Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रिकॉर्ड समय में खुला ज़ोजीला पास तो फटाफट घूम आएं ये 5 जगहें, देर की तो बढ़ जाएगी भीड़

रिकॉर्ड समय में खुला ज़ोजीला पास तो फटाफट घूम आएं ये 5 जगहें, देर की तो बढ़ जाएगी भीड़

कश्मीर और लद्दाख घूमने जाने वालों के लिए ज़ोजीला पास एक प्रमुख आकर्षण होता है। हर साल लगभग 160-180 दिनों तक बर्फ की मोटी चादर के नीचे ढंके रहने वाले ज़ोजीला पास को इस साल रिकॉर्ड समय में खोल दिया गया है। इस साल महज 35 दिनों के अंदर ही ज़ोजीला पास को खोल दिया गया है।

समु्द्रतल से 11,575 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ज़ोजीला पास जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग को लद्दाख से जोड़ता है। अगर आप भी ज़ोजीला पास से होकर कहीं जाना चाहते हैं, तो यहीं बेस्ट समय है...घूम आएं। ध्यान दें, कुछ ही दिनों में इस पास से होकर गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।

zojila pass

इसलिए भीड़ ज्यादा होने से पहले ज़ोजीला पास से होकर इन 5 जगहों पर घूम आएं -

1. लेह

ज़ोजीला पास श्रीनगर को लेह से जोड़ती है। लेह अपने शानदार परिदृश्यों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा लेह में मौजूद बौद्ध मॉनेस्ट्री, लेह पैलेस, शांति स्तूप और लेह मार्केट भी देखने लायक जगह है। अगर आप एडवेंचर के शौकिन हैं, तो यहां ट्रेकिंग, राफ्टिंग या फिर माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते हैं।

visit sonmarg via zojila pass

2. द्रास घाटी

द्रास घाटी (वैली) को लद्दाख का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह घाटी ज़ोजीला पास से महज 10 मील (16 किमी) की दूरी पर मौजूद है। यह अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए सबसे अधिक मशहूर है। ज़ोजीला पास होकर द्रास वैली पहुंचकर पर्यटक द्रास वीलेज, यहां की सांस्कृतिक धरोहर और शानदार परिवेश को एंजॉय कर सकते हैं। द्रास घाटी में होने वाला वार्षिक लद्दाख फेस्टिवल भी पर्यटकों में काफी फेमस है।

visit leh via zojila pass

3. कारगील

कारगील 1999 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। ज़ोजीला पास से लगभग 97 किमी पश्चिम में मौजूद कारगील में कारगील वार मेमोरियल देखने लायक जगह है। इसके अलावा यहां के बौद्ध मॉनेस्ट्री, ग्रामीण परिवेश और ऊंचाई पर मौजूद झीलें काफी सुन्दर हैं।

4. गुमरी ग्लेशियर

ज़ोजीला पास से होकर गुजरे और किसी ग्लेशियर को नहीं देखे, ऐसे कैसे हो सकता है। गुमरी ग्लेशियर ज़ोजीला पास से कुछ दूरी पर स्थित है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों और बर्फ की मोटी सफेद चादर के अलावा पर्यटक यहां कैंप, और यहां के शानदार दृश्यों को अनुभव कर सकते हैं।

gumri glacier zojila pass

5. सोनमर्ग

सोनमर्ग को ज़ोजीला पास का बेस कहा जाता है। कश्मीर घाटी की सबसे अधिक सुन्दर और किसी तस्वीर जैसी सुन्दर जगहों में सोनमर्ग का नाम शामिल होता है। हरियाली के साथ-साथ अगर बर्फीली चोटियों का भी आनंद उठाना है, तो इसके लिए सोनमर्ग एक आदर्श जगह हो सकती है।

सोनमर्ग में पर्यटक ट्रेकिंग के साथ-साथ थाजिवास ग्लेशियर, घुड़सवारी और सिंध नदी में मछली पकड़ने का आनंद भी उठा सकते हैं। बता दें, अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप सोनमर्ग के पास ही मौजूद चंदनवाड़ी है, जहां तक आम पर्यटकों को भी जाने की अनुमति होती है।

More News

    Read more about: ladakh kashmir kargil travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+