Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» उदवाडा

उदवाडा – पारसियों का केंद्र

8

उदवाडा वलसाड़ जिले का एक तटीय शहर है जो पारसियों या भारतीय पारसियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उदवाडा का शाब्दिक अर्थ है “ऊंटों के चरने का मैदान” क्योंकि यहाँ शहर बसने से पहले यही इस स्थान की वास्तविक स्थिति थी। 10 वीं शताब्दी में मुसलमानों द्वारा उत्पीड़ित किये जाने के कारण पारसी या पर्शिया के निवासी भारत आ गए थे। उन्होंने वलसाड़ से भारत में प्रवेश किया था और बाद में वे संजान के बंदरगाह में बस गए।

उदवाडा तथा इसके आसपास पर्यटन के स्थान

उदवाडा का प्रमुख आकर्षण अताश बेहराम की पवित्र अग्नि है जो ईरान से लाई गई थी और उनके विश्वास के अनुसार यह बहुत उच्च श्रेणी की अग्नि है। जब उन्होंने संजान बंदरगाह की स्थापना की तब वे इसे यहाँ लाये थे। बाद में इसे उदवाडा के अताश बेहराम में प्रतिष्ठित किया गया क्योंकि मुहम्मद बिन तुगलक के आक्रमण के कारण उन्हें संजान से भागना पड़ा था।

उदवाडा का अताश बेहराम विश्व के नौ अताश बेहरामों में से एक है। इस इमारत का कई बार पुन:निर्माण किया गया तथा अताश बेहराम विश्व की सबसे पुरानी पवित्र अग्नि है जो सतत प्रज्ज्वलित है। अताश बेहराम को ईरानशाह भी कहा जाता है। अताश बेहराम का स्थापना दिवस और शहंशाही या पारसी कैलेंडर के नौवें महीने का नौवा दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक महीने के बीसवें दिन समारोह आयोजित किया जाता है क्योंकि यह दिन वेरेथ्रागना को समर्पित है जो “विजय” के प्रतीक हैं।

उदवाडा बीच (समुद्र तट) और पारसी फ़ूड (खाद्य पदार्थ) यहाँ के पर्यटन के कुछ आकर्षण हैं जिसके लिए पर्यटक यहाँ आते हैं।

उदवाडा का मौसम

यहाँ की गर्मियां गर्म, सामान्य से भारी वर्षा और खुशनुमा ठंड, उदवाडा में इस प्रकार का मौसम होता है।  कैसे जाएं उदवाडा

कैसे जाएं उदवाडा

उदवाडा अन्य शहरों से रेलमार्ग और रास्ते द्वारा जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा सूरत है।

उदवाडा इसलिए है प्रसिद्ध

उदवाडा मौसम

घूमने का सही मौसम उदवाडा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें उदवाडा

  • सड़क मार्ग
    उदवाडा मुंबई से उत्तर की ओर 200 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा नेशनल हाईवे एनएच8 से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। उदवाडा गुजरात में सूरत के पास स्थित है जो अहमदाबाद से लगभग 234 किमी. की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उदवाडा रेलवे स्टेशन गाँव से लगभग 11 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह स्टेशन गुजरात और मुंबई के कई शहरों तथा देश के अन्य शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मुंबई से उदवाडा जाने वाली कुछ ट्रेन सौराष्ट्र एक्सप्रेस, गुजरात एक्सप्रेस और फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    उदवाडा का निकटतम हवाई अड्डा सूरत हवाई अड्डा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu