिना ज्यादा सोचे निकल जाना पसंद होता है, यह उनकी पसंदीदा लिस्ट में जरूर शामिल होता है। आरामदायक ठहराव को बजट के अंदर सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मोटेल 6 की होती है।

5. हिल्टन (Hilton)

Fame : 94%
Popularity : 61%
लग्जरी के साथ आधुनिक सुविधाएं, हिल्टन होटल श्रृंखला की यहीं पहचान है। हो भी क्यों न...इसके साथ पेरिस हिल्टन जैसा सेलिब्रिटी नाम जो जुड़ा हुआ है। जिन लोगों को लग्जरी होटल पसंद आते हैं, या जिनके सामने बजट की समस्याएं नहीं होती हैं, उनके लिए यह शानदार विकल्प होता है।

6. मैरिएट (Marriot)

Fame : 94%
Popularity : 61%
होटल इंडस्ट्री में यह नाम बहुत शानदार तरीके से चमक रहा है। यह एक लग्जरी बुटिक होटल श्रृंखला है। यात्रियों के साथ-साथ इस होटल को पार्टी, शादी और कई तरह के कार्यक्रमों के लिए भी अक्सर बुक किया जाता है।

7. डेज इन (Days Inn)

Fame : 93%
Popularity : 48%
किफायती कीमतों पर अगर ठहरने के अच्छे विकल्प के तौर पर डेज इन का नाम पूरी दुनिया के सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। जिन यात्रियों को बजट में रहकर घूमना-फिरना पसंद है, उनके लिए डेज इन बहुत अच्छा विकल्प है। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध होटल की लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

year ender 2024 best hotel

8. ट्रंप होटल (Trump Hotels)

Fame : 92%
Popularity : 41%
यात्रियों के ठहरने के लग्जरी विकल्प के तौर पर ट्रंप होटल श्रृंखला को बहुत पसंद किया जाता है। अपने शानदार डिजाइन और मेहमानों को दी जाने वाली बेहतरीन सेवाओं की वजह से यह होटल श्रृंखला दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

9. सुपर 8 मोटेल्स (Super 8 Motels)

Fame : 92%
Popularity : 39%
इस लिस्ट का अगला नाम सुपर 8 मोटल्स है। यात्रियों को किफायती कीमत पर अच्छे लोकेशन पर ठहरने के विकल्पों के तौर पर यह होटल काफी पसंद किया जाता है। यह होटल मुख्य रूप से रोड ट्रिप करने वाले पर्यटकों और ठहरने के बजट-फ्रेंडली विकल्प ढूंढने वालों को सबसे ज्यादा पसंद आता है।

10. हैम्पटन इन (Hampton Inn)

Fame : 91%
Popularity : 57%
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध होटलों की टॉप 10 लिस्ट में सबसे आखिर में है हैम्पटॉन इन। इस होटल की सबसे बड़ी खुबी यहां मेहमानों को परोसा जाने वाला कॉम्प्लीमेंट्री ब्रेकफास्ट है। इसके साथ ही कमरों की आधुनिक साज-सज्जा भी मेहमानों को सबसे ज्यादा पसंद आता है।

More News

    Read more about: year ender 2024 hotel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+