अरुणाचल प्रदेश की हरी-भरी घाटी जीरो के सबसे लोकप्रिय और शानदार आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल 'Ziro फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक 2023' का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस म्यूजिक फेस्टिवल में भारत के स्वतंत्र कलाकार अपनी कला का जलवा दिखाते हैं। बड़ी संख्या में खास तौर पर इस म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए लोग इस समय अरुणाचल प्रदेश के जीरो घाटी में पहुंचते हैं।

इस साल 28 सितंबर से जीरो म्यूजिक फेस्टिवल की शुरुआत होने वाली है। अगर आप भी इस दिलकश फेस्टिवल में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको टिकट लेकर अपना रिस्टबैंड लेना होगा, वर्ना यहां एंट्री नहीं मिलने वाली है।
आइए जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में पूरी Details बताते हैं :
वाइब्रेंट कल्चर और कला
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल किसी भी आम म्यूजिक फेस्टिवल की तरह नहीं है। यह अरुणाचल प्रदेश समेत देशभर की कला और संस्कृति को दर्शाता है। इस फेस्टिवल में भारत के लगभग हर कोने से कलाकार शामिल होते हैं, जो यहां अपनी कला का जलवा बिखेरते हैं। साल 2012 में जीरो म्यूजिक फेस्टिवल की शुरुआत बॉबी हैनो और मेनव्होपॉज गिटारिस्ट अनुप कुट्टी ने की थी।

4 दिनों तक चलने वाले इस म्यूजिक फेस्टिवल का होस्ट जीरो घाटी में रहने वाले अपातानी जनजाति के लोग होते हैं। अपातानी जनजाति अपनी शानदार मेहमानवाजी और म्यूजिक के प्रति उनके लगाव के लिए काफी लोकप्रिय हैं।
देश ही विदेशों से भी आते हैं म्यूजिक लवर्स
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सिर्फ देश के विभिन्न कोनों से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में म्यूजिक लवर्स इस समय अरुणाचल प्रदेश में आते हैं। इस आउटडोर म्यूजिक इवेंट का एनर्जी का पावरहाउस अगर कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा।

यहां ना सिर्फ म्यूजिक लवर्स को अपने पसंदीदा म्यूजिशियन के गाने सुनने का मौका मिलता है बल्कि ऑडियंस के लिए यहां फेस्टिवल वेन्यू के आसपास ही कैंप में रुकने की व्यवस्था भी की जाती है। ये कैंप आपके फेवरेट म्यूजिशियन या कलाकार के कैंप के आसपास भी हो सकता है। बता दें, जीरो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।
इस साल भी म्यूजिक फेस्टिवल में जिन कलाकारों के आने की संभावना हैं, वो निम्न हैं :

- शिवमनी
- ली रोनाल्डो
- लॉ माज़ा
- स्टीव शैली
- शाएर एनफंक
- इंडस क्रिड
- पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी
- मेनव्होपॉज
- गुरु र्यूबेन मशांगा
- बार्मर ब्वॉयज
जल्दी से बुक करें टिकट, हो रही हैं Sold Out
इस साल जीरो म्यूजिक फेस्टिवल 28 सितंबर से शुरू होने वाला है जो अगले 4 दिनों तक चलेगा। फेस्टिवल 1 अक्टूबर को खत्म होगा। अगर आप इसमें शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी से जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजकों की आधिकारिक वेबसाइट https://zirofestival.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं। ध्यान दें, Early Bird 4 days Passes जिनका मूल्य ₹6000 थी, सारी बिक चुकी हैं। अब ₹8000 की Passes और फेस्टिवल के चारों दिनों के लिए सिंगल डे पास ही बची हुई हैं।

पहले दिन के पास का मूल्य ₹2,500 है। दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के पास का मूल्य ₹3,000 है। म्यूजिक फेस्टिवल के वेन्यू के पास में दो होटल मौजूद हैं, होटल जीरो व्यू और जीरो वैली रिसॉर्ट। इसमें से जीरो वैली रिसॉर्ट पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुका है। वहीं जीरो व्यू होटल का कॉर्पोरेट और सुइट भी बुक हो चुका है। इसलिए पूरी तरह से सोल्ड आउट होने से पहले जल्दी से अपना बुकिंग कर लें।
अरुणाचल प्रदेश के लिए परमिट
भारत के किसी भी राज्य से अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले नागरिकों (अरुणाचल प्रदेश के रहनेवालों को छोड़कर) को स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। साथ ही विदेशी नागरिकों को भी अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परमिट लेनी पड़ती है।
1. ILP परमिट : भारतीय नागरिकों को जो परमिट लेनी होती है, उसे Inline परमिट यानी ILP परमिट कहा जाता है। यह परमिट के लिए ऑनलाइन या अरुणाचल प्रदेश सरकार के ऑफिस से लेनी होती है। अरुणाचल प्रदेश सरकार का ऑफिस जहां से आपको परमिट मिल सकेगी, वह दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, शिलॉन्ग, तेजपुर, डिब्रुगढ़, जोरहाट और लखीमपुर में मिल जाएंगे।
2. Protected area परमिट : अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए विदेशी नागरिकों को Protected area परमिट या PAP लेना होगा। उन्हें यह परमिट देश के गृह मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश सरकार के होम कमिश्नर समेत अन्य कई ऑफिसों से आसानी से मिल जाएगा।
कैसे पहुंचे जीरो
अरुणाचल प्रदेश के जीरो घाटी तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी है। यहां से जीरो तक के लिए आपको गाड़ियां मिल जाएंगी। गुवाहाटी से जीरो तक सड़क मार्ग से जाने में 7 घंटों का समय लगता है। ईटानगर से जीरो के लिए बसें भी मिल जाती हैं जिनका किराया ₹100 से ₹200 हो सकता है। जीरो से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नहरलागन है, जो यहां से 3 घंटे की दूरी पर है। जीरो के लिए गुवाहाटी से ट्रेन भी पकड़ी जा सकती है, जो एक रात में आपको इस खुबसूरत घाटी में पहुंचा देगी।



Click it and Unblock the Notifications













